यामी गौतम का जीवन परिचय | Yami Gautam Biography In Hindi

यामी गौतम का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Yami Gautam Biography in Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)  

बॉलीवुड में जब भी सादगी, संजीदगी और दमदार अभिनय की बात होती है, तो यामी गौतम का नाम ज़रूर लिया जाता है। कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद भी उन्होंने अपने अभिनय से एक अलग पहचान हासिल की है। यामी गौतम आज उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो शोर-शराबे से दूर रहकर अपने काम से पहचान हासिल करने में सक्षम हैं। उनकी सादगी, समझदारी और अभिनय उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग निखरता है। आइए जानते हैं यामी गौतम का जीवन परिचय।

यामी गौतम का जीवन परिचय | Yami Gautam Biography In Hindi

नाम यामी गौतम
जन्म 28 नवंबर 1988
जन्म स्थान बिलासपूर, हिमाचल प्रदेश
गृह नगर मुंबई
शिक्षा स्नातक
स्कूल यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, चंडीगड़
कॉलेज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडिगड़
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 38 वर्ष ( 2026 )
पेशा अभिनेत्री
डेब्यू फिल्म : विकि डोनर ( 2012 )
धर्म हिन्दू
शौक घूमना , डांस करना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
इनकम 5 करोड़ रुपये

यामी गौतम का जन्म और शुरुआती जीवन (Yami Gautam Birth)

28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर में अभिनेत्री यामी गौतम का जन्म एक पढ़े-लिखे और कला-प्रेमी परिवार में हुआ। उनके पिता मुकेश गौतम हैं। जो पेशे से एक पंजाबी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं। बचपन से ही यामी का माहौल ऐसा रहा, जहाँ शिक्षा और रचनात्मकता दोनों को बराबर महत्व दिया जाता था। उनका पालन-पोषण मुख्य रूप से देहरादून में हुआ। पहाड़ों की सादगी और प्रकृति से जुड़ाव आज भी उनके व्यक्तित्व में साफ झलकता है।

यामी गौतम का परिवार (Yami Gautam Family)

  • पिता का नाम- मुकेश गौतम
  • मां का नाम- अंजलीगौतम
  • भाई का नाम- ओजस गौतम ( छोटा)
  • बहन का नाम- सुरीली गौतम ( छोटी)

यामी गौतम की शिक्षा और आईएएस बनने का सपना

  • यामी गौतम ने चंडीगढ़ के यादवेंद्र पब्लिक स्कूल से अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। अपनी आज की पढ़ाई करते हुए यामी गौतम ने कानून में डिग्री हासिल की है और साल 2019 में मुंबई में पत्राचार के माध्यम से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। यामी पढ़ाई में शुरू से ही अच्छी रहीं। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने चंडीगढ़ से आगे की पढ़ाई की। बहुत कम लोग जानते हैं कि यामी का सपना कभी अभिनेत्री बनना नहीं था, बल्कि वह IAS अधिकारी बनना चाहती थीं और इसके लिए नियमित तैयारी भी कर रही थीं। लेकिन कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग और अभिनय के अवसर मिलने लगे, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

यामी गौतम की शादी (Yami Gautam Marriage)

  • यामी गौतम ने 4 जून 2021 को निर्देशक आदित्य धर से शादी कर ली। यह शादी हिमाचल प्रदेश में बहुत सादगी और पारंपरिक तरीके से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यामी और आदित्य दोनों ही निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। 10 मई 2024 को यामी को एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने वेदाविद रखा।

Yami Gautam Biography In Hindi

यामी गौतम का करियर (Yami Gautam Career)

विज्ञापनों से हुईं लोकप्रिय यामी ने कई बड़े विज्ञापनों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। खास तौर पर फेयर एंड लवली (अब Glow & Lovely) के विज्ञापन से वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। उनकी मासूम मुस्कान और सादगी दर्शको को बहुत पसंद आ गई।

यामी गौतम का टेलिवीजन करियर (Yami Gautam Television Career)

  • यामी गौतम ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की। कैमरे के सामने सहजता और कॉन्फिडेंस के कारण उन्हें जल्द ही टीवी सीरियल्स के ऑफर मिलने शुरू हुए थे। शुरुआती दौर में उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के ऑडिशन के जरिए इंडस्ट्री में जगह बना ली।

पहला टीवी शो: चांद के पार चलो

  • यामी गौतम का पहला टेलीविजन सीरियल था “चांद के पार चलो”। यह शो उनके करियर की शुरुआत जरूर था, लेकिन इससे उन्हें उतनी बड़ी लोकप्रियता नहीं मिली। इसके बावजूद, इस सीरियल ने उन्हें:
  • कैमरे के सामने अभिनय का अनुभव
  • टीवी सेट का अनुशासन
  • रोज़ाना शूटिंग की समझ कि जानकारी दी, जो आगे उनके करियर में बहुत काम आया।

ये प्यार ना होगा कम से हुई प्रसिद्ध

  • यामी गौतम को असली पहचान मिली टीवी शो “ये प्यार ना होगा कम” से मिली। इस सीरियल में उन्होंने एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और मजबूत महिला का किरदार निभाया, जो उस समय लोगो को काफी पसंद आया।
  • इस शो से यामी घर-घर में पहचानी जाने लगीं थी। उन्हें एक गंभीर और सशक्त अभिनेत्री की छवि मिली। टीवी इंडस्ट्री में उनका नाम स्थापित हुआ।यही शो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

यामी गौतम फिल्मी करियर (Yami Gautam Filmy Career)

  • टेलीविजन और विज्ञापनों में काम करने के बाद यामी गौतम ने फिल्मों की ओर रुख किया। टीवी ने उन्हें अभिनय की मजबूत ट्रेनिंग दी थी, जिसका असर उनके फिल्मी डेब्यू से ही नजर आने लगा।

विक्की डोनर से बॉलीवुड डेब्यू

  • यामी गौतम ने साल 2012 में फिल्म “विक्की डोनर” में अभिनय करके बॉलीवुड करियर की शुरुआत की । यह फिल्म एक सामाजिक विषय पर आधारित थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
  • इस फिल्म में यामी ने एक पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर युवती करुण निभाया था। अपनी सादगी और स्वाभाविक अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने में सफल हुई थी। विक्की डोनर के लिए यामी को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

करियर का टर्निंग पॉइंट उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

  • यामी गौतम के फिल्मी करियर में उरी को मील का पत्थर माना जाता है। इस फिल्म में उन्होंने एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार शांत, सशक्त और जिम्मेदार था। यह फिल्म फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उरी के बाद यामी को गंभीर और कंटेंट-ओरिएंटेड अभिनेत्री के रूप में देखा जाने लगा।

यानी गौतम की फिल्में विकी डोनर, कूल सिपाया, एक्शन जैक्शन, सनम रे, काबिल, सरकार 3, बत्ती गुल मीटर चालु, उरी सर्जिकल स्ट्राइक, बाला, गिन्नी वेड्स सनी, भूत पुलिस, एक गुरुवार, दसवीं, खो गया, चोर निकल के भागा, ओएमजी 2, अनुच्छेद 370, धूमधाम, हक। यानी गौतम के दक्षिणी फिल्में उल्लासा उत्साह, नौविविला, नायक, गौरवम, युद्धम, कूरियर बॉय कल्याण, तमिलसेलवन थानियार अंजलूम।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई पहचान (Yami Gautam OTT)

  • यामी गौतम ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने करियर को नई दिशा देने में सफल हुई है।

A Thursday (2022)

  • यह फिल्म यामी के करियर की सबसे दमदार फिल्मों में गिनी जाती है। सामाजिक और मानसिक मुद्दों पर गहरी पकड़ इस फिल्म ने साबित किया कि यामी अकेले दम पर फिल्म को संभाल सकती हैं।

दसवीं और चोर निकल के भागा

  • इन फिल्मों में भी यामी ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी अभिनय क्षमता को और मजबूत किया।

यामी गौतम की संपत्ति (Yami Gautam Net Worth)

  • बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी सादगी, सीमित लेकिन प्रभावशाली फिल्मों और समझदारी भरे फैसलों के लिए जानी जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं यामी गौतम की कमाई, संपत्ति और लग्ज़री लाइफस्टाइल के बारे में।
  • मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यामी गौतम की अनुमानित कुल संपत्ति 105 करोड रुपए के आसपास है। यह संपत्ति कई सालों की फिल्मों, विज्ञापनों, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और ब्रांड एंडॉर्समेंट्स से बनी है।
  • यामी एक फिल्म के लिए 3–5 करोड़ रूपए तक की फीस लेती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्रमोशन, ब्रांड एंडॉर्समेंट और विज्ञापनो से अधिक मोटी रकम लेती हैं।

यामी गौतम की कार कलेक्शन और प्रॉपर्टी (Yami Gautam Car Collection)

  • यामी भले ही सादगी पसंद करती हों, लेकिन कारों के मामले में उनके काफी रुचि रही है, उनके पास ।Audi Q7, Audi A4, BMW X7 जैसी लग्जरी कारे है। इन कारों की कुल कीमत लगभग 2–3 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है।
  • यामी और उनके पति आदित्य धर मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट में रहते हैं। इसकी अनुमानित कीमत 20 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। यामी ने चंडीगढ़ में एक खूबसूरत डुप्लेक्स घर भी खरीदा है। इसकी कीमत करीब 2 रुपए करोड़ आंकी जाती है।

यामी गौतम से जुडी रोचक जानकारी (Yami Gautam Facts In Hindi)

  • यामी गौतम का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। उनके पिता मुकेश गौतम पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक हैं। इस वजह से यामी का जुड़ाव बचपन से ही कला और सिनेमा से रहा।
  • बहुत कम लोग जानते हैं कि यामी गौतम का पूरा नाम यामी गौतम धर है। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ ‘धर’ जोड़ा।
  • यामी न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी तेज़ रही हैं। उन्होंने लॉ (कानून) की पढ़ाई की है और एक समय IAS बनने का सपना भी देखा था।
  • यामी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं, बल्कि टीवी से की थी। उनका पहला टीवी शो था ‘चांद के पार चलो’। इसके बाद वे ‘ये प्यार न होगा कम’ में भी नज़र आईं।
  • साल 2012 में आई फिल्म ‘विक्की डोनर’ यामी के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात बॉलीवुड में पहचान दिला दी।
  • यामी लंबे समय तक एक फेयरनेस क्रीम ब्रांड का चेहरा रहीं। टीवी विज्ञापनों की वजह से वे उन लोगों में भी मशहूर हो गईं, जो फिल्में कम देखते हैं।
  • फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ (2019) में यामी का किरदार छोटा था, लेकिन प्रभावशाली। इस फिल्म के बाद उन्हें गंभीर और मजबूत महिला किरदारों के लिए जाना जाने लगा।
  • यामी गौतम ने OTT पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। ‘ए थर्सडे’, ‘दासवी’, और ‘चोर निकल के भागा’ जैसी फिल्मों ने उनकी अभिनय क्षमता को नए स्तर पर पहुंचाया।
  • यामी बेहद सादा जीवन जीना पसंद करती हैं। वे कम मेकअप, सिंपल कपड़े और नेचुरल लुक में ज़्यादा सहज महसूस करती हैं।
  • साल 2021 में यामी गौतम ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से शादी की। उनकी शादी हिमाचल में बेहद सादगी से हुई, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
  • हिमाचल प्रदेश यामी के दिल के बेहद करीब है। उन्हें पहाड़ी खाना, पहाड़ों की शांति और नेचर के बीच समय बिताना बहुत पसंद है।
  • यामी कम फिल्में करती हैं, लेकिन हर किरदार सोच-समझकर चुनती हैं। वे मानती हैं कि काम की क्वालिटी, काम की संख्या से ज़्यादा ज़रूरी है।

FAQ:

यामी गौतम कौन है?

यामी गौतम एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है।

यामी गौतम के कितने बच्चे हैं?

यामी गौतम का एक बेटा है।

यामी गौतम का पहला सीरियल कौन सा था?

चांद के पार चलो।

ह भी पढ़ें:

अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Yami Gautam Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|

Leave a Comment

Index