आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Ashutosh Sharma Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
आशुतोष शर्मा एक भारतीय युवा क्रिकेटर है, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं। आशुतोष शर्मा अपना घरेलू क्रिकेट मध्य प्रदेश और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। आशुतोष शर्मा एक बहुत ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी है। इन्होंने अपने करियर को बनाने के लिए बहुत ही मेहनत की है और उनकी यह मेहनत रंग लाई है। साल 2025 के आईपीएल में आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल ने 3.8 करोड रुपए के प्राइस में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। इनका घरेलू क्रिकेट भी अच्छा रहा है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं। भारतीय क्रिकेटर आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय।
आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय ( Ashutosh Sharma Biography In Hindi )
|
नाम
|
आशुतोष शर्मा
|
|
जन्म
|
15 सितंबर 1998
|
|
जन्म स्थान
|
रतलाम, मध्य प्रदेश , भारत
|
|
गृहनगर
|
रतलाम, मध्य प्रदेश , भारत
|
|
शिक्षा
|
स्कूल तक पढ़ाई
|
|
स्कूल
|
रतलाम का निजी स्कूल
|
|
कॉलेज
|
ज्ञात नही
|
|
राष्ट्रीयता
|
भारतीय
|
|
उम्र
|
27 वर्ष ( 2025 )
|
|
पेशा
|
क्रिकेटर ( बल्लेबाज )
|
|
घरेलू क्रिकेट
|
मध्य प्रदेश
|
|
आईपीएल
|
दिल्ली कैपिटल्स (2025 )
|
|
धर्म
|
हिन्दू
|
|
शौक
|
स्विमिंग, फिल्मे देखना, डांसिंग
|
|
वैवाहिक स्थिति
|
अविवाहित
|
|
संपत्ति
|
3.8 करोड़
|
आशुतोष शर्मा का जन्म ( Ashutosh Sharma Birth )
- 15 सितंबर 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में आशुतोष शर्मा का जन्म हुआ। हालांकि दोस्तों इनका पालन पोषण मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में ही हुआ। आशुतोष शर्मा के पिताजी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। उनके मां के नाम के बारे में जानकारी नहीं है। आशुतोष को एक बड़ा भाई है। आशुतोष को बचपन से क्रिकेट खेलने का काफी शो रहा है। उनके पिताजी ने उनको क्रिकेटर बनने की प्रेरणा दी है। अपने पिताजी के दी हुई प्रेरणा से वह क्रिकेटर बनने में कामयाब हुए।
आशुतोष शर्मा की शिक्षा ( Ashutosh Sharma Education)
- आशुतोष ने अपने स्कूल की पढ़ाई रतलाम के निजी स्कूल से पूरी की। जब वह स्कूल की पढ़ाई कर रहे थे, तब उनको क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद था। यही वजह है क्रिकेटर बनने के जुनून में आशुतोष ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है।
आशुतोष शर्मा का करियर ( Ashutosh Sharma Career )
- आशुतोष शर्मा का परिवार एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। आशुतोष जब 8 साल के थे, तब उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में घर छोड़कर मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आवासीय अकादमी इंदौर में प्रशिक्षन लेना शुरू किया। उस वक्त उनके पास इतने पैसे नहीं हुआ करते थे। दोपहर के वह खाने का खर्च उठाने के लिए वहां के मैच में अंपायरिंग किया करते थे। आशुतोष अपने स्थानीय क्रिकेटर नमन ओझा को अपना आदर्श मानते हैं। साल 2016 में आशुतोश ने मध्य प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।
आशुतोष शर्मा का घरेलू क्रिकेट करियर ( Ashutosh Sharma Domestic Cricket Career )
- 12 जनवरी 2018 को आशुतोष शर्मा ने 2017-18 जूनियर T20 लीग में मध्य प्रदेश के लिए अपना पहला t20 मैच खेल कर डेब्यू किया। इसके बाद 16 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से खेलते हुए अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की और राजस्थान के खिलाफ अपना पहला लिस्ट ए डेब्यू मैच खेला।
- साल 2023 में आशुतोष शर्मा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जहां पर उन्होंने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से चयन कर्ताओं को प्रभावित किया। इस दौरान आशुतोष शर्मा ने 11 गेंद में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा करने वाले वह घरेलू क्रिकेट के पहले खिलाड़ी है और उन्होंने ऐसा कारनामा करके युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
- 26 जनवरी 2024 को आशुतोष शर्मा ने 2024-25 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के लिए गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। आशुतोष ने अपने पहले ही मैच की पहली पारी में 84 गेंद में 130 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबको आकर्षित किया। इस पारी में उन्होंने 12 चौके, 8 छक्के लगाए थे। जबकि दूसरी पारी में 31 रन बनाए और उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। आशुतोष ने अब तक चार प्रथम श्रेणी मैच खेले है। जहां पर 38.28 के 268 रन बनाए हैं।
आशुतोष शर्मा का आईपीएल करियर ( Ashutosh Sharma IPL Career )

- साल 2024 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने अशुतोष शर्मा को 20 लाख रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। 4 अप्रैल 2024 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आशुतोष ने अपना पहला आईपीएल मैच खेला। उस मैच में उन्होंने 17 गेंद पर 31 रनों के पारी खेली थी। आशुतोष शर्मा ने एक अन्य मैच में मुंबई के इंडियन के खिलाफ 28 गेंद पर 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपना नाम रोशन किया।
- साल 2025 के आईपीएल में आशुतोष शर्मा को दिल्ली कैपिटल ने 3.8 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। साल 2025 के आईपीएल में आशुतोष शर्मा ने 13 मैच खेले है। जहां पर उन्होंने 204 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
आशुतोष शर्मा के रिकार्ड्स ( Ashutosh Sharma Records )
- आशुतोष शर्माने T20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज 11 गेंद में 50 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
आशुतोष शर्मा की संपत्ति ( Ashutosh Sharma Net Worth)
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशुतोष शर्मा की संपत्ति लगभग 4 करोड़ के आसपास है। इनके कमाई का मुख्य जरिया इनका का घरेलू क्रिकेट और आईपीएल है। 2025 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल ने आशुतोष को 3.8 करोड रुपए के प्राइस में खरीदा था।
आशुतोष शर्मा से जुड़ी रोचक बातें ( Ashutosh Sharma Facts In Hindi)
- 15 सितंबर 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में आशुतोष शर्मा का जन्म हुआ। इनके पिताजी रामबाबू शर्मा रतलाम के एक सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों के रूप में काम करते हैं।
- आशुतोष शर्मा के क्रिकेटर बनने में उनके पिताजी का सबसे ज्यादा हाथ रहा है। उनके पिता ने उनको रेलवे क्रिकेट क्लब अकादमी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद वह थोड़े बेहतर क्रिकेटर बनने के बाद अंडर-14 और अंडर-19 क्रिकेट खेलने लग गए।
आशुतोष शर्मा को अच्छा क्रिकेट प्रशिक्षण लेना था। जिसके लिए वह इंदौर चले गए। लेकिन उनके पास पैसे की कमी रहने की वजह से वह अपना खर्चा उठाने के लिए वहां के मैच में अंपायरिंग किया करते थे। - साल 2023 में आशुतोष शर्मा ने 11 गेंद पर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसा करने वाले युवराज सिंह के रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी के रूप में छा गए।
- साल 2024 के आईपीएल में आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने 20 लाख रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। 4 अप्रैल 2020 को अपना पहला आईपीएल मैच खेला।
- आशुतोष शर्मा फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज योगा करते हैं। जिसकी तस्वीर वह अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करते हैं।
- आशुतोष शर्मा को क्रिकेट खेलने के अलावा डांस करना, तेराकी और घूमना पसंद है।
FAQ:
आशुतोष शर्मा कौन है?
आशुतोष शर्मा एक युवा भारतीय क्रिकेटर है, जो घरेलू क्रिकेट मध्य प्रदेश और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
आशुतोष शर्मा का जन्म कब और कहां हुआ था?
15 सितंबर 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में आशुतोष शर्मा का जन्म हुआ।
T20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाला भारतीय खिलाड़ी कौन है?
आशुतोष शर्मा वह क्रिकेटर है, जिन्होंने T20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। इन्होंने 11 गेंद में अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आशुतोष शर्मा आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
दिल्ली कैपिटल ( 2025 )
आशुतोष शर्मा को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल ने कितने रुपए में खरीदा था?
3.8 करोड रुपए के प्राइस में खरीदा था।
यह भी पढ़ें:
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Ashutosh Sharma Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Ashutosh Sharma Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|