Shashank Singh Biography In Hindi | शशांक सिंह का जीवन परिचय

शशांक सिंह का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Shashank Singh Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home) 

शशांक सिंह एक भारतीय युवा क्रिकेटर है। जो घरेलू क्रिकेट छत्तीसगढ़ और आईपीएल में पंजाब किंग टीम्स के लिए खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज है। शशांक सिंह ने मुंबई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। शशांक ने एक ही मैच में 150 रन बनाने और 5 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय लिस्ट ए क्रिकेटर बने हैं। 2025 के आईपीएल के फाइनल मैच में बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए शशांक सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए 30 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाए थे। लेकिन वह फाइनल मैच उनकी टीम हार गई। लेकिन उस मैच में उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी और चयन करताओ की नजरों में छाए हुए हैं। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं। शशांक सिंह का जीवन परिचय।

शशांक सिंह का जीवन परिचय ( Shashank Singh Biography In Hindi )

नाम
शशांक सिंह
जन्म स्थान
छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में
जन्म तारीख
21 नवंबर 1991
उम्र
34 साल
शिक्षा
मास्टर ऑफ कॉमर्स की डिग्री
स्कूल
ज्ञात नही
कॉलेज
आचार्य कॉलेज, पुडुचेरी
नागरिकता
भारतीय
पेशा
क्रिकेटर
पार्टी
पंजाब किंग्स
वैवाहिक स्थिति
अविवाहित
संपत्ति
2 करोड़

 

शशांक सिंह का जन्म और परिवार ( Shashank Singh Birth Place & Family)

शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में हुआ था। उनके पिताजी का नाम शैलेश सिंह है। जो एक पुलिस इंस्पेक्टर है और उनकी मां का नाम सुनीता सिंह है। जो कि रिलायंस इन्फोकॉम में नौकरी करती है। शशांक को एक बहन है जिसका नाम श्रुतिका सिंह है। शशांक सिंह के क्रिकेटर बनने के फैसले पर उनके परिवार में से उनके पिताजी ने उनका बहुत साथ दिया है।

शशांक सिंह की शिक्षा ( Shashank Singh Education)

शशांक सिंह ने अपनी शुरुआती स्कूल की पढ़ाई अपने गांव से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में आचार्य कॉलेज, पुडुचेरी से मास्टर ऑफ कॉमर्स की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद में क्रिकेटर बनने के लिए अपनी पढ़ाई को विराम दिया और ज्यादा समय क्रिकेट को देने लगे थे।

शशांक सिंह का शुरुआती करियर

  • शशांक सिंह दूसरी कक्षा में जब वह 8 साल के थे। तभी से उनको क्रिकेट में रुचि आने लगी थी और क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट की कोचिंग लेना शुरू किया था। शशांक ने मुंबई में विद्या पराड़कर क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट खेलने की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। जो उनके कोच रहे हैं। उस कोचिंग अकादमी में शशांक ने क्रिकेट बहुत ही बारीकियां सीखी। इसके बाद उन्होंने डीवाई पाटील स्पोर्ट्स, मुंबई अकादमी में क्रिकेट कि ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया और उनकी टीम के लिए क्लब स्तर की लेवल की क्रिकेट को खेलना शुरू कर दिया। साल 2015 में शशांक ने 13 गेंदों पर 65 रन बनाकर मुंबई चयन करताओ कि नजर अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद मुंबई की T20 टीम में उनका चयन हुआ।

शशांक सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर ( Shashank Singh Domestic Career )

  • 1 अप्रैल 2015 को 2015-16 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शशांक सिंह ने मुंबई के लिए उड़ीसा के खिलाफ T20 में पदार्पण किया। उस मैच में 13 गेंद में 21 रन बनाए थे। शशांक ने 10 दिसंबर 2015 को 2015-16 विजय हजारे ट्रॉफी में अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 39 गेंद पर 39 रन बनाए थे। 2019 में शशांक सिंह का चयन छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में हुआ। 9 दिसंबर 2019 को छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए शशांक ने उड़ीसा के खिलाफ 2019-20 रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया।
  • शशांक ने अपने पहले ही डेब्यू मैच में 2.64 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। जहां पर उन्होंने दो विकेट हासिल किए। 2023 के नवंबर में शशांक ने 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ एक ही मैच में 150 रन बनाने और गेंदबाजी करके 5 विकेट लेने वाले प्रथम भारतीय लिस्ट ए क्रिकेटर बन गए।

शशांक सिंह का आईपीएल करियर ( Shashank Singh IPL Career )

Shashank Singh Biography In Hindi

  • घरेलू और अन्य क्लब स्तर में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाने के बाद शशांक सिंह को आईपीएल खेलने का इंतजार था। 2017 की आईपीएल की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स ) ने 10 लाख रुपए की बेस प्राइस पर खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ। आईपीएल 2019 और 2020 सीजन के लिए शशांक को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। यहां पर भी उनको निराशा हुई और एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
  • 2022 में फरवरी की आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद में शशांक को 20 लाख रुपए में खरीदा। 9 अप्रैल 2022 को शशांक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। 2022 के सीजन में उनको 10 मैच खेलने के मौके मिले। जहां पर उन्होंने 17.25 की औसत से 69 रन बनाए थे। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उनको अपनी टीम से निकाल दिया।
  • 2023 में दिसंबर में होने वाले आईपीएल की नीलामी में पंजाब किंग्स ने शशांक को 2024 आईपीएल के लिए 20 लाख रुपए में खरीद कर अपने टीम में जगह दी। शशांक सिंह ने 4 अप्रैल 2024 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 39 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स मैच को जीतने में कामयाबी हुई थी। जिनकी अहम भूमिका शशांक की मानी जाती थी। यह पारी खेलकर शशांक सिंह काफी सुर्खियों में आए।
  • साल 2025 के आईपीएल में शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 2025 के आईपीएल में शशांक को 17 मैच खेलने के मौके मिले। जहां पर उन्होंने 50.00 की औसत से 350 रन बनाएं। जिसमें उनके तीन अर्धशतक शामिल है। आईपीएल के फाइनल मैच में शशांक ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ नाबाद 61 रन बनाए लेकिन यह मैच हार गए और आईपीएल का खीताब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने जीता। लेकिन उस मैच में शशांक सिंह ने अपनी पारी की एक मिसाल पेश की।

शशांक सिंह के डेब्यू मैच ( Shashank Singh Debut )

  • प्रथम श्रेणी: 9 से 11 दिसंबर 2019 को उड़ीसा के खिलाफ रायपुर में डेब्यू।
  • लिस्ट ए: 10 दिसंबर 2015 को पंजाब के खिलाफ हैदराबाद में।
  • टी 20: 1 अप्रैल 2015 को उड़ीसा के खिलाफ कटक में।
  • आईपीएल: 9 अप्रैल 2022 को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में।

शशांक सिंह के रिकार्ड्स ( Shashank Singh Records )

2023 के नवंबर में 2023-24 विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ एक ही मैचमें 150 रन बनाए और 5 विकेट लिए ऐसा करने वाले हो पहले भारतीय लिस्ट ए क्रिकेटर बन गए।

शशांक सिंह की संपत्ति ( Shashank Singh Net Worth )

शशांक सिंह की संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताई जाती है। कि उनकी संपत्ति दो करोड रुपए के आसपास है। इनके कमाई के मुख्य स्रोत इनका घरेलू क्रिकेट मैच फीस और आईपीएल के मैचो का वेतन है। साल 2024 के आईपीएल की नीलामी में उनको 20 लाख रुपए में खरीदा था।

शशांक सिंह से जुड़ी रोचक बातें ( Shashank Singh Facts In Hindi)

  • शशांक सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में पंजाब की उसके लिए खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट छत्तीसगढ़ लिए खेलते हैं।
  • शशांक का जन्म 21 नवंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। उनके पिताजी का नाम शैलेश सिंह है। जो एक पुलिस इंस्पेक्टर है
  • शशांक जब 8 साल के थे, तब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था और प्रोफेशनल क्रिकेट की कोचिंग लेना शुरू किया था।
  • शशांक ने जब अकादमी ज्वाइन की थी, तब उनके कोच का नाम विद्या पराड़कर था। उनके मार्गदर्शन से ही उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी। और क्लब स्तर की क्रिकेट खेलने लगे। 2015 में 23 गेंद पर 65 रन बनाकर मुंबई की चयन करताओ की नजर में आए और मुंबई की T20 में उनका चयन हुआ।
  • 10 दिसंबर 2015 को पंजाब के खिलाफ मैच खेल कर अपनी लिस्ट ए क्रिकेट करियर की शुरुआत की।
  • 9 अप्रैल 2022 को शशांक ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला।
  • 4 अप्रैल 2024 को शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 39 गेंद 61 रन की पारी खेलकर अपनी प्रसिद्धि हासिल की।

FAQ:

शशांक सिंह कौन है?

सुशांत सिंह एक भारतीय क्रिकेटर है।

शशांक सिंह का जन्म कब और कहां हुआ था?

शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था।

शशांक सिंह की उम्र कितनी है?

शशांक सिंह की उम्र 32 साल है।

शशांक सिंह आईपीएल में किस टीम के लिए खेल रहे हैं?

शशांक सिंह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं।

क्या शशांक सिंह शादीशुदा है?

शशांक की शादी नहीं हुई है।

शशांक सिंह की गर्लफ्रेंड कौन है?

शशांक की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है।

यह भी पढ़े: 

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Shashank Singh Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Shashank Singh Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment