तनु रावत का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Tanu Rawat Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
तनु रावत एक भारतीय सोशल मीडिया स्टार, टिकटोक स्टार, डांसर और मॉडल है। वह अपनी लिप्सिंग और डांसिंग वीडियो के लिए खूब लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो लाखों की संख्या में देखे जाते हैं। आज के समय में तनु रावत एक बहुत ही फेमस इंस्टाग्रामर और यूट्यूबर के रूप में पहचानी जाती है। बहुत कम उम्र में तनु रावत ने अपनी लोकप्रियता हासिल की है। तनु रावत शिव जी की सबसे बड़ी भक्त हैं। उनके हर वीडियो में उनके माथे पर तिलक दिखता है। जिससे साफ साफ झलकता है कि वह शिवजी की बहुत बड़ी भक्त है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं। तनु रावत का जीवन परिचय।
Tanu Rawat Biography In Hindi | तनु रावत का जीवन परिचय
| नाम | तनू रावत |
| जन्म | 31 दिसम्बर 1999 |
| जन्म स्थान | ऋषिकेश, उत्तराखंड |
| गृहनगर | ऋषिकेश, उत्तराखंड |
| शिक्षा | स्कूल तक की पढाई |
| स्कूल | कोटद्वार के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल |
| कॉलेज | ज्ञात नही |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 26 वर्ष ( 2025 ) |
| पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, डांसर |
| डेब्यू | Music Video : Younge Age ( 2021 ) TV : MTV रोडीज कर्म या कांड (2023 ) |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | योगा करना, फिल्मे देखना, डांस करना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| संपत्ति | 2 करोड़ |
तनु रावत का जन्म ( Tanu Rawat Birth )
- 31 दिसंबर 1999 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारतीय सोशल मीडिया स्टार तनु रावत का जन्म हुआ। उनके पिता जि का नाम महावीर सिंह रावत है। इनकी एक बहन है, जिसका नाम अंजली रावत है।
तनु रावत की शिक्षा ( Tanu Rawat Education )
- तनु रावत की पढ़ाई की बात की जाए, कोटद्वार के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। तनु रावत वर्तमान समय में अपने डांसिंग और एक्टिंग में ज्यादा ध्यान दे रही है।
तनु रावत के बॉयफ्रेंड ( Tanu Rawat Boyfriend )
- तन्नू रावत का वर्तमान समय में कोई बॉयफ्रेंड नहीं है और ना उन्होंने अपने इस बात की कोई पुष्टि की है कि उनका कोई बॉयफ्रेंड है। वर्तमान में वह अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही है।
तनु रावत का करियर ( Tanu Rawat Career )
- तनु रावत को बचपन से ही डांसिंग और मॉडलिंग का काफी शौक रहा है। जब वह स्कूल की पढ़ाई कर रही थी। स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने में पीछे नहीं हटती थी। हर प्रोग्राम में वह अव्वल नंबर आती थी। जिसमें कुछ साल पहले टिकटोक एक चीनी एप्लीकेशन धूम मचा रहा था। इन्होंने वहीं से अपने करियर की शुरुआत की थी। टिकटोक पर उन्होंने 28 दिसंबर 2019 को अपना पहला वीडियो डाला था और शुरुआती समय से ही तनु रावत की वीडियो को अच्छा रिस्पांस मिलने लगा। उनको भी यह लगने लगा कि मुझे और थोड़ा वीडियो बनाना चाहिए। उन्होंने अपनी स्किल के ऊपर और ध्यान दिया और अच्छी वीडियो बनाना शुरू किया। टिकटोक पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। लेकिन भारत सरकार द्वारा यह एप्लीकेशन बंद कर दिया गया।
- इसके बाद तनु रावत ने अपना काम इंस्टाग्राम पर शिफ्ट कर दिया और इंस्टाग्राम पर रिल बनाना शुरू कर दिया। आज के समय में इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के बाद वह यूट्यूब पर भी अपना चैनल खोल कर बैठी है। वहां पर भी अपनी वीडियो बनाकर अपलोड करती है। आज के समय में तनु रावत के इंस्टाग्राम पर 4.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और यूट्यूब चैनल पर 4.45 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
- साल 2023 में तनु रावत एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो रोडीज कर्म या कांड में दिखाई दी। इस शो से उनको राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल हुई।
यो यो हनी सिंह के साथ किया काम
- तनु रावत ने यो यो हनी सिंह के साथ शीशे वाली चुन्नी एल्बम में काम किया। हनी सिंह के साथ काम करके तनु रावत ने अपनी अभिनेत्री के रूप में बड़ी पहचान हासिल की।
तनु रावत के विवाद ( Tanu Rawat Controversy )
- तनु रावत अपने लिप्सिंग वीडियो से सुर्खियों में छाई रहती है। सुर्खियों में बने रहने वाली तनु रावत विवादों में भी गिरी जा चुकी है। दरअसल तनु रावत ने तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जयराम आश्रम परिसर के एक फ्लैट में एक वीडियो शूट किया। उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। ऋषिकेश के रहने वाले लोगों ने तनु रावत का बड़ा विरोध किया। हिंदू संगठनों ने तनु रावत पर आरोप लगाया कि ऐसे छोटे कपड़ों पर वीडियो अशोभनिय और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। इसके बाद तनु रावत का हिंदू संगठनों ने काफी विरोध किया था।
- तनु रावत का दूसरा बड़ा विवाद यह भी खड़ा हुआ था, कि उनका एक मुस्लिम बॉयफ्रेंड है। इसके बाद उनको सफाई देना पड़ा, उनके बीच में ऐसा कुछ नहीं है। वह सिर्फ वीडियो बनाने के लिए है और वह मेरा सिर्फ अच्छा दोस्त है। बाद में यह मामला शांत हुआ।
तनु रावत नेटवर्थ ( Tanu Rawat Net Worth )
- तनु रावत एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, इंस्टाग्रामर और यूट्यूबर है। इनकी नेटवर्थ की बात की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग दो करोड रुपए के आसपास है। इनके कमाई का मुख्य जरिया इनका इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई होती है।
तनु रावत के बारे में कुछ रोचक बातें ( Tanu Rawat Facts In Hindi )
- बचपन से इनको एक्टिंग और डांसिंग करने का काफी शौक रहा है। इनको मॉडलिंग और डांस करना बहुत ही पसंद है।
- तनु रावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन के आसपास फॉलोअर्स हो चुके हैं, और यूट्यूब पर 5 मिलियन के आसपास सब्सक्राइबर हो
- तनु रावत एक टिकटोकर, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और इंस्टाग्रामर है।
- चुके हैं।
- तनु रावत अपने लिप्सिंग और डांसिंग वीडियो के लिए पहचानी जाती है।
- तनु रावत शिव जी की बहुत बड़ी भक्त है। उनके घर में शिव जी की प्रतिदिन पूजा होती है और वह अपने माथे में बड़ा तिलक भी लगाती हैं। जिसके हर वीडियो में वह तिलक लगाते हुए नजर आती है।
तनु रावत की पसंद ( Tanu Rawat Likes )
- तनु रावत बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता सलमान खानकी बहुत बड़ी फैन है।
- उनके पसंदीदा सिंगर अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ है।
- तनु रावत को क्रिकेट खेल पसंद है। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ी है।
- तनु रावत को फिटनेस में ध्यान रखना काफी अच्छा लगता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग करते हुए नजर आती है। जिसकी तस्वीर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती है।
- तनु रावत को डांस करने के अलावा घूमने का भी काफी शौक है। उनका पसंदीदा स्थान गोवा है।
FAQ:
तनु रावत रोडीज में है?
तनु रावत रोडीज में हिस्सा ले चुकी है।
तनु रावत कौन है?
तनु रावत एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं।
तनु रावत किस लिए प्रसिद्ध है?
तनु रावत को बिल्ला सोनीपत आला: यंग एज (2021) और एमटीवी रोडीज के लिए जाना जाता है।
तनु रावत का जन्म कब और कहां हुआ?
19 जून 1999 को उत्तराखंड के ऋषिकेश में तनु रावत का जन्म हुआ।
तनु रावत की उम्र क्या है?
26 साल (2025)
यह भी पढ़ें:
- Akash Deep Biography In Hindi | आकाश दीप का जीवन परिचय
- Shashank Singh Biography In Hindi | शशांक सिंह का जीवन परिचय
- Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi | चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय
- Arnab Goswami Biography In Hindi | अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय
- Rahul Kanwal Biography In Hindi
- Ashutosh Sharma Biography In Hindi | आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
- Chirag Paswan Biography In Hindi | चिराग पासवान का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
- दोस्तों मुझे विश्वास है कि Tanu Rawat Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
- अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Tanu Rawt Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|
