biographyboss

अमन गुप्ता का जीवन परिचय | Aman Gupta Biography In Hindi

Aman Gupta Biography In Hindi

आज के भारत में अगर किसी युवा उद्यमी का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहता है, तो वह अमन गुप्ता हैं। boAt जैसे लोकप्रिय ब्रांड को खड़ा करने वाले अमन गुप्ता सिर्फ एक बिज़नेसमैन नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए एक सोच, एक ऊर्जा और एक प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी कहानी यह बताती है कि डिग्री, नौकरी और सुरक्षित करियर के बीच भी अगर जुनून ज़िंदा हो, तो असाधारण सफलता पाई जा सकती है। आईए जानते हैं विस्तार से अमन गुप्ता का जीवन परिचय।

अमन गुप्ता का जीवन परिचय ( Aman Gupta Biography In Hindi)

नाम अमन गुप्ता
जन्म 4 मार्च 1982
जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत
गृह नगर नई दिल्ली
शिक्षा स्नातक
स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, नई दिल्ली
कॉलेज शहीद भगत सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय Indian School of Business (ISB)
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 43 वर्ष ( 2026 )
पेशा बीजनेसमैन
धर्म हिन्दू
शौक किताबे पढ़ना, घूमना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
संपत्ति 720 करोड़ रुपये

अमन गुप्ता का जन्म (Aman Gupta Birth)

अमन गुप्ता का जन्म 4 मार्च 1982 को नई दिल्ली के एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिताजी का नाम नीरज गुप्ता जो एक एडवांस्ड टेली मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक थे। इसलिए घर में अनुशासन, पढ़ाई और सुरक्षित करियर को बहुत महत्व दिया जाता था। इनके मां का नाम ज्योति कोचर गुप्ता है। अमन को अनमोल गुप्ता नाम का भाई और नेहा गुप्ता नाम के बहन है। बचपन से ही अमन पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन उनका दिमाग किताबों से ज़्यादा लोगों और बाज़ार को समझने में लगता था। वे स्कूल के दिनों से ही यह नोटिस करते थे कि लोग क्या पसंद करते हैं, क्या खरीदते हैं और क्यों खरीदते हैं। यही आदत आगे चलकर उनके सबसे बड़े हथियारों में से एक बनी।

अमन गुप्ता की शिक्षा (Aman Gupta Education)

अमन गुप्ता ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम, नई दिल्ली से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से B.Com किया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की राह पर चलते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई की और 2005 में CA बने। हालांकि CA बनने के बाद भी उन्हें लगने लगा कि सिर्फ नंबरों की दुनिया उनके लिए नहीं है। अपनी सोच को और विस्तार देने के लिए उन्होंने Indian School of Business (ISB) से MBA किया। यहीं से उनके अंदर मार्केटिंग और ब्रांडिंग की गहरी समझ विकसित हुई।

अमन गुप्ता की पत्नी कौन है (Aman Gupta Wife)

                                                                                                   अमन गुप्ता की पत्नी

अमन गुप्ता की पत्नी का नाम प्रिया डागर है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन अमन के जीवन में उनकी भूमिका बेहद अहम है। प्रिया एक सुलझी हुई, समझदार और पारिवारिक मूल्यों को मानने वाली महिला हैं, जो हर मोड़ पर अमन का साथ देती हैं।

अमन गुप्ता का करियर (Aman Gupta Career)

कॉर्पोरेट करियर

बिज़नेस की ओर पहला कदम

boAt की शुरुआत की

2016 में boAt ब्रांड की नींव रखी गई। यह कंपनी उन्होंने अपने पार्टनर समीर मेहता के साथ कंपनी खड़ी की।अमन गुप्ता का विज़न बिल्कुल साफ था। “युवाओं के लिए ऐसा ब्रांड बनाना, जो उनकी भाषा बोले।” boAt सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बेचता था, वह एक लाइफस्टाइल बेच रहा था। जब अमन ने अपनी कंपनी शुरू की तब भारत में पहले से ही और ईयरवियर के 200 ब्रांड मौजूद थे। शुरुआती समय में अमन दिल्ली के सोशल नामक एक कैफे में नौकरी करते थे। उनकी कंपनी का पहला उत्पाद एप्पल चार्जिंग केबल और चार्जर था। इनके कंपनी के यह प्रोडक्ट अमेजॉन पर सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट बन गया था।

boAt की सफलता

आज boAt:

अमन एक साक्षात्कार में अपने बिजनेस के बारे में कहते हैं, “हम उपभोक्ताओं से उनके समझ में आने वाली भाषा में बात करते हैं। मिलेनियल बहुत अधीर होते हैं और अगर हम उनके साथ नहीं बदलते हैं तो हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा।”

Shark Tank India से नई पहचान

Shark Tank India में अमन गुप्ता का आना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शो में उनका:

अमन गुप्ता की कुल संपत्ति कितनी है (Aman Gupta Net Worth)

आय के मुख्य स्रोत

  1. boAt से कमाई: अमन गुप्ता boAt के सह-संस्थापक हैं। यह ब्रांड ईयरफोन, हेडफोन, स्मार्टवॉच और ऑडियो एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है। कंपनी की तेज़ ग्रोथ का सीधा असर उनकी व्यक्तिगत संपत्ति पर भी पड़ा है।
  2. स्टार्टअप निवेश: Shark Tank India के ज़रिए अमन गुप्ता ने कई उभरते स्टार्टअप्स में निवेश किया है। इनमें से कुछ निवेश समय के साथ कई गुना रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।
  3. ब्रांड एंडोर्समेंट और पब्लिक अपीयरेंस: एक लोकप्रिय बिज़नेस पर्सनैलिटी होने के कारण अमन गुप्ता ब्रांड प्रमोशन, इवेंट्स और स्पीकिंग से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं।
  4. अमन गुप्ता घर और कार कलेक्शन: अमन गुप्ता का दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक लग्ज़री घर बताया जाता है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है। उनके पास कई प्रीमियम कारें हैं, जिनमें BMW और Mercedes जैसी लग्ज़री गाड़ियां शामिल मानी जाती हैं।

अमन गुप्ता से जुडी रोचक बातें (Aman Gupta Facts In Hindi)

FAQ:

कौन है अमन गुप्ता?

अमन गुप्ता एक भारतीय बिजनेसमैन और boAT कंपनी के मालिक है।

अमन गुप्ता की कुल संपत्ति कितनी है?

720 करोड रुपए

बोट कंपनी का मालिक कौन है?

अमन

बोट कंपनी किस देश की है?

बोट भारत की

यह भी पढे :

अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Aman Gupta Kashyap Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|

Exit mobile version