सारा अर्जुन का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Sara Arjun Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
सारा अर्जुन एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री है। जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करती है। सारा अर्जुन ने अपनी छोटी सी उम्र से अभिनय करना शुरू किया था। शुरुआती समय में सारा ने दक्षिण फिल्मों में अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत कि। आज के समय में सारा अर्जुन बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती है। आइए जानते हैं, विस्तार से सारा अर्जुन का जीवन परिचय।
सारा अर्जुन का जीवन परिचय (Sara Arjun Biography In Hindi)
| नाम | सारा अर्जुन |
| जन्म | 18 जून 2005 |
| जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| गृह नगर | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
| शिक्षा | ज्ञात नहीं |
| स्कूल | ज्ञात नहीं |
| कॉलेज | ज्ञात नहीं |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 21 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, |
| डेब्यू | विज्ञापन : 18 महीने की उम्र में पहला ऐड तमिल: ‘सेवम’ (Saivam), ‘पोन्नियिन सेल्वन’ हिंदी: ‘एक थी डायन’ (Ek Thi Daayan), ‘सांड की आंख’ मलयालम: ‘अंडमारिया कलीपिलानू’ |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | डांस करना, यात्रा करना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| संपत्ति | 10 करोड़ रुपये |
सारा अर्जुन का जन्म ( Sara Arjun Birth )
- 18 जून 2005 को, महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। इनके पिताजी का नाम राज अर्जुन हैं, इनके पिताजी भी मशहूर एक्टर है। मां का नाम सान्या अर्जुन हैं। वह एक डांस टीचर है।
सारा अर्जुन का परिवार (Sara Arjun Family)
- पिता का नाम – राज अर्जुन
- मां का नाम- सान्या अर्जुन
- भाई का नाम- सुहान अर्जुन
सारा अर्जुन की शिक्षा (Sara Arjun Education)
- सारा अर्जुन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के स्कूल से पूरी की है। सामान्य बच्चों की तरह सारा अर्जुन अपनी पढ़ाई करने में व्यस्त है। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ वह अभिनय के क्षेत्र में भी काम करती है। वर्तमान समय में सारा अर्जुन स्नातक की पढ़ाई पूरी कर रही है। उनके कॉलेज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सारा अर्जुन ब्वॉयफ्रेंड (Sara Arjun Boyfriend)
- सारा अर्जुन के बॉयफ्रेंड के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है और सारा वर्तमान समय में 20 साल की उम्र की है। सारा अर्जुन ने भी इस बात की पुष्टि नहीं है। कि वह किसी रिलेशनशिप में है। फिलहाल वह सिंगल है और अपने करियर पर ध्यान दे रही है।
सारा अर्जुन का करियर (Sara Arjun Career)
- सारा अर्जुन को बचपन में ही अभिनय के क्षेत्र में काफी रुचि रही है। उनके अभिनय करियर की शुरुआत बहुत ही छोटी सी उम्र से हुई है। सारा अर्जुन ने टेलीविजन विज्ञापनों के जरिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा है। इसके बाद उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। साल 2011 में सारा ने देईआ थिरूमगल नाम की तमिल मूवी में अभिनय करके अभिनेय के क्षेत्र में डेब्यू किया। इस मूवी में उन्होंने विक्रम द्वारा निभाए गए मानसिक रूप से एक विकलांग पिता की बेटी का किरदार निभाया था। सारा इसके बाद कई तमिल, हिंदी, मलयालम फिल्मों में काम किया है। जिसके बारे में हमने आपको आगे जानकारी दी है।
सारा अर्जुन की तमिल फिल्में (Sara Arjun Tamil Movies)
- साल 2011 में देईवा थिरुमगल नाम की पहली तमिल मूवी में नील कृष्ण नाम की लड़की का किरदार निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
- साल 2013 में चिथीरायील नीलाचोरु मूवी में ओविया का किरदार निभाया।
- साल 2014 में शैवम नाम की मूवी में तमीजसेल्वी के रूप में दिखाई दी।
- साल 2017 में विझिथीरु नाम की मूवी में चारू नाम की लड़की का किरदार निभाया।
- 2019 में सिल्लू करुपट्टी मूवी में मिटी नाम की लड़की का किरदार निभाया।
- 2022 में “पोन्नियिन सेलवन: मैं” नाम की मूवी में युवा नंदिनी नाम की लड़की का किरदार निभाया।
- 2023 में, पोन्नियिन सेलवन: 2 मूवी में युवा नंदिनी के रूप में दोबारा दिखी।
सारा अर्जुन की हिंदी फिल्में (Sara Arjun Hindi Movies)
- 2013 में, एक थी डायन में सारा ने मिशा माथुर का किरदार निभाकर बॉलीवुड करियर की शुरुआत की।
- 2014 में, सारा जय हो नाम की मूवी में छात्रा के रूप मे दिखाई दी।
- 2015 में, सारा ने जज्बा मूवी में सनाया वर्मा नाम की लड़की का किरदार निभाया।
- 2017 बिच्छू का गीत नाम की मूवी में आयशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था
- साल 2019 में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा मूवी में, युवा स्वीटी चौधरी के रुप में दिखाई दी। इसी साल उन्होंने सांड की आंख में शेफाली तोमर का किरदार निभाया था।
- साल 2019 में, जी 5 मूल की परचायी में उषा नाम की लड़की का किरदार निभाया।
- 2021 में, नेटफ्लिक्स में रिलीज हुई अजीब दास्तांने में, समायरा के रूप में दिखाई दी।
- साल 2022 में तुलसीदास जूनियर में पिया के रूप में दिखाई दी।
- साल 2025 में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत की गई धुरंधर नाम की बॉलीवुड मूवी में एलिना जमाली का किरदार निभाया।
सारा अर्जुन की मलयालम फिल्में (Sara Arjun Malyalam Movies)
- सारा अर्जुन ने एन मारिया कालीपिलानू नाम की मलयालम मूवी में एन मारिया के रूप में दिखाई दी।
सारा अर्जुन की नेट वर्थ (Sara Arjun Net Worth)
सारा अर्जुन की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 करोड रुपए के आसपास है। इनके कमाई के मुख्य जरिए इनका अभिनय करियर, सोशल मीडिया अकाउंट्स, विज्ञापन और अन्य ब्रांड प्रमोशन से होती है। सारा अर्जुन प्रति फिल्म करने का एक करोड रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा वह एक विज्ञापन कैंपेन चलाने के लिए 20 से 25 लाख रुपए लेती है।
सारा अर्जुन से जुड़ी रोचक बातें (Sara Arjun Facts In Hindi)
- सारा अर्जुन एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। जो मुख्य रूप से शुरुआती समय में दक्षिण फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।
- सारा ने बहुत कम उम्र में टेलीविजन विज्ञापनों में अभिनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी।
- तमिल फिल्म में अभीनय करके अपने करियर की शुरुआत की। उस मूवी में उन्होंने एक विकलांग पिता की बेटी की मुख्य भूमिका निभाई थी।
- सारा ने तेलुगू, तमिल, मलयालम समेत हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
- 2025 में सारा अर्जुन ने रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत की गई धुरंधर मूवी में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अभीनय किया।
- सारा को कई पुरस्कारो के लिए नामांकित किया गया है।
- सारा अर्जुन ने बहुत छोटी उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनकी नेचुरल एक्टिंग देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अभिनय उनके लिए एक टैलेंट नहीं बल्कि एक नैसर्गिक गुण है।
- फिल्मों में आने से पहले सारा कई मशहूर ब्रांड्स के टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। यहीं से उन्हें कैमरे के सामने काम करने का आत्मविश्वास मिला।
- सारा अर्जुन ने सिर्फ हिंदी फिल्मों तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि तमिल और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।
- सारा को खासतौर पर इमोशनल और संवेदनशील रोल्स के लिए जाना जाता है। उनकी आंखों से भावनाएं झलकती हैं, जो दर्शकों को सीधे कहानी से जोड़ देती हैं।
- अपने करियर में सारा अर्जुन कई बड़े और अनुभवी फिल्मी सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इतनी कम उम्र में ऐसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना उनकी काबिलियत को साबित करता है।
- एक सफल बाल अभिनेत्री होने के बावजूद सारा ने कभी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं किया। वह शिक्षा और अभिनय दोनों को समान महत्व देती हैं।
- कम उम्र होने के बावजूद कैमरे के सामने सारा का कॉन्फिडेंस किसी अनुभवी कलाकार से कम नहीं है। यही वजह है कि निर्देशक उन पर आसानी से भरोसा करते हैं।
- सारा अर्जुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस उनकी तस्वीरों, वीडियो और अपडेट्स को खूब पसंद करते हैं।
- चाहे रोल छोटा हो या बड़ा, सारा हर किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। लुक, बॉडी लैंग्वेज और भावनाओं पर उनकी पकड़ साफ नजर आती है।
- फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों का मानना है कि सारा अर्जुन आने वाले समय में भारतीय सिनेमा की बड़ी और सफल अभिनेत्री बन सकती हैं।
- सारा अर्जुन ने कम उम्र में ही यह साबित कर दिया है कि मेहनत, टैलेंट और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनकी मासूमियत और दमदार अभिनय उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।
FAQ:
सारा अर्जुन कौन है?
सारा अर्जुन भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है
सारा अर्जुन का जन्म कब हुआ था?
सारा अर्जुन का जन्म 18 जून 2005 को मुंबई में हुआ था।
सारा अर्जुन की उम्र कितनी है?
सारा की उम्र साल 2026 में 21 वर्ष है।
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- अभिषेक पोरेल का जीवन परिचय
- संजू राठौर का जीवन परिचय
- नमन धीर का जीवन परिचय
- सोफिया अंसारी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Sara Arjun Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”
