राधिका मदन का जीवन परिचय | Radhika Madan Biography In Hindi

राधिका मदन का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Radhika Madan Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)  

राधिका मदन एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिक और हिंदी फिल्मों में अभीनय करती हुई नजर आती है। राधिका मदन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ नाम की सीरियल से अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की। इस सीरियल से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली। अपने पहले ही अभिनय किए हुए सीरियल से बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में पहचाने जाने लगी। आईए जानते हैं विस्तार से राधिका मदन का जीवन परिचय।

राधिका मदन का जीवन परिचय | Radhika Madan Biography In Hindi

नाम राधिका मदन
जन्म 1 मई 1995
जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
गृह नगर नई दिल्ली, भारत
शिक्षा बी. कॉम
स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली
कॉलेज जिसस एंड मेरी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 31 वर्ष ( 2026 )
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
डेब्यू सीरियल : मेरी आशिकी तुमसे ही ( 2014 ) फिल्म : पटाखा ( 2018 )
धर्म हिन्दू
शौक डांस करना, यात्रा करना, तैराकी
वैवाहिक स्थिति अविवाहित
संपत्ति 58 करोड़ रुपये

राधिका मदन का जन्म ( Radhika Madan Birth)

  • 1 में 1995 को भारत की रजधानी नई दिल्ली में भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री राधिका मदन का जन्म हुआ।

राधिका मदन का परिवार ( Radhika Madan Family )

  • राधिका मदन के पिताजी का नाम सुजीत मदन है और वह पेशे से एक व्यापारी है। इनके मां का नाम नीरू मदन है और वह पेशे से एक चित्रकार है। राधिका मदन को अर्जुन मदन नाम का एक भाई है। जो वरिष्ठ कार्यनवन डेवलपर है।

राधिका मदन की शिक्षा ( Radhika Madan Education )

  • राधिका मदन ने अपने स्कूल की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने बी.कॉम करने के लिए जिसस एंड मेरी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में दाखिला लिया।

राधिका मदन बॉयफ्रेंड ( Radhika Madan Boyfriend )

  • राधिका मदन के बॉयफ्रेंड की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके बॉयफ्रेंड का नाम ईशान आर्य हैं, जो दिल्ली में रहते हैं।

राधिका मदन का टेलीविजन करियर ( Radhika Madan Television Career )

Radhika Madan Biography In Hindi

  • राधिका मदन ने साल 2014 से 2016 तक मेरी आशिकी तुमसे ही नाम की सीरियल में ईशानी पारेख नाम की लड़की का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। राधिका मदन ने अपने पहले ही सीरियल से अपनी लोकप्रियता हासिल की। इस सीरियल में शक्ति अरोड़ा उनके साथ मुख्य किरदार में थे। जो रणवीर वाघेला के रूप में किरदार निभाया था।
  • मेरी आशिकी तुमसे ही सीरियल में अभीनय करते हुए भी राधिका मदन ने साल 2015 में झलक दिखला जा 8 सीजन में प्रतियोगिता के रूप में हिस्सा लिया और 14 स्थान हासिल किया था।
  • साल 2017 में चिंता दी पंग़कुआं हिमालय नाम की इंडोनेशियन टेलीविजन रोमांटिक ड्रामा सीरीज में सारा के रूप में दिखाई दी।
  • साल 2021 में रे नाम की इंडियन एंथॉलजी ड्रामा टेलिविजन सीरीज में दिव्या दीदी के रूप में दिखाई दी और यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
  • 2021 में फील्स लाइक इश्क में अवनी राजवंश के रूप में दिखाई दी।
  • साल 2023 में सास बहू और फ्लेमिंगोके में शांता के रूप में दिखाई दी।

राधिका मदन का फिल्मी करियर ( Radhika Madan Filmy Career )

  • साल 2018 में पटाखा मूवी में चंपा कुमारी नाम के लड़की का किरदार निभा कर राधिका मदन ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के निर्माता विशाल भारद्वाज थे।
  • साल 2019 में मर्द को दर्द नहीं होता मूवी में सुप्रिया के रूप में दिखाई दी। यह फिल्म एक प्रकार की एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। जो वासन बाला के द्वारा बनाई गई थी। इस मूवी का प्रीमियर 2018 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की मिडनाइट मैडनेस क्षेत्र में हुआ था।
  • साल 2020 में अंग्रेजी मीडियम में तरीका बंसल के रूप में किरदार निभाया। इस मूवी में इरफान खान और करीना कपूर उनके साथ में नजर आई। इस फिल्म के निर्माता होमी अदजानिया थे।
  • साल 2021 में शिद्दत मूवी में कार्तिका नाम की लड़की का किरदार निभाया था।
  • साल 2022 में मोनिका ओ माय डार्लिंग नाम की मूवी में सुप्रिया नाम के लड़की के रूप में एक कैमियो किया था। इसी साल इन्होंने सना मूवी में सना के रूप में दिखाई दी।
  • साल 2023 में कुत्ते मूवी में प्यारे खोबरे के रूप में, कच्चे नींबू में अदिति नाथ और सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में सजनी शिंदे के रूप में दिखाई दी।
  • साल 2024 में सरफिरा मूवी में रानी के रूप में दिखाई दी। इसी साल उन्होंने जिगरा मूवी में खुद के रूप में एक कैमियो किया था।
  • राधिका मदन सूबेदार नाम की एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली है। इस मूवी में अभिनेता अनिल कपूर जो सूबेदार (अर्जुन मौर्या) का किरदार निभाने वाले हैं। यह मूवी प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। राधिका मदन इस मूवी में मुख्य भूमिका के रूप में अनिल कपूर की बेटी श्यामा के किरदार में दिखने वाली है। यह मूवी साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर आने की उम्मीद थी। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
  • प्रशांत भाग्य के निर्देशक में बनी रूमी की शराफत नाम की बॉलीवुड मूवी में रूमी का किरदार निभाया है। इस मूवी की घोषणा साल 2023 की शुरुआत में हुई थी और शूटिंग भी शुरू हुई थी। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सऊदी में देरी की वजह से रिलीज डेट अटक गई है। इस मूवी के निर्माता दिनेश विजान है।

राधिका मदन की संपत्ति(Radhika Madan Net Worth) 

  • टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली राधिका मदन आज अपने अभिनय से काफी चर्चाओं में बनी रहती है। अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली राधिका मदन आज करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन है। आईए आपको बताते हैं उनकी संपत्ति कितनी है। राधिका मदन साल 2024 में जारी हुए फोर्ब्स की 30 अंडर 30 की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 58 करोड रुपए से अधिक है। इनके कमाई के मुख्य जारीए इनका टेलीविजन और फिल्मी अभिनेय करियर से होती है। इसके अलावा वह अन्य ब्रांड प्रमोशन से भी पैसा कमाती है।

राधिका मदन के पुरस्कार और उपलब्धियां (Radhika Madan Awards)

  • राधिका मदन को मेरी आशिकी तुमसे ही सीरियल के लिए टेलिविजन अवॉर्ड्स और पटाखा मूवी के लिए स्क्रीन अवार्ड से नवाजा गया है।
  • साल 2024 में फोर्ब्स ने अंडर 30 की सूची में राधिका मदन का नाम शामिल किया था।
  • राधिका मदान ने रे नाम की वेब सीरीज के लिए ओटीटी फिल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किया।

राधिका मदन से जुडी रोचक बातें ( Radhika Madan Facts In Hindi )

  • राधिका मदन का जन्म 1 में 1995 को नई दिल्ली भारत में हुआ था।
  • राधिका मदन ने बी. कॉम की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने साल 2014 में मेरी आशिकी तुमसे ही सीरियल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
  • अपने पहले ही सीरियल के कार्यकाल से राधिका मदन ने अपनी लोकप्रियता हासिल की। सीरियल काफी लोकप्रिय हुई, जिसके लिए उनको टेलिविजन अवॉर्ड्स के रूप में सम्मानित किया गया।
  • राधिका मदन ने साल 2018 में पटाखा मूवी में अभीनय करके अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी।
  • राधिका मदन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपनी डेली लाइफ की तस्वीर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती है।
  • राधिका मदन का नाम फोर्ब्स के अंडर 30 की सूची में शामिल किया गया था।
  • राधिका मदान ने ” रे “नाम की वेब सीरीज के लिए ओटीटी फिल्म फेयर अवार्ड अपने नाम किया।

FAQ:

राधिका मदन कौन है?

राधिका मदन एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री है

राधिका मदन का जन्म कब और कहां हुआ था?

राधिका मदन का जन्म 1 में 1995 को नई दिल्ली भारत में हुआ था

राधिका मदन किसकी बेटी है?

राधिका मदन सुजीत मदन की बेटी है

राधिका मदन कितनी अमीर है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका मदन की संपत्ति 58 करोड रुपए है।

राधिका मदन प्रति फिल्म कितना चार्ज करती है?

राधिका मदन प्रति फिल्म 50 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक चार्ज करती है।

यह भी पढ़ें:

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी  Radhika Madan Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”

Leave a Comment

Index