काव्या मारन का जीवन परिचय | Kaviya Maran Biography in Hindi

काव्या मारन का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Kavya Maran Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)

 

काव्या मारन एक भारतीय बिजनेस वूमेन है और सन टीवी के संस्थापक कलानिधि मारन की बेटी है। काव्या मारन आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सीईओ है। वर्तमान समय में काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद टीम की नीलामी में मुख्य भूमिका निभाती है। जब भी आईपीएल का सीजन आता है, तब काव्या मारन सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में बनी रहती है। काव्या मारन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिताजी के कार्यभार को संभालने की जिम्मेदारी संभाली। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं, काव्या मारन का जीवन परिचय।

काव्या मारन का जीवन परिचय | Kaviya Maran Biography in Hindi

नाम
काव्या मारन
जन्म
6 अगस्त 1992
जन्म स्थान
चेन्नई, भारत
गृह नगर
चेन्नई
शिक्षा
MBA, बी. कॉम
स्कूल
ज्ञात नहीं
कॉलेज
चेन्नई के स्टेला मैरिज कॉलेज, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी
राष्ट्रीयता
भारतीय
उम्र
34 वर्ष ( 2026 )
पेशा
भारतीय बिजनेस वूमेन
धर्म
हिन्दू
राशी चक्र
लियो
शौक
घूमना, गाना, क्रिकेट देखना
वैवाहिक स्थिति
अविवाहित
संपत्ति
50 मिलियन डॉलर

काव्या मारन का जन्म ( Kavya Maran Birth )

  • 6 अगस्त 1992 को भारत के चेन्नई में बिजनेस वूमेन काव्या मारन का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम कलानिधि मारन है और वह तमिलनाडु के बहुत बड़े बिजनेसमैन में से एक है। इनके मां का नाम कावेरी मारन है और वह भारत की सबसे बड़ी तनख्वाह पानी वाली महिला सीईओ में से एक है।

काव्या मारन का परिवार ( Kavya Maran Family )

  • पिता का नाम- कल निधि मरण
  • मां का नाम- कावेरी मरण
  • भाई का नाम- नहीं है
  • बहन का नाम- नहीं है

काव्या मारन की शिक्षा ( Kavya Maran Education )

  • काव्या मारन ने अपनी पढ़ाई चेन्नई के स्टेला मैरिज कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया है।

काव्या मारन का करियर ( Kavya Maran Career )

Kaviya Maran Biography in Hindi
Source: news18.com
  • काव्या मारन ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पिताजी के बिजनेस को संभालने का फैसला लिया। शुरुआती समय में उन्होंने सन टीवी नेटवर्क के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा उन्होंने विशेष रूप से सन म्यूजिक और एफएम चैनल की जिम्मेदारी संभाली। काव्या के पिताजी कलानिधि मारन है और वह सन ग्रुप के अध्यक्ष है। काव्य मारण भारतीय बिजनेस वूमेन है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद नाम की आईपीएल टीम कि सीईओ है। काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क की प्रमुख और सन ग्रुप की विदेशी कार्यभार संभालने का काम करती है। काव्या को क्रिकेट में बहुत ही गहरी रुचि रही है। वह अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए और चयन करने के लिए अहम भूमिका निभाती है।
  • काव्या मारन सन ग्रुप के ओटीटी प्लेटफॉर्म सन NXT की प्रमुख भी है। अपने पिताजी का बिजनेस संभालने से पहले उन्होंने सन टीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप के रूप में भी काम किया था। काव्या मारन का नाम हाईएस्ट पैड बिजनेस वूमेन की सूची में गिना जाता है। साल 2019 में काव्या मारन को सन टीवी नेटवर्क के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।

काव्या मारन की नेटवर्थ ( Kavya Maran Net Worth )

  • काव्या मारन एक भारतीय बिजनेस वूमेन है। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ है। इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर है। जो भारतीय रुपए के हिसाब से 409 करोड रुपए होते हैं।
  • काव्या मारन के पिताजी कलानिधि मारन की कुल संपत्ति लगभग 19,000 करोड रुपए आंकी गई है। इनका नाम तमिलनाडु के सबसे धनी व्यक्तियों में लिया जाता है। काव्या मारन एक अमीर फैमिली से ताल्लुक रखने के बावजूद भी वह सीधी-सादी जीवन शैली अपनाने में मायने रखती है। हालांकि, उनके पास कई प्रॉपर्टी और लग्जरी कारे है।

काव्या मारन के बारे में रोचक बातें ( Kavya Maran Facts In Hindi )

  • बिजनेस वूमेन है और कलानिधि मारन नाम के सन ग्रुप के संस्थापक की बेटी है। इनकी मां का नाम कावेरी मारन है और भारत की सबसे ज्यादा तनख्वाह पाने वाली महिला सीईओ में से एक है।
  • काव्या मारन आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद नाम की टीम की सीईओ है और टीम के खिलाड़ियों की नीलामी में हमेशा मुख्य भूमिका निभाती है। जब भी आईपीएल होता है तब काव्य मारन चर्चा में बनी रहती है।
  • साल 2018 में काव्या मारन को आईपीएल के सीजन में स्टेडियम में पहली बार देखा गया। उसके बाद उनको मिस्ट्री गर्ल के नाम से जाने लगा। उनकी सुंदरता और क्रिकेट के प्रति जुनून उनको सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया।
  • काव्या मारन ने अपनी पढ़ाई चेन्नई के स्टेला मैरिज कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से MBA पूरा किया है।
  • काव्या मारन एक व्यावसायिक की बेटी है और धनी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद भी वह अपने जीवनशैली को सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती है।
  • साल 2024 में, काव्या मारन को देवी अवार्ड्स में “फेस एंड फोर्स बिहाइंड सनराइजर्स हैदराबाद” के रूप में सम्मानित किया गया।

FAQ:

काव्या मारन कौन है?

काव्या मारन एक भारतीय बिजनेस वूमेन है, और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम की सीईओ है।

काव्या मारन की उम्र कितनी है?

32 वर्ष, 2025 के हिसाब से।

काव्या मारन किसकी बेटी है?

काव्या मारन सन ग्रुप और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी है।

काव्या मारन का जन्म कब और कहां हुआ था?

6 अगस्त 1992 को चेन्नई भारत में हुआ था।

काव्या मारन का क्या बिजनेस है?

काव्या मारन सन टीवी नेटवर्क के संचालन, एफएम चैनल की जिम्मेदारी संभालती है। और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सीईओ है।

क्या काव्या मारन की शादी हुई है?

नहीं

काव्या मारन का बॉयफ्रेंड कौन है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मंगेतर अनिरुद्ध रविचंद्र हैं।

काव्या मारन की सैलरी कितनी होती है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.09 करोड रुपए की सैलरी मिलती है।

सनराइजर्स हैदराबाद के मालकिन कौन है?

काव्या मारन

काव्या मारन के पास कितनी संपत्ति है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 409 करोड़।

यह भी पढ़ें:

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी  Kavya Maran Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”

Leave a Comment

Index