मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय | Meenakshi Joshi biography In Hindi

 
मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Meenakshi Joshi Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
 

भारतीय टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में कई नाम आए और गए, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो अपने काम, सोच और प्रस्तुति से दर्शकों के दिल में स्थायी जगह बना लेते हैं। मीनाक्षी जोशी उन्हीं चुनिंदा टीवी पत्रकारों में से एक हैं। उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ पेशे के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के तौर पर अपनाया है। उनकी पहचान एक ऐसी पत्रकार के रूप में है जो न तो शोर में विश्वास रखती हैं और न ही बिना तथ्यों के किसी निष्कर्ष पर पहुंचती हैं। आईए जानते है विस्तार से मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय।

मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय (Meenakshi Joshi biography In Hindi)

नाम मीनाक्षी जोशी
जन्म 4 नवंबर 1990
जन्म स्थान जोधपूर, राजस्थान
गृह नगर दिल्ली
शिक्षा इकोनामिक एंड हिस्ट्री मे स्नातक
स्कूल जोधपूर का स्कूल
कॉलेज ज्ञात नही
राष्ट्रीयता भारतीय
उम्र 36 वर्ष ( 2026 )
पेशा पत्रकार, एंकर
धर्म हिन्दू
शौक घूमना, डांस करना, योगा करना
वैवाहिक स्थिति विवाहित
इनकम 10 से 12 लाख प्रति माह

मीनाक्षी जोशी का जन्म (Meenakshi Joshi Birth)

  • 4 नवंबर 1990 को राजस्थान के जोधपुर में पत्रकार मीनाक्षी जोशी का जन्म हुआ। मीनाक्षी जोशी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला है। जिसके कारण इनका पालन पोषण बहुत ही साधारण तरीके से हुआ है। वर्तमान समय में मीनाक्षी जोशी अब दिल्ली में रहती है।

मीनाक्षी जोशी की शिक्षा (Meenakshi Joshi Education)

  • मीनाक्षी जोशी ने अपनी 12वीं तक की स्कूल की पढ़ाई जोधपुर से ही पूरी की है। अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मीनाक्षी ने ग्रेजुएशन करने के लिए इकोनामिक एंड हिस्ट्री सब्जेक्ट चुना। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए वह वोकल इंडिया क्लासिकल म्यूजिक का सहारा लिया। मीनाक्षी जोशी को बचपन से डांस और म्यूजिक में काफी सुख रहा है। जिसके चलते उन्होंने डांस और मुझे की दुनिया में भी अपना कोर्स पूरा किया है।

मीनाक्षी जोशी का परिवार (Meenakshi Joshi Family)

Meenakshi Joshi biography In Hindi

  • मीनाक्षी जोशी का जन्म राजस्थान में हुआ और मीनाक्षी अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। उनके माता-पिता राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके पिताजी के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। इनके मां का नाम पुलोमा दास जोशी है। जो पेशे से एक संगीत कला निकेतन के निर्देशक है। मीनाक्षी को देवांश नाम का भाई और पीयूषश्री शुक्ला नाम की एक बहन है। जो पेशे से एक टीचर है। मीनाक्षी जोशी के पति का नाम अखिलेश आनंद है। जो पेशे से एक जर्नलिस्ट तथा न्यूज़ एंकर है और एबीपी न्यूज़ चैनल पर कार्यरत है। मीनाक्षी जोशी से दो बच्चे हुए हैं उनकी बेटी का नाम आराध्या और बेटे का नाम ज्ञात नहीं है।

मीनाक्षी जोशी का करियर (Meenakshi Joshi Career)

परिवार से मिली पत्रकार बनने की राह

  • मीनाक्षी जोशी का जन्म एक शिक्षित और संस्कारवान परिवार में हुआ। उनके परिवार ने हमेशा शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को प्राथमिकता दी। बचपन से ही मीनाक्षी को किताबें पढ़ने, अखबार देखने और खबरों पर चर्चा करने का शौक था। परिवार का माहौल ऐसा था जहाँ सवाल पूछना गलत नहीं माना जाता था, बल्कि उसे सीख का जरिया समझा जाता था। यही आदत आगे चलकर उनकी पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत बनी।

स्कूल के दिनों में पत्रकारीता से लगाव

  • स्कूल के दिनों से ही मीनाक्षी जोशी पढ़ाई के साथ-साथ भाषण, वाद-विवाद और लेखन जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहीं। उन्हें हमेशा लगता था कि समाज से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुँचाना एक महत्वपूर्ण काम है। उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़ा अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें मीडिया के तकनीकी पक्ष के साथ-साथ उसकी नैतिक जिम्मेदारियों की भी गहरी समझ मिली। कॉलेज के समय ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह ऐसी पत्रकार बनेंगी जो सत्ता से सवाल पूछ सके और आम जनता की आवाज़ बन सके।
  • मीनाक्षी जोशी की पत्रकारिता की सबसे बड़ी खासियत है, उनकी फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग। वह किसी भी मुद्दे को उठाने से पहले उसके हर पहलू की जांच करती हैं। उनकी रिपोर्टिंग शैली में बिना अनावश्यक सनसनी, बिना पक्षपात और बिना किसी दबाव के सवाल पूछते हुए स्पष्ट रूप से नजर आती है। वह मानती हैं कि पत्रकार का काम फैसला सुनाना नहीं, बल्कि सच्चाई सामने रखना है।

Digi news से की शुरुआत

  • बचपन से ही पत्रकार बनने की सपने को पूरा करने के लिए मीनाक्षी जोशी ने कई जगह अपना इंटरव्यू दिया। लेकिन उनको शुरुआती समय में हार का सामना करना पड़ा था। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और डीजी न्यूज़ नाम के लोकल न्यूज़ चैनल पर सलेक्शन हुआ। वहां पर उन्होंने कुछ समय के लिए नौकरी की। नौकरी करके उन्होंने पत्रकारिता में थोड़ा अनुभव हासिल किया। उसके बाद मीनाक्षी जोशी फोकस न्यूज ज्वाइन कर लेती है। वहां पर कुछ समय काम करने के बाद मीनाक्षी पहचान बनानी लगती हैं। यह पहचान हमको बड़े न्यूज़ चैनल पर लेकर जाती है।

इंडिया टीवी से हुई प्रसिद्ध

Meenakshi Joshi biography In Hindi

  • छोटे-छोटे चैनल से शुरुआत करने वाली मीनाक्षी जोशी अपनी पहचान हासिल करने के बाद उनको इंडिया टीवी नाम के प्रसिद्ध न्यूज़ चैनल पर काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। मीनाक्षी जोशी इंडिया टीवी पर एक न्यूज़ एंकर के रूप में कार्यरत है। इंडिया टीवी के जरिए उन्होंने कई सारे कार्यक्रमों की मेजबानी किया है।
  • मीनाक्षी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत फील्ड रिपोर्टिंग से की। शुरुआती दौर में उन्होंने ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए आम लोगों की समस्याओं को बेहद करीब से देखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने महसूस किया कि असली खबरें स्टूडियो से नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर मिलती हैं। यही अनुभव आगे चलकर उनकी रिपोर्टिंग में साफ दिखाई दिया।
  • धीरे-धीरे मीनाक्षी जोशी ने टेलीविजन पत्रकारिता में अपनी जगह बनाई। टीवी स्क्रीन पर उनकी संतुलित भाषा, स्पष्ट उच्चारण और तथ्यों पर आधारित प्रस्तुति ने दर्शकों का भरोसा जीता।
  • उन्होंने बतौर रिपोर्टर और एंकर दोनों भूमिकाओं में काम किया। चाहे राजनीतिक बहस हो या सामाजिक मुद्दा, उनकी कोशिश हमेशा यही रही कि खबर निष्पक्ष और समझने योग्य हो।

मीनाक्षी जोशी की संपत्ति (Meenakshi Joshi Networth)

  • मीनाक्षी जोशी इंडिया टीवी की एंकर के रूप में कार्यरत है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी 10 से 12 लाख रुपए महीने की कमाई करती है। इनकी कुल संपत्ति के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मीनाक्षी जोशी से जुडी रोचक जानकारी (Meenakshi Joshi Facts In Hindi)

  • मीनाक्षी जोशी का जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ। एक छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के न्यूज़ चैनल तक पहुँचना उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी बयां करती है।
  • उन्होंने अर्थशास्त्र और इतिहास में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके साथ-साथ मीनाक्षी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत (वोकल) में पोस्ट-ग्रेजुएशन भी किया है, जो उन्हें बाकी एंकरों से अलग बनाता है।
  • टीवी से पहले मीनाक्षी ने All India Radio (AIR) के लोकप्रिय कार्यक्रम युवावाणी के लिए अपनी आवाज़ दी है। यहीं से उनकी वॉइस मॉड्यूलेशन और प्रस्तुति कौशल को नई पहचान मिल गई।
  • मीनाक्षी ने अपने मीडिया करियर की शुरुआत 2010 में जोधपुर के लोकल केबल चैनल DIGI से की। छोटे मंच से शुरुआत कर उन्होंने खुद को बड़े चैनलों के लिए तैयार किया।
  • आज मीनाक्षी जोशी India TV की जानी-पहचानी एंकर हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष कार्यक्रम और सामाजिक मुद्दों पर आधारित शो को बेहद सधे अंदाज़ में प्रस्तुत करती हैं।
  • मीनाक्षी ने योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी होस्ट किए हैं। यह उनके स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 पर नोएडा पुलिस ने उन्हें एक दिन के लिए ACP बनाया। यह सम्मान महिलाओं की सशक्त भूमिका को दर्शाने के उद्देश्य से दिया गया था।
  • मीनाक्षी जोशी की शादी एंकर अखिलेश आनंद से हुई है, जो ABP News से जुड़े रहे हैं। दोनों मीडिया जगत का जाना-माना नाम हैं और उनकी एक बेटी आराध्या आनंद है।
  • पत्रकारिता के अलावा मीनाक्षी को कविता लिखना, गाना और नृत्य करना बेहद पसंद है। उनकी यह रचनात्मकता उनके ऑन-स्क्रीन प्रेज़ेंटेशन में भी झलकती है।
  • मीनाक्षी जोशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह यहां अपने विचार, प्रोफेशनल अपडेट्स और जीवन से जुड़े सकारात्मक अनुभव साझा करती रहती हैं।

FAQ:

मीनाक्षी जोशी कौन है?

मीनाक्षी जोशी एक भारतीय न्यूज़ एंकर है।

मीनाक्षी जोशी कहां रहती है?

मीनाक्षी जोशी दिल्ली में रहती है।

मीनाक्षी जोशी किस चैनल में काम करती है?

मीनाक्षी जोशी इंडिया टीवी नाम के न्यूज़ चैनल में काम करती है।

मीनाक्षी जोशी का जन्म कब हुआ था?

4 नवंबर 1990 को राजस्थान के जोधपुर में मीनाक्षी जोशी का जन्म हुआ।

मीनाक्षी जोशी के कितने बच्चे हैं?

मीनाक्षी जोशी के दो बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें:

अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Meenakshi Joshi Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|

Leave a Comment

Index