हर्ष दुबे का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Harsh Dubey Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
हर्ष दुबे एक युवा क्रिकेटर है, जो टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। हर्ष दुबे बाए हाथ के बल्लेबाज और स्पिनर है। हर्ष दुबे ने 2024-25 के रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। ऐसा रिकॉर्ड करने से हर्ष दुबे ने अपनी लोकप्रियता हासिल की। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं हर्ष दुबे का जीवन परिचय।
हर्ष दुबे का जीवन परिचय (Harsh Dubey Biography In Hindi)
| नाम | हर्ष दुबे |
| जन्म | 23 जुलाई 2002 |
| जन्म स्थान | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
| गृह नगर | पुणे, महाराष्ट्र, भारत |
| शिक्षा | स्कूल तक की पढ़ाई |
| स्कूल | केंद्रीय विद्यालय वायुसेना नगर, नागपुर |
| कॉलेज | जय हिंद कॉलेज मुंबई |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 24 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | क्रिकेटर |
| डेब्यू | लिस्ट ‘ए’: 2021 T20: 2021-22 आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद 2025 |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | घूमना, गाने सुनना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| संपत्ति | 10 करोड़ रुपये |
हर्ष दुबे का जन्म (Harsh Dubey Birth)
- 23 जुलाई 2002 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में भारतीय क्रिकेटर हर्ष दुबे का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम सुरेंद्र दुबे और मां का नाम ज्योति तिवारी दुबे है। हर्ष को श्रेयांश दुबे नाम का भाई और श्री प्रिया दुबे नाम की बहन है।
हर्ष दुबे की शिक्षा (Harsh Dubey Education)
- हर्ष दुबे ने अपने स्कूल की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय वायुसेना नगर, नागपुर से पूरी की।
हर्ष दुबे गर्लफ्रेंड (Harsh Dubey Girlfriend)
- हर्ष दुबे की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ बताया है और सोशल मीडिया पर भी ऐसी कुछ खबरें नहीं आई है। कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, फिलहाल हर्ष दुबे अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।
हर्ष दुबे का करियर (Harsh Dubey Career)
![]()
- हर्ष दुबे को बचपन से क्रिकेट में काफी रुचि रही है। जिसके चलते उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अपना करियर बनाने का विचार किया। क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया और बहुत कम उम्र में ही उन्होंने अपने क्रिकेट खेलने से लोगों का ध्यान अपनी तरफ मोड़ लिया।
- 2020-21 में विदर्भ टीम के लिए लिस्ट ए करियर की शुरुआत की और T20 डेब्यू किया और साल 2022 में रणजी में पदार्पण किया।
- हर्ष दुबे का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं हैम उन्होंने 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 97 विकेट हासिल किए हैं। 2024-25 रणजी ट्रॉफी के मैच में हर्ष दुबे ने अपनी गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए चयन कर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। 2024-25 रणजी ट्रॉफी के सीजन में हर्ष दुबे ने एक सीजन में 69 विकेट हासिल किए हैं। ऐसा कारनामा करके हर्ष दुबे ने आशुतोश अमन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां पर उन्होंने 68 विकेट हासिल किए थे।
- हर्ष दुबे ने अब तक लिस्ट में 21 मैच के लिए है जहां पर उन्होंने 22 विकेट हासिल कीया हैं।
एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में मचाया धमाल
- 2025 के एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में इंडिया ए का मैच ओमन के साथ हुआ। जहां पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। ओमान शुरुआती बैटिंग का प्रदर्शन दिखाकर बड़ा स्कोर बनाने में जुटे थे। फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसी गेंदबाजी की आखिरी के पाच बल्लेबाजों वालों ने दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार किया। इंडिया ए की तरफ से सुयश शर्मा और गुरजनपनीत ने दो-दो विकेट जबकि विजय कुमार और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट हासिल हुआ। ओमान का स्कोर 20 ओवर 7 विकेट खोकर 135 रनों का भारतीय टीम को लक्ष्य दिया गया।
- भारतीय टीम की बैटिंग का समय आया तो वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप हुए। भारत के 68 रन पर 3 विकेट गिरे। भारत की बैटिंग ऑर्डर लडखड़ाती हुई नजर आई। वहीं हर्ष दुबे ने वहां पर कमाल करते हुए अपनी अच्छी बैटिंग का प्रदर्शन दिखाया। हर्ष दुबे ने उस मैच में 53 रनों की धुआंधार पारी खेल कर अपनी टीम को जीत देने में एक अहम भूमिका निभाई। हर्ष दुबे एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में पहचाने जाते हैं और आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर के उभरते सितारे देखे जाने वाले हैं।
हर्ष दुबे का आईपीएल करियर (Harsh Dubey IPL Career)
- हर्ष दुबे को साल 2025 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था। उस आईपीएल के सीजन में हर्ष को 2 मैच खेलने के मौके मिले। जहां पर उन्होंने 2 मैच खेलकर 2 विकेट हासिल किए थे।
हर्ष दुबे की संपत्ति (Harsh Dubey Net Worth)
- हर्ष दुबे विवाह भारतीय क्रिकेटर है जो टीम में एक ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं 2025 का आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्ष दुबे खेल चुके हैं उनको दो मैच खेलने के मौके मिले हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष दुबे की संपत्ति 30 लाख रुपए के आसपास है।
हर्ष दुबे से जुड़ी रोचक बातें (Harsh Dubey Facts In Hindi)
- हर्ष दुबे एक युवा भारतीय उभरते हुए क्रिकेटर है, जो बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं।
- हर्ष दुबे का जन्म 23 जुलाई 2002 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था।
- हर्ष दुबे को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक रहा है।
- हर्ष दुबे अपना घरेलू क्रिकेट विदर्भ और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं।
- हर्ष ने साल 2024 की रणजी ट्रॉफी में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। और उस टूर्नामेंट में उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- रणजी ट्रॉफी में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में लोकप्रिय होकर चयन कर्तव्यों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
FAQ:
हर्ष दुबे कौन है?
हर्ष दुबे एक भारतीय क्रिकेटर है। जो अपना घरेलू क्रिकेट विदर्भ के लिए खेलते हैं।
हर्ष दुबे का जन्म कब और कहां हुआ?
23 जुलाई 2002 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हर्ष दुबे का जन्म हुआ।
हर्ष दुबे आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
Sunrisers Hyderabad
हर्ष दुबे कैसे प्रसिद्ध है?
2024-25 की रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में हर्ष दुबे ने 69 विकेट हासिल करके अपना नया रिकॉर्ड बनाकर अपनी प्रसिद्धि हासिल की।
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- राघव जुयाल का जीवन परिचय
- प्रियांश आर्य का जीवन परिचय
- कुणाल कामरा का जीवन परिचय
अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Harsh Dubey Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|