पीयूष गोयल का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Piyush Goyal Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
पीयूष गोयल आज भारत सरकार में ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिनकी पहचान स्पष्ट सोच, कड़े फैसले और वैश्विक दृष्टिकोण से होती है। व्यापार से लेकर सामाजिक मुद्दों तक, उनकी नीतियाँ भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं। पीयूष गोयल की सभी नीतियां देश में काफी कारगर साबित हुई है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं पीयूष गोयल का जीवन परिचय।
पीयूष गोयल का जीवन परिचय | Piyush Goyal Biography In Hindi
| नाम | पीयूष गोयल |
| जन्म | 13 जून 1964, |
| जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र,भारत |
| गृह नगर | दिल्ली |
| शिक्षा | चार्टर्ड अकाउंट, |
| स्कूल | डॉन बॉस्को हाईस्कूल मुंबई |
| कॉलेज | गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई और एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 61 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | राजनेता |
| पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | घूमना |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| संपत्ति | 110 करोड़ रुपये |
पीयूष गोयल का जन्म और परिवार (Piyush Goyal Birth and Family)
- पीयूष गोयल का जन्म 13 जून 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ। इनके पिताजी का नाम वेद प्रकाश गोयल जो एक राजनेता थे उनके मन का नाम चंद्रकांता गोयल वह भी एक राजनेत्री थी। इनकी पत्नी का नाम सीमा गोयल है, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता है। पियूष गोयल को ध्रुव गोयल नाम का एक बेटा जो न्यूयार्क में रहता है और राधिका गोयल नाम की एक बेटी है, जो यूएसए की छात्रा है।
पीयूष गोयल की शिक्षा (Piyush Goyal Education)
- पीयूष गोयल ने अपने स्कूल की शिक्षा डॉन बॉस्को हाईस्कूल मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए जय हिंद कॉलेज मुंबई में की और कानून की पढ़ाई पूरी करने के लिए मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से डिग्री प्राप्त की। गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई में कानून की डिग्री हासिल की। भारतीय सेनाधी लेखाकार संस्थान नई दिल्ली से पढ़ाई को पूरी कर चुके हैं। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और राजनीति में आने से पहले कॉर्पोरेट और फाइनेंस सेक्टर में गहरी समझ रखते थे। यही वजह है कि आर्थिक मामलों में उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है।
पीयूष गोयल का राजनीतिक सफर (Piyush Goyal Political Career)
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज भारत सरकार के सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता के रूप में गिने जाते हैं। व्यापार, उद्योग, रेल, ऊर्जा और कोयला जैसे अहम मंत्रालयों को संभाल चुके है। वर्तमान समय में गोयल ने भारत की आर्थिक और औद्योगिक नीतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
राज्यसभा से लोकसभा तक
- पीयूष गोयल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राज्यसभा सांसद के रूप में की। वे राज्यसभा में तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे और इसके बाद लोकसभा चुनाव जीतकर सीधे जनता के प्रतिनिधि बनकर उभरे। भाजपा सरकार में उन्हें हमेशा सटीक रणनीतिक और अच्छे परिणाम देने वाले मंत्री के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अब तक कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का नेतृत्व किया है, जिनमें शामिल हैं:
- रेल मंत्रालय
- ऊर्जा मंत्रालय
- कोयला मंत्रालय
- वित्त मंत्रालय (अंतरिम)
- उपभोक्ता मामले एवं खाद्य मंत्रालय
रेल और ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ाई जिम्मेदारी
- साल 2017 में पीयूष गोयल को नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्रालय में रेल मंत्री बनाया गया। रेल मंत्री रहते हुए पीयूष गोयल ने रेलवे में वित्तीय अनुशासन, समय पर परियोजनाओं की पूर्ति और यात्रीयो के अच्छे सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने में जोर लगाया। वहीं ऊर्जा मंत्री के तौर पर उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण और कोयला उत्पादन में आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देने में भूमिका निभाई। इन क्षेत्रों में उनके फैसलों को सरकार की सबसे सफल नीतियों में गीने जाने वाले फैसले माने जाते हैं।
वाणिज्य मंत्री के रूप में वैश्विक मंच पर भारत
- वर्तमान में पीयूष गोयल को भारत की व्यापार और निर्यात नीति के प्रमुख चेहरा माना जाता है। उन्होंने भारत-यूएई और भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अंतिम रूप देने में अहम भूमिका निभाई है। जिसका फायदा हमें निम्नलिखित मिलेगा:
- FTA का सीधा फायदा मिलेगा
- विदेशी निवेश में वृद्धि होगी
- घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
- लाखों नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे
- भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक आसान पहुंच मिलेंगी
- गोयल का मानना है, भारत दबाव में नहीं, बल्कि संतुलित और निष्पक्ष समझौतों के साथ आगे बढ़ेगा।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते गोयल की दो टूक
- हाल ही में पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता को लेकर स्पष्ट संदेश देकर देशभर में सुर्ख़िया बटोरी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका भारत के प्रस्ताव से सहमत है, तो उसे बिना देरी समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहिए।
- उनका मानना है, किसी भी प्रकार का व्यापार समझौता सिर्फ टैरिफ पर नहीं, बल्कि विश्वास और दीर्घकालिक साझेदारी पर आधारित होना चाहिए।
‘मेक इन इंडिया’ और PLI स्कीम की मजबूती
- पीयूष गोयल ने प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को मजबूती से आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाई है। इस योजना का मकसद भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। जिसे मैन्युफैक्चरिंग हब में भारत निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उनके इसफैसले से इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश तेजी से बढ़ा है।
GST और उपभोक्ताओं के हितों पर जोर
- गोयल ने उद्योग जगत के लोगों से अपील की है कि GST दरों में कटौती का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचनाही चाहिए। उनका मानना है कि इससे देशभर में मांग बढ़ेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने में आसानी होगी।
कुपोषण और सामाजिक विकास पर विचार
- पीयूष गोयल सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहते हुए दिखाई पड़ते हैं। उन्होंने कहा है कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब देश से कुपोषण खत्म होगा और हर नागरिक को पोषण व अवसर मिलेंगे। तभी भारत आगे बढ़ेगा।
पीयूष गोयल की संपत्ति (Piyush Goyal Net Worth)
- पीयूष गोयल वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी के सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत है। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 110 करोड रुपए से अधिक है।
पीयूष गोयल से जुड़ी रोचक बातें (Piyush Goyal Facts In Hindi)
- पीयूष गोयल एक भारतीय राजनेता है जो वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी की सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री है।
- पीयूष गोयल ने अपने करियर की शुरुआत एक राजनेता के रूप में की। शुरुआती समय में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की।
- साल 2010 में पीयूष गोयल को महाराष्ट्र के राज्यसभा का सांसद बनाया गया। वहां पर पियूष गोयल लंबे समय तक एक सांसद रहे। संसद के रूप में काम करके बड़े-बड़े मुद्दों को उठाया है।
- सन 2014 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पीयूष गोयल को ऊर्जा मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। अपनी ऊर्जा मंत्री रहते हुए पीयूष गोयल ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए।
- पीयूष गोयल का जीवन इस बात का प्रमाण देता है कि शिक्षा, अनुशासन और ईमानदारी से राजनीति को एक सटीक सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।
- एक सफल चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेकर देश के बड़े और अहम मंत्रियों में शामिल होने तक की उनकी कहानी प्रेरणादायक है।
- उन्होंने न केवल नीतियां बनाईं, बल्कि उन्हें लोगों के घरों तक पहुंचाया। आज वे भारत के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जो देश के भविष्य को आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
- पीयूष गोयल का जीवन परिचय युवा पीढ़ी को यह संदेश देता है, कि यदि आपका लक्ष्य स्पष्ट हो और नीयत सच्ची हो, तो देश सेवा के मार्ग में कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती।
FAQ:
पीयूष गोयल कौन है?
पीयूष गोयल भारतीय राजनेता है।
पीयूष गोयल कौन सा मंत्री है 2025 में?
वाणिज्य और उद्योग मंत्री।
पीयूष गोयल के योग्यता क्या है?
पीयूष गोयल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है।
वर्तमान में पीयूष गोयल क्या है?
पीयूष गोयल वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री थे।
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- राघव जुयाल का जीवन परिचय
- प्रियांश आर्य का जीवन परिचय
- हर्ष दुबे का जीवन परिचय
- सुधीर चौधरी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Piyush Goyal Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|
