मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Manushi Chhillar Biography in Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
भारत की सबसे चर्चित ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और सामाजिक सोच के लिए भी जानी जाती हैं। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से लेकर बॉलीवुड में कदम रखने तक, उनका सफर हर युवा के लिए प्रेरणादायक है। आइए जानते हैं मानुषी छिल्लर का जी जीवन परिचय।
मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय (Manushi Chhillar Biography in Hindi)
| नाम | मानुषी छिल्लर |
| जन्म | 14 मई 1997 |
| जन्म स्थान | रोहतक, हरियाणा |
| गृह नगर | सोनीप, हरियाणा |
| शिक्षा | MBBS |
| स्कूल | सेंट थॉमस स्कूल दिल्ली |
| कॉलेज | भगवान महावीर कॉलेज नई दिल्ली |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 29 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | अभिनेत्री |
| धर्म | हिन्दू |
| जाती | जाट |
| शौक | घूमना, डांस करना, योगा करना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| बॉयफ्रेंड | निखिल कामठ |
| इनकम | 10 से 12 लाख प्रति माह |
मानुषी छिल्लर का जन्म (Manushi Chhillar Birth)
14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में मानुषी छिल्लर का जन्म हुआ था। इनके पिताजी का नाम डॉ मित्र बसु चिल्लर जो पेशे से एक वैज्ञानिक है, डीआरडीओ में। इनकी मां का नाम डॉ नीलम छिल्लर है। जो पेशे से एक डॉक्टर और न्यूरो केमिस्ट हैं। मानुषी छिल्लर को एक भाई और एक बहन है।
मानुषी छिल्लर का परिवार (Manushi Chhillar Family)
- पिता का नाम: डॉक्टर मित्र बसु छिल्लर
- मां का नाम: डॉ नीलम छिल्लर
- भाई का नाम: दलमित्र छिल्लर
- बहन का नाम: दीवांगना छिल्लर
![]()
मानुषी छिल्लर की शिक्षा (Manushi Chhillar Education)
- मानुषी छिल्लर ने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट थॉमस स्कूल दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए भगवान महावीर कॉलेज नई दिल्ली में दाखिला लिया वहां से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री पूरी की।
मानुषी छिल्लर करियर (Manushi Chhillar Career)
भारत को दिलाया मिस वर्ल्ड का खिताब
- साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने Femina Miss India जीतकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और फिर Miss World 2017 का ताज अपने नाम किया। खास बात यह रही कि फाइनल राउंड में पूछे गए सवाल का उनका जवाब “माँ को सबसे ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए” जिसके चलते उनको दुनिया भर में सराहा गया। मानुषी भारत की छठी मिस वर्ल्ड बनीं और इस जीत ने उन्हें रातों-रात ग्लोबल स्टार बना दिया।
‘ब्यूटी विद अ पर्पस’ समाज के लिए किया काम
- मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी ने अपने सामाजिक अभियान ‘Project Shakti’ के ज़रिए मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) को लेकर जागरूकता फैलाई है। ग्रामीण इलाकों में जाकर उन्होंने हजारों लड़कियों और महिलाओं को इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया। यही काम उन्हें सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि एक सोशल आइकन भी बनाता है।
बॉलीवुड में डेब्यू
- मानुषी छिल्लर ने साल 2022 में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने संयोगिता का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स साइन किए और अब वह धीरे-धीरे अभिनय में भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। आने वाले समय में मानुषी को बड़े बैनर की फिल्मों में देखा जाएगा, जिससे उनके करियर को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है।
मानुषी छिल्लर पुरस्कार और सम्मान (Manushi Chhillar Awards)
मानुषी छिल्लर को अब तक कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं।
- साल 2017 में Miss World का सम्मान प्राप्त हुआ।
- Beauty with a Purpose Award से नवाजा गया।
- Times Most Desirable Women की सूची में नाम शामिल हुआ।
- Forbes India 30 की Under 30 में नाम शामिल हुआ।
मानुषी छिल्लर की संपत्ति (Manushi Chhillar Net Worth)
- मानुषी छिल्लर की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 करोड रुपए के आसपास है। इनके कमाई के मुख्य जरिया इनका अभिनय करियर और अन्य ब्रांड प्रमोशन है। साल 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जिससे उनको मोटी रकम प्राप्त हुई थी।
मानुषी छिल्लर से जुडी रोचक जानकारी (Manushi Chhillar Facts In Hindi)
- साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने Miss World का खिताब जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया। उनसे पहले यह ताज भारत को साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने दिलाया था।
- मानुषी छिल्लर का जन्म 14 मई 1997 को हरियाणा के रोहतक में हुआ। वह बचपन से ही पढ़ाई और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में काफी आगे रह चुकी हैं।
- मानुषी सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड का चेहरा नहीं हैं, बल्कि उन्होंने MBBS की पढ़ाई भी की है। वह मेडिकल बैकग्राउंड से आती हैं और पढ़ाई को हमेशा अपनी प्राथमिकता मानती रही हैं।
- मानुषी के पिता डॉ. मित्र बसु छिल्लर वैज्ञानिक हैं, जबकि उनकी मां डॉ. नीतू छिल्लर एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर रह चुकी हैं। ऐसे माहौल में पली-बढ़ी मानुषी में अनुशासन और सोच दोनों नजर आते हैं।
- Miss World प्रतियोगिता के दौरान मानुषी ने “Project Shakti” नाम का सामाजिक अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
- मानुषी स्कूल टाइम से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी संतुलन बनाए रखा।
- बहुत कम लोग जानते हैं कि मानुषी को भरतनाट्यम नृत्य बेहद पसंद है। उन्होंने इस शास्त्रीय नृत्य की विधिवत ट्रेनिंग भी ली है।
- मानुषी ने बॉलीवुड में कदम रखा फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ (2022) से, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। यह फिल्म उनके करियर की बड़ी शुरुआत मानी गई।
- मानुषी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह योग, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट को रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानती हैं।
- मानुषी कई बार कह चुकी हैं कि उनके लिए असली खूबसूरती आत्मविश्वास, शिक्षा और आत्मनिर्भरता में छिपी होती है, न कि सिर्फ बाहरी दिखावे में।
FAQ:
मानुषी छिल्लर कौन थी?
साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर है।
Miss World मानुषी छिल्लर की हाइट कितनी है?
5 फीट 9 इंच
मानुषी छिल्लर का आखरी सवाल क्या था?
दुनिया में किस पेज को अधिक वेतन मिलना चाहिए।
मानुषी छिल्लर किस राज्य से आई है?
मानुषी छिल्लर हरियाणा राज्य से आई है।
मानुषी छिल्लर कितनी अमीर है?
मानुषी छिल्लर की संपत्ति मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 42 करोड रुपए के आसपास है।
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Meenakshi chhillar Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|