राजकुमार राव का जीवन परिचय जन्म शिक्षा परिवार संपत्ति कैरियर रोचक बातें ( Rajkummar Rao Biography In Hindi, age, family, net wprth, education, facts, car, home)
राजकुमार राव भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2010 में लव सेक्स और धोखा नाम की मूवी में अभिनय करके की थी।वर्तमान समय में राजकुमार राव एक बड़े मशहूर अभिनेताओं की सूची में शामिल है। उनकी कलाकारी चुनौती पूर्ण भूमिकाओ के लिए जाने जाते हैं। जिसके लिए उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं, राजकुमार राव का जीवन परिचय।
राजकुमार राव का जीवन परिचय | Rajkummar Rao Biography In Hindi
नाम
|
राजकुमार राव
|
जन्म स्थान
|
गुरुग्राम, हरियाणा
|
जन्म तारीख
|
21 अगस्त 1984
|
उम्र
|
40
|
शिक्षा
|
स्नातक
|
स्कूल
|
ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुड़गांव
|
कॉलेज
|
फिल्म और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे और दिल्ली विश्वविद्यालय
|
पेशा
|
अभिनेता
|
डेब्यू
|
लव सेक्स और देखा (2010)
|
संपत्ति
|
लगभग 81 करोड़
|
राजकुमार राव का जन्म
21 अगस्त 1984 को गुरुग्राम, हरियाणा में भारतीय अभिनेता राजकुमार राव का जन्म हुआ था।
राजकुमार राव का परिवार
राजकुमार राव के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड
राजकुमार राव की उम्र 40 साल है। अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है, अनीता पॉल उर्फ पत्रलेखा, वह भी एक अभिनेत्री है।
राजकुमार राव की शिक्षा
राजकुमार राव ने अपनी स्कूल की पढ़ाई ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुड़गांव से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने फिल्म और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे संस्थान से अभिनय की पढ़ाई की। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
राजकुमार राव का फिल्मी करियर
- साल 2010 में राजकुमार राव ने लव सेक्स और धोखा नाम की मूवी में आदर्श नाम के लड़के की भूमिका निभाकर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अगले वर्ष राजकुमार राव रागिनी एमएमएस में उदय के रूप में नजर आए। इसी साल में शैतान नाम की मूवी में निरीक्षक मालवंकर के रूप में किरदार निभाया।
- साल 2012 में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर भाग 2 में शमशाद आलम के रूप में दिखाई दिए।
- सन 2012 में चित्तगोंग मूवी में लोकनाथ बोल के रूप में दिखाई दिए।
- 2012 में तलाश नाम की मूवी में देवरथ कुलकर्णी के रूप में किरदार निभाया।
- साल 2013 में काय पोछे नाम की मूवी में गोविंद नाम के लड़के के रूप में दिखाई दिए इस मूवी में राजकुमार राव ने अपनी बेहतरीन कल का रेखा परिचय दिया जिसके लिए उनका नाम फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ था
- साल 2013 में ही उन्होंने डी-डे नाम की मूवी में मोईन के रूप में दिखाई दिए।
- 2013 में राजकुमार राव शाहिद नाम की मूवी में शायद आजमी का किरदार निभाया था। इस मूवी के लिए उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।
- साल ,2014 में क्वीन, सैटेलाइट, डॉली की डोली जैसी मूवी में दिखाई दिए।
- साल 2015 में हमारी अधूरी कहानी मूवी में काम किया। इस मूवी में मुख्य किरदार के रूप में दिखाई दिए। इसके अलावा इस मूवी में इमरान हाशमी और विद्या बालन भी साथ देने के लिए थे।
- 2017 में न्यूटन नाम की मूवी में राजकुमार राव दिखाई दिए। राजकुमार द्वारा अभिनीत की गई फिल्म को विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर सम्मान के लिए आधिकारिक तौर पर एंट्री मिली थी।
- साल 2017 में राजकुमार राव ने शादी में जरूर आना मूवी में सत्येंद्र “सत्तू” मिश्रा के रूप में दिखाई दिए। यह मूवी एक रोमांस ड्रामा कॉमेडी फिल्म है इस फिल्म का निर्देशन रतन सिंह ने किया है। इस मूवी में राजकुमार राव का साथ देने के लिए कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आए।
- साल 2018 में ओमेरटा नाम की मूवी में राजकुमार राव ने अहमद उमर शाहिद शेख नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।
- साल 2018 में स्त्री नाम की हास्य डरावनी मूवी में राजकुमार राव ने विक्की नाम के लड़के की किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी। इसी साल राजकुमार राव ने लव सोनिया, वेडिंग और फनी खान मूवी में दिखा दिए।
- साल 2019 में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, जजमेंटल है क्या, मेड इन चाइना मूवी में दिखाई दिए।
- साल 2020 में राजकुमार राव ने लूडो, चलांग मूवी में अभिनय किया।
- 2021 में वाइट टाइगर, रूही, हम दो हमारे दो मूवी में अभिनय किया।
- साल 2022 में हिट: द फर्स्ट केस, मोनिका: ओ माई डार्लिंग, भीड़ जैसे मूवी में अभीनय किया।
- साल 2024 में राजकुमार राव ने श्रीकांत, मिस्टर एंड मिस्टर माही और स्त्री 2 में दिखाई दिए।
राजकुमार राव का पुरस्कार
राजकुमार राव को साल 2013 में शाहिद मूवी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया और सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के रूप में फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
राजकुमार राव की संपत्ति
- राजकुमार राव की संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताई जाती है, कि उनके संपत्ति 81 करोड रुपए है। इनके कमाई के मुख्य जरिए उनका बॉलीवुड करियर सोशल मीडिया वेब सीरीज और अन्य ब्रांड प्रमोशन है। राजकुमार राव प्रति फिल्म काम करने का 5 करोड रुपए का चार्ज करते हैं।
- राजकुमार राव को गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास 80 लाख रुपए की ऑडी Q7 और 37.96 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज सी एलए 200 है।
राजकुमार राव से जुड़ी रोचक बातें
- राजकुमार राव भारतीय अभिनेता है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं।
- राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव, हरियाणा, भारत में हुआ था।
- राजकुमार राव ने फिल्म और टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पुणे संस्थान से अभिनय की पढ़ाई पूरी की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।
- राजकुमार राव ने अपने अभिनय कर की शुरुआत लव सेक्स और धोखा मूवी में अभिनय करके की थी। यह मूवी 2010 में रिलीज हुई थी।
- राजकुमार राव ने कई बड़े-बड़े फ़िल्मों में अभिनय करके अपनी कलाकारी का परिचय दिया है।
- राजकुमार राव को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
- राजकुमार राव फिटनेस को लेकर काफी सख्त रहते हैं। 40 साल की उम्र में वह 25 से 30 साल के नौजवान की तरह दिखते हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और व्यायाम करते हैं।
FAQ:
राजकुमार राव पहले क्या करते थे?
राजकुमार राव पढ़ाई के दौरान दिल्ली में क्षितिज रिपोर्टरि और श्री राम सेंटर के साथ थिएटर करते थे।
राजकुमार यादव किसका बेटा है?
सतपाल यादव
राजकुमार राव के कुल संपत्ति कितनी है?
81 करोड़
राजकुमार राव एक मूवी का कितना चार्ज करते हैं?
5 करोड रुपए
राजकुमार राव के पास कौन सी कार है?
उनके पास 80 लाख रुपए की ऑडी Q7 और 37.96 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज सी एलए 200 है।
यह भी पढे:
रुबिका लियाकत का जीवन परिचय
आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय
मनोज दे का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Rajkummar Rao Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Rajkummar Rao Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|