Shehanaz Gill Biography In Hindi | शहनाज गिल का जीवन परिचय

शहनाज गिल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें (Shehanaz Gill Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home) 

 

शहनाज गिल एक पंजाबी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत संगीत वीडियो से की थी। आज के समय में शहनाज गिल बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्रीयो में पहचानी जाती है। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान नाम की मूवी से डेब्यू किया। बॉलीवुड में सलमान खान के साथ डेब्यू करने वाली शहनाज गिल आज के समय में लाखों करोड़ों की मालकिन है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शहनाज गिल को कैटरीना कैफ के नाम से पहचाना जाता है। इसके अलावा बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी है। तो आईए जानते हैं विस्तार से शहनाज गिल का जीवन परिचय।

शहनाज गिल का जीवन परिचय (Shehanaz Gill Biography In Hndi ) 

नाम
शहनाज गिल
जन्म स्थान
चंडीगड
जन्म तारीख
27 जनवरी 1993
उम्र
32 साल
शिक्षा
स्नातक
स्कूल
ज्ञात नही
कॉलेज
फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी
नागरिकता
भारतीय
पेशा
अभिनेत्री
डेब्यू
पंजाबी : 2017 में सत श्री अकाल
हिंदी : 2023 में किसी का भाई किसी की जान
वैवाहिक स्थिति
अविवाहित
बॉयफ्रेंड
कोई नही
संपत्ति
3 करोड़ रूपये

 

शहनाज गिल का जन्म (Shehanaz Gill Birth)  

27 जनवरी 1993 को पंजाब के चंडीगढ़ में पंजाबी अभिनेत्री शहनाज गिल का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम संतोख सिंह सुख है और मां का नाम परमिंदर कौर है। इन एक भाई है जिसका नाम शाहबाज बेदशा है।

शहनाज गिल की शिक्षा (Shehanaz Gill Family) 

शहनाज गिलने पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूर्ण की है।

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला (Shehanaz Gill & Sidharth Shukla) 

शहनाज गिल बिग बॉस 13 सीजन का हिस्सा थी। इस सीजन में उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई। जो एक अभिनेता है। शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला पसंद आने लगे। वहां पर उनकी अच्छी खासी दोस्ती हुई थी। इसके बाद शहनाज और सिद्धार्थ बिग बॉस से बाहर आए थे। तब उनको अपनी साथ में देखा गया था। उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत ही पसंद किया था।

शहनाज गिल का करियर (Shehanaz Gill Career) 

  • शहनाज गिल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडलिंग के तौर पर की थी। मॉडलिंग में धीरे-धीरे पैर पसारने के बाद शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कर ली।
  • साल 2015 में शहनाज गिल ने पहली बार “शिव दी किताब” नाम के संगीत वीडियो में अभिनय करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। यह संगीत वीडियो गुरविंदर बराड़ द्वारा बनाया गया था।

शहनाज गिल का पंजाबी फिल्मी करियर (Shehanaz Gill Panjabi Film Career) 

  • साल 2017 में सत श्री अकाल इंग्लैंड नाम के पंजाबी मूवी में शहनाज गिल ने सोनिया खन्ना का किरदार निभाकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की।
  • साल 2019 में शहनाज गिल ने काला शाह काला मूवी में तारों और डाका मूवी में पुष्पा का किरदार निभाया था।
  • साल 2021 में दिलजीत दोसांझ द्वारा निर्मित की गई हौसला रख नाम की मूवी में शहनाज गिल ने माशूक़ नाम के लड़की का किरदार निभाया था।
  • साल 2025 में शहनाज गिल एक कुड़ी नाम की मूवी में नजर आने वाली है और इस मूवी कि वह निर्माता भी है।

शहनाज गिल का बॉलीवुड करियर (Shehanaz Gill Bollywood Career) 

  • मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म उद्योग में अपना अभिनय का जलवा दिखाने में कामयाब हुई। इसके साथ ही उनको बॉलीवुड में अभिनय करने का मौका मिला। साल 2023 में सलमान खान द्वार अभिनीत की गई “किसी का भाई किसी की जान” मूवी में शहनाज गिल ने अभियान सुकून नाम के लड़कि का किरदार निभाया था। इस मूवी से वह काफी चर्चा में बनी रही।
  • साल 2023 में आने के लिए धन्यवाद मूवी में शहनाज गिल ऋषि कालरा के रूप में दिखाई दी।
  • साल 2024 में विक्की विद्या का वह वाला वीडियो नाम के मूवी में सजना वे सजना गीत में चमेली के रूप में विशेष उपस्थिति दिखाई।

शहनाज गिल का टेलीविजन करियर (Shehanaz Gill Telivision Career ) 

  • सितंबर 2019 में शहनाज गिनने बिग बॉस 13 वे सीजन में एक सेलिब्रिटी प्रतिभागी के रूप में प्रवेश किया। शहनाज गिल जब बिग बॉस के घर के अंदर थी, तब उनका पहला सिंगल “वेहम” सामने आया। उसके बाद “साइडवॉक”, “रेंज” और “रौंदा अली पेटी” समेत कई सिंगल्स भी आए थे। बिग बॉस का यह सीजन फरवरी 2020 में समाप्त हुआ। जहां पर वह दूसरी रनर अप रही थी।
  • उसके बाद शहनाज गिल ने फरवरी 2020 में मुझसे शादी करोगे में दिखाई दी। लेकिन यह कोविड-19 महामारी की वजह से कुछ महीने के अंदर ही समाप्त हो हुआ था।
  • साल 2020 में ही शहनाज गिल ने शानदार रविवार शो में अतिथि के रूप में नजर आई थी।

शहनाज गिल के वीडियो संगीत (Shehanaz Gill Music Videos) 

  • साल 2015 में शहनाज गिल ने शिवजी किताब नाम के संगीत वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह संगीत वीडियो गुरविंदर बराड़ द्वारा गाया गया था, जो काफी लोकप्रिय साबित हुआ था।
  • 2016 में शहनाज गिल ने मझे दी गई जाति और पंडा दिया कुड़िया नाम के संगीत वीडियो में दिखाई दी |
  • शहनाज गिल ने एक के बाद एक संगीत वीडियो में अपना हूनर दिखाना शुरू किया उन्होंने कई सारे हिट संगीत वीडियो किए हैं |

शहनाज गिल की संपत्ति (Shehanaz Gill Net Worth ) 

सलमान खान द्वारा अभिनीत की गई किसी का भाई किसी की जान नाम की बॉलीवुड मूवी से डेब्यू करने वाले शहनाज गिल करोडो रुपए की मालकिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल की संपत्ति 3 करोड रुपए है। उनकी कमाई के स्त्रोत इनका अभिनय करियर, इवेंट्स और ब्रांड प्रमोशन से होती है। इसके अलावा शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करने के 8 लाख रुपए चार्ज करती है।

Shehanaz Gill Biography In Hindi
Image: Shehnaz gill instagram

शहनाज गिल से जुड़ी रोचक बातें (Shehanaz Gill Facts In Hindi) 

  • शहनाज गिल पंजाबी अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से पंजाबी फिल्म और संगीत वीडियो में अभिनय करती है। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है।
  • शहनाज गिल को बचपन से ही डांस और एक्टिंग करने का काफी शौक था और इसी क्षेत्र में उन्होंने अपना करियर बनाया है।
  • बताया जाता है कि शहनाजिल को पढ़ाई में बिल्कुल भी रुचि नहीं थी, अपने क्लास को बंक मार कर स्कूल से भाग जाया करती थी।
  • सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है शहनाज गिल, उनकी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होती है।
  • शहनाज गिल फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहती है, वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योगा करना पसंद करती है।
  • पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शहनाज गिल को कैटरीना कैफ के नाम से पहचाना जाता है।
  • शहनाज गिल को खाना बनाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, वह बहुत कम समय ही रसोई घर में बिताती है।

FAQ:

शहनाज गिल कौन है?

पंजाबी अभिनेत्री

शहनाज गिल की उम्र कितनी है?

28 साल

शहनाज गिल के पति कौन है?

अविवाहित

शहनाज गिल के पिता का नाम क्या है?

संतोख सिंह सुख

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के कौन है?

मित्र

यह भी पढ़े: 

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Shehanaz Gill Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Shehanaz Gill Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment