biographyboss

ध्रुव राठी का जीवन परिचय | Dhruv Rathi Biography In Hindi

Dhruv Rathi Biography In Hindi

आज के डिजिटल युग में जब सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन बनता जा रहा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे जागरूकता और शिक्षा का मंच बना दिया। ध्रुव राठी उन्हीं नामों में से एक हैं। वे न सिर्फ एक यूट्यूबर हैं, बल्कि एक तर्कशील विचारक, सामाजिक विश्लेषक और डिजिटल शिक्षक के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। आईए जानते हैं विस्तार से ध्रुव राठी का जीवन परिचय।

ध्रुव राठी का जीवन परिचय (Dhruv Rathi Biography In Hindi)

नाम ध्रुव राठी
जन्म 8 अक्टूबर 1994
जन्म स्थान हरियाणा के रोहतक
गृह नगर जर्मनी
शिक्षा स्नातक
स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम
कॉलेज कार्ल जूहे इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जर्मनी और
राष्ट्रीयता जर्मन
उम्र 32 वर्ष ( 2026 )
पेशा youtuber
धर्म हिन्दू
शौक किताबे पढ़ना, घूमना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
इनकम 60 करोड़ रुपये

ध्रुव राठी का जन्म एवं (Dhruv Rathi Birth)

ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में एक हिंदू परिवार में हुआ। उनके माता-पिता के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। ध्रुव राठी का बचपन एक सामान्य भारतीय मध्यमवर्गीय परिवार में बीता। घर का माहौल अनुशासित था, लेकिन सोच को खुला रखा गया। बचपन से ही ध्रुव की आदत थी, हर बात को मानने से पहले “क्यों” पूछना। चाहे स्कूल की पढ़ाई हो या आसपास हो रही घटनाएँ, वे हमेशा चीज़ों को गहराई से समझने की कोशिश करते थे। यही आदत आगे चलकर उनके कंटेंट की सबसे बड़ी ताकत बनी।

ध्रुव राठी की शिक्षा और जर्मनी तक का सफर (Dhruv Rathi Education)

ध्रुव राठी में अपने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से पूरी की इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए जर्मनी चले गए। उन्होंने जर्मनी के कार्ल जूहे इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा में मास्टर की डिग्री हासिल की है। जर्मनी में पढ़ाई के दौरान ध्रुव को पर्यावरण, लोकतंत्र और सरकारी नीतियों को करीब से देखने का अवसर मिला, जिसने उनकी सोच को वैश्विक दृष्टिकोण दिया।

ध्रुव राठी की शादी (Dhruv Rathi Marriage)

7 साल की दोस्ती से शादी तक का सफर

ऑस्ट्रिया में रॉयल अंदाज़ में शादी

                                                                                                         ध्रुव राठी की पत्नी 

ध्रुव राठी का यूट्यूब करियर (Dhruv Rathi Career)

ध्रुव राठी ने यूट्यूब की शुरुआत एक शौक के तौर पर की थी। शुरुआती वीडियो यात्रा, बाइक राइड और निजी अनुभवों पर आधारित थे। लेकिन समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि भारत में तथ्य आधारित जानकारी की भारी कमी है। यहीं से बदली दिशा, उन्होंने यूट्यूब को राजनीति,सामाजिक मुद्दों,पर्यावरण,अर्थव्यवस्था, इतिहास जैसे गंभीर विषयों के लिए इस्तेमाल करना शुरू किया। इनके यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके है। इनकी हर वीडियो पर मिलियन से अधिक व्यूज आते हैं। यूट्यूब पर ध्रुव राठी जो भी वीडियो बनाते हैं वह वीडियो जल्द ही वायरल हो जाता है।

ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल (Dhruv Rathi YouTube Channel)

Dhruv Rathee

यह उनका मुख्य चैनल है, जहाँ वे रिसर्च आधारित वीडियो अपलोड करते हैं। हर वीडियो में वह आंकड़े, उदाहरण, ग्राफिक्स, सरल भाषा का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।

Dhruv Rathee Vlogs

इस चैनल पर उनका निजी और हल्का-फुल्का अंदाज़ देखने को मिलता है। ट्रैवल, जर्मनी की ज़िंदगी और पारिवारिक पल। ध्रुव राठी अपनी इस चैनल पर अपने डेली लाइफ से जुड़ी हुई वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं। वह कभी भी घूमने जाते हैं, तो अपनी इस चैनल पर वह अपना वीडियो शेयर करके अपने दर्शकों को बताते हैं। उनके इस चैनल पर भी लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं।

ध्रुव राठी के विवाद (Dhruv Rathi Controversy)

ध्रुव राठी भारत के उन डिजिटल क्रिएटर्स में गिने जाते हैं, जिनकी बातों पर लाखों लोग भरोसा करते हैं और उतने ही लोग उनसे असहमति भी रखते हैं। सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने की वजह से वे कई बार विवादों में भी घिरे हैं। इस में हम ध्रुव राठी से जुड़े प्रमुख विवादों के बारे मे बताएंगे।

सिख गुरुओं पर AI वीडियो विवाद

मानहानि और कानूनी नोटिस

फर्जी पोस्ट और पैरोडी अकाउंट विवाद

डाबर जूस विवाद

ध्रुव राठी ने एक वीडियो में फ्रूट जूस और हेल्थ क्लेम्स पर सवाल उठाए थे। कंपनी की ओर से आपत्ति जताई गई, मामला कानूनी स्तर तक गया। अंत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

ध्रुव राठी की संपत्ति (Dhruv Rathi Net Worth)

डिजिटल मीडिया के दौर में कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने तथ्यों, रिसर्च और साफ़ भाषा के दम पर लोगों का भरोसा जीता है। ध्रुव राठी उन्हीं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सवाल उठता है, ध्रुव राठी की कुल संपत्ति कितनी है, वे पैसा कैसे कमाते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और डिजिटल एनालिसिस के आधार पर यह अनुमान लगाया जाता है कि, ध्रुव राठी की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ से ₹60 करोड़ रूपए के बीच हो सकती है। ध्रुव राठी की कमाई कहां से होती है, ध्रुव राठी की आय किसी एक जरिये पर निर्भर नहीं है। उन्होंने अपनी कमाई को कई हिस्सों में बांटा हुआ है।

1. YouTube से होने वाली आय

उनका YouTube चैनल करोड़ों दर्शकों तक पहुंचता है। विज्ञापन (Ads), लंबे समय तक देखेजाने वाले वीडियो, इंटरनेशनल ऑडियंस इन सभी कारणों से YouTube उनकी कमाई का सबसे मजबूत आधार बनता है।

2. ब्रांड पार्टनरशिप और स्पॉन्सरशिप

ध्रुव राठी बहुत कम लेकिन सोच-समझकर चुनी गई ब्रांड डील्स करते हैं। वे ऐसे ब्रांड्स के साथ ही जुड़ते हैं, जो उनके कंटेंट और मूल्यों से मेल खाते हों। इसी वजह से उनकी एक स्पॉन्सरशिप डील की कीमत सामान्य यूट्यूबर्स से ज्यादा मानी जाती है।

3. ऑनलाइन कोर्स और शैक्षणिक कंटेंट

उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन कोर्स, एजुकेशनल सीरीज़,लर्निंग प्रोग्राम भी शुरू किए हैं। जो उन्हें लंबे समय तक स्थिर आय देते हैं।

ध्रुव राठी से जुडी रोचक बातें (Dhruv Rathi Facts In Hindi)

FAQ:

कौन है ध्रुव राठी?

ध्रुव राठी एक भारतीय युटुबर है।

ध्रुव राठी का धर्म कौन सा है?

ध्रुव राठी का धर्म हिंदू है।

ध्रुव राठी 1 महीने में कितना कमाते हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ध्रुव राठी लगभग 60 लाख रुपए की कमाई कर लेते हैं।

ध्रुव राठी की पत्नी कहां की है?

ध्रुव राठी की पत्नी का नाम जूली है और वह जर्मनी की रहने वाली है।

यह भी पढे :

अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Dhruv Rathi Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|

Exit mobile version