राहुल कंवल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Rahul Kanwal Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
राहुल कंवल एक भारतीय पत्रकार न्यूज़ एंकर हैं। राहुल कंवल ने अपने 25 वर्षों का कार्यकाल पत्रकारिता के रूप में पूरा किया है। अपने 25 वर्षों में राहुल ने इंडिया टुडे, ज़ी न्यूज़, आज तक जैसे बड़े-बड़े न्यूज़ नेटवर्क में अपना योगदान दिया है। पत्रकार बनने के लिए राहुल कंवल ने कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल की है। आज के समय में राहुल कंवल एक बड़े पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं। इन्होंने कई बड़े-बड़े हस्तियों का इंटरव्यू लिया है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं पत्रकार राहुल कंवल का जीवन परिचय।
Rahul Kanwal Biography In Hindi | राहुल कंवल का जीवन परिचय
| नाम | राहुल कंवल |
| जन्म | 14 सितम्बर 1980 |
| जन्म स्थान | देवलाली, महाराष्ट्र |
| गृहनगर | नोएडा, उत्तरप्रदेश |
| शिक्षा | पत्रकारिता में स्नातक |
| स्कूल | आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं, नई दिल्ली और सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद |
| कॉलेज | दिल्ली विश्वविद्यालय |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 45 वर्ष ( 2025 ) |
| पेशा | पत्रकार , न्यूज एंकर |
| जातीयता | पंजाबी |
| धर्म | सिख धर्म |
| शौक | स्विमिंग, प्रवास , फिल्मे देखना |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| संपत्ति | 25 से 30 करोड़ |
राहुल कंवल का जन्म ( Rahul Kanwal Biography In Hindi )
- 14 सितंबर 1980 को महाराष्ट्र के देवलाली में पत्रकार राहुल कंवल का जन्म हुआ।
राहुल कंवल का परिवार ( Rahul Kanwal Family)
- राहुल कंवल के पिताजी का नाम गुरमीत कंवल जो एक आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। उनके मां का नाम नीलू कंवल और यह माउंट कार्मल स्कूल न्यू दिल्ली में कार्य कर चुकी है। इन्हें एक भाई है जिसका नाम मानव कंवल है और वह अमेरिका में हॉस्पिटैलिटी कंसलटेंट में INFOR के रूप में कार्यरत है।
राहुल कंवल की शिक्षा ( Rahul Kanwal Education)
- राहुल कंवल ने अपनी स्कूल की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआं, नई दिल्ली और सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकार बनने के लिए स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
- आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए वह यूनाइटेड किंगडम चले गए। वहां से उन्होंने कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी वेल्स से डिग्री पूरी की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल बोस्टन Massachusetts से पढ़ाई पुरी की।
राहुल कंवल की शादी ( Rahul Kanwal Married)
- राहुल कंवल की शादी हुई है। साल 2011 के अप्रैल महीने में शादी की। उनकी पत्नी का नाम जसलीन धनोता है और वह एक कम्युनिकेशन कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत है। दंपति को एक बेटा और एक बेटी है।
राहुल कंवल का करियर ( Rahul Kanwal Career)
- राहुल कंवल ने साल 1999 में ज़ी न्यूज़ में एक रिपोर्टर और एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2002 में इंडिया टुडे ग्रुप (आज तक और इंडिया टुडे) को ज्वाइन कर लिया। इस न्यूज़ नेटवर्क में उन्होंने बिजनेस टुडे और न्यूज़ डायरेक्ट में कार्यकारी निदेशक समेत कई बड़े-बड़े वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है।
- राहुल कंवल ने इंडिया टुडे टीवी पर न्यूज़ ट्रैक नाम के प्राइम टाइम शो की मेजबानी भी की है। यह शो इतना लोकप्रिय हुआ कि वह बड़े न्यूज़ एंकर के रूप में देश में पहचानने लगे। इसके अलावा उन्होंने इंटरव्यू आधारित शो जब वी मेट की भी मेजबानी कर चुके हैं।
- राहुल कंवल ने अपने पत्रकार के रूप में भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का पहला बड़ा इंटरव्यू लिया।
- साल 2002 में राहुल कंवल ने आज तक नाम के न्यूज़ नेटवर्क को ज्वाइन किया और साल 2007 में वह आज तक के हैडलाइंस टुडे के एडिटर बन गए।
- राहुल कंवल ने आज तक में सीधी बात नाम के हिंदी न्यूज़ टीवी शो से अपनी लोकप्रिय हासिल की। इस न्यूज़ टीवी शो में उन्होंने बड़े-बड़े कलाकारों को आमंत्रित करके उनसे सीधी बात की है। जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, राजनीति में से लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल का कन्हैया कुमार जैसे बड़े नाम शामिल है।
- राहुल कंवल ने साल 2008 से 2022 तक हैडलाइंस टुडे में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया और इसके बाद साल 2011 में उनको प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत करवाया गया।
- जुलाई 2014 में, वह इंडिया टुडे और आजतक में प्रबंध निदेशक बन गए। लगभग 4 वर्षों के बाद, उन्हें इंडिया टुडे और आजतक में समाचार निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया।
- साल 2019 में राहुल कंवल ने पीयूष गोयल का इंटरव्यू लिया था और उनसे राहुल ने सीआरपीएफ और नक्सली से तनाव होने वाले मुद्दे पर सवाल किए थे। इसके बाद राहुल की आलोचना की गई थी।
- 2021 के मई में, राहुल कंवल को इंडिया टुडे और आज तक का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में पदोन्नति करवाया गया।
- अपने पत्रकार के रूप में राहुल कंवल ने जब वी मेट विद राहुल कंवल नाम के न्यूज़ शो से काफी लोकप्रियता हासिल की। शो में उन्होंने कई सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिया। जिसमें अनंत अंबानी, असदुद्दीन ओवैसी, अमित शाह और उमर अब्दुल्ला जैसे बड़े सेलिब्रिटीज नाम शामिल है।
- राहुल को एक बार रोरी पेक ट्रस्ट से प्रतिकूल पर्यावरण पत्रकारिता के पाठ्यक्रम के लिए अनुदान मिला था।

- साल 2025 में इंडिया टुडे न्यूज नेटवर्क को छोड़कर एनडीटीवी में शामिल हुए। वहां पर उन्होंने सीईओ और प्रधान संपादक के रूप में कार्यकाल संभाला उनकी इस भूमिका से एनडीटीवी काफी लोकप्रिय न्यूज़ चैनल में से एक बन गई हैं।
राहुल कंवल के पुरस्कार ( Rahul Kanwal Awards )
- राहुल कंवल ने अपने पत्रकार के रूप में एक बड़ी पहचान हासिल की है। अपने सटीक पत्रकारिता के लिए उनको कई बड़े सम्मान से नवाजा गया है। जिसमें exchange4media news broadcasting awards (enba) और इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स शामिल है।
- साल 2019 में राहुल को सर्वोच्च एंकर के पुरस्कार के रूप में exchange4media news broadcasting awards प्राप्त हुआ।
- साल 1999 में, राहुल कंवल को ज़ी न्यूज़ के लिए यंगेस्ट न्यूज़ एंकर के रूप में सम्मान प्राप्त हुआ।
- साल 2002 में chevening अवार्ड से नवाजा गया।
- साल 2013 में सर्वश्रेष्ठ एंकर के रूप में इंडियन टेलिविजन अकैडमी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया।
- साल 2016 में महाराणा ऑफ मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से नेशनल एनुअल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।
- साल 2020 में बेस्ट न्यूज़ कवरेज इंग्लिश और बेस्ट प्राइम टाइम शो के लिए राहुल को ENBA अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
- साल 2023 में बेस्ट एंकर के रूप में ITA अवार्ड से सम्मानित किया।
- साल 2023 में AIMA अवार्ड से नवाजा गया।
राहुल कंवल की संपत्ति ( Rahul Kanwal Net Worth)
- राहुल कंवल एक भारतीय बड़े पत्रकारों में से एक माने जाते हैं। वर्तमान समय में वह एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर इन चीफ हैं। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो उनकी कुल संपत्ति लगभग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 25 से 30 करोड रुपए है।
FAQ:
राहुल कंवल कौन है?
राहुल कंवल भारतीय पत्रकार न्यूज़ एंकर है।
राहुल कंवल एनडीटीवी में कब शामिल होंगे?
राहुल कंवल 16 जून 2025 को एनडीटीवी के सीईओ और प्रधान संपादक के रूप में शामिल हुए।
राहुल कंवल ने इंडिया टुडे समूह से कब इस्तीफा दिया था?
राहुल कंवल ने 4 अप्रैल 2025 को इंडिया टुडे समूह से इस्तीफा दिया। वहां पर उन्होंने 22 साल काम किया।
यह भी पढ़ें:
- Akash Deep Biography In Hindi | आकाश दीप का जीवन परिचय
- Shashank Singh Biography In Hindi | शशांक सिंह का जीवन परिचय
- Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi | चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय
- Arnab Goswami Biography In Hindi | अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Rahul Kanwal Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Rahul Kanwal Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|