चिराग पासवान का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Chirag Paswan Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
चिराग पासवान एक भारतीय अभिनेता और भारतीय राजनेता है। इनका नाम बिहार के राजनीति में अहम स्थान माना जाता है। इनके पिताजी का नाम रामविलास पासवान है, जो लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रह चुके है। इनकी पिताजी के निधन हो जाने के बाद चिराग पासवान राजनीति में उतर आए और राजनीति के क्षेत्र में एक बड़ा नाम कमाया है। आज के समय में चिराग पासवान वर्तमान में नरेंद्र मोदी की सरकार के कैबिनेट मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत है। राजनीति से पहले उन्होंने अभिनेता के रूप में काम किया लेकिन बॉलीवुड में उनको इतनी पहचान हासिल नहीं हुई और राजनीति के क्षेत्र में उतर गए। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के लोकप्रिय नेता चिराग पासवान का जीवन परिचय के बारे में।
चिराग पासवान का जीवन परिचय ( Chirag Paswan Biography In Hindi )
|
नाम
|
चिराग पासवान
|
|
जन्म
|
19 अक्टूम्बर 1983
|
|
जन्म स्थान
|
नई दिल्ली, भारत
|
|
गृहनगर
|
खगरिया, बिहार, भारत
|
|
शिक्षा
|
बी.टेक
|
|
स्कूल
|
वायु सेवा स्वर्ण जयंती संस्थान, नई दिल्ली
|
|
कॉलेज
|
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश
|
|
राष्ट्रीयता
|
भारतीय
|
|
उम्र
|
42 वर्ष ( 2025 )
|
|
पेशा
|
राजनेता
|
|
पार्टी
|
लोक जनशक्ति पार्टी
|
|
आईपीएल
|
दिल्ली कैपिटल्स (2025 )
|
|
धर्म
|
हिन्दू
|
|
जाती
|
SC ( अनूसूचित जाती )
|
|
शौक
|
योगा करना, फिल्मे देखना
|
|
वैवाहिक स्थिति
|
अविवाहित
|
|
संपत्ति
|
2.68 करोड़
|
चिराग पासवान का जन्म ( Chirag Paswan Birth )
- 31 अक्टूबर 1983 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ। उनके पिताजी का नाम रामविलास पासवान जो लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक थे और उनकी मां का नाम रीना पासवान है। चिराग पासवान को तीन बहने हैं। निशा पासवान, ईशा पासवान (सौतेली बहन) और आशा कुमार (सौतेली बहन)
चिराग पासवान की शिक्षा ( Chirag Paswan Education )
- चिराग पासवान ने वायु सेवा स्वर्ण जयंती संस्थान, नई दिल्ली से अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश चले गए। जहां से उन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी, उत्तर प्रदेश से कंप्यूटर विज्ञान में बी टेक की डिग्री पूरी करते हुए कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।
चिराग पासवान की शादी ( Chirag Paswan Marriage )
- चिराग पासवान की उम्र 2025 के हिसाब से 42 वर्ष की हैं। अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है और ना उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कोई जानकारी दी है।
फिल्मी दुनिया में आजमाया हाथ ( Chirag Paswan In Bollywood )
- चिराग पासवान ने इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद फिल्मों में अभिनय करने का मन बना लिया था साल 2011 में उन्होंने मिलना मिले हम नाम की मूवी में बॉलीवुड के अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ काम किया। तनवीर खान के द्वारा निर्देशित की गई इस मूवी में दोनों का लीड रोल था। हालांकि इस मूवी ने उतना दाम कम नहीं दिखाया और उपल्ब हो गई। इस फिल्म में कंगना और चिराग के अलावा, सागरिका घाटगे, पूनम ढिल्लों, नीरू बाजवा और कबीर बेदी ने अलग-अलग भूमिका निभाई थी। इसके बाद चिराग ने फिल्मी दुनिया को गुड बाय बोल दिया और पिता के साथ राजनीति के क्षेत्र में उतर गए।
चिराग पासवान का राजनीतिक कैरियर ( Chirag Paswan Political Career )
युवा नेता के रूप में पहचान बनाई
- साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव लड़कर अपनी जीत हासिल की ओर जमूई से सांसद चुने गए, उन्होंने 5 वर्ष का पूरा संसद का कार्यकाल संभाला और 2019 के चुनाव में भी दूसरी बार जीतकर आए।
- साल 2014 की लोकसभा चुनाव में में चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के लिए जमुई सीट से लड़ा था। चिराग ने राष्ट्रीय जनता दल के सुधांशु शेखर भास्कर को लगभग 85000 से ज्यादा वोटो से हराकर अपनी जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पासवान ने अपनी जीत को बरकरार रखा और 528,771 वोट हासिल करके भूदेव चौधरी को हराया।
- 2014 के भारतीय आम चुनाव में चिराग पासवान बिहार के जमुई निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुने गए। वही इनके पिताजी ने हाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी। दोनों ने अपनी एक ही पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी से जीत हासील की।
- 27 फरवरी 2021 को चिराग पासवान ने अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपए का दान दिया था।
- 14 जून 2021 को चिराग पासवान की जगह उनके चाचा पशुपति कुमार पारस को लोक जनशक्ति पार्टी के लोकसभा नेता के रूप में नियुक्त करवाया गया था। उसके 1 दिन बाद ही पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस राज और अपने चाचा पशुपति कुमार पारस समेत पांच सांसदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित किया था।
- 10 जून 2024 को चिराग पासवान को भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कैबिनेट मंत्रालय में खाद्य प्रसंस्करण का कारोबार संभालने की जिम्मेदारी दी गई।
काले रंग के सूट में चिराग पासवान ने ली शपथ

- चिराग पासवान केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री के रूप में पहली बार शपथ लेने के लिए काले रंग का सूट पहनकर शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे थे। मंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। चारों ओर से उनको बधाइयां ही बधाइयां मिलती रही। शपथ ग्रहण से पहले चिराग पासवान NDA के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों की बधाई को स्वीकार करते नजर आ रहे थे। बिहार के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और सांसद जितन राम मांजी की शपथ लेने के बाद चिराग पासवान ने कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।।
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लिए मशहूर
- चिराग पासवान बिहार में मशहूर नेता है | इनकी पहचान एक युवा नेता के रूप में जानी जाती है | इनका नारा पूरे बिहार में गूंजता है | बिहार के युवाओं के लिए वह हमेशा कहते हैं, बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यह उनका मशहूर नारा लोकप्रिय है | उनकी यह पार्टी NDA गठबंधन में शामिल है।
चिराग पासवान की संपत्ति ( Chirag Paswan Net Worth )
- चिराग पासवान ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता के रूप में की थी। लेकिन फिल्मों में सक्सेस ना मिलने के बाद और राजनीति में उतर आए। अभिनेता से लेकर केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर बड़ा रोमांचक रहा है। उनकी संपत्ति की बात की जाए तो उनके पास कुल संपत्ति 2.68 करोड रुपए है। जो उनके साल 2024 में दिए गए हलफनामे के अनुसार बताई गई है। जिसमें 1.66 करोड़ कि चल संपत्ति और बैंक बैलेंस, शेयर, नकद 14.5 लाख रुपए सोने के गहने हैं |
- चिराग पासवान का पटना में एक आलीशान घर है। जिसकी कीमत 1.5 करोड रुपए है।
चिराग पासवान कार कलेक्शन ( Chirag Paswan Car Collection )
- चिराग पासवान एक अभिनेता और केंद्रीय मंत्री है। इनकी पहचान एक सेलिब्रिटी के रूप में पहचानी जाती है। इनके कार कलेक्शन की बात की जाए तो उनके पास टोयोटा फॉर्च्यूनर और मारुति जिप्सी जैसी दो बड़ी कार है। टोयोटा फॉर्च्यूनर को साल 2014 में 30 लाख रुपए में खरीदा था। जो एक प्रकार की पावरफुल SUV मानी जाती है। साल 2015 में चिराग पासवान ने 5 लाख रुपए की मारुति जिप्सी कार खरीदी थी।
चिराग पासवान के विवाद और आलोचनाएं ( Chirag Paswan Controversy )
- चिराग पासवान लोकप्रिय होने के नाते सुर्खियों में छाए रहते हैं। सुर्खियों में होने की वजह उनके विवाद और आलोचना भी मौजूद है। चिराग पासवान के भी विवाद भी खबरों में आई है। चिराग पासवान के पिताजी रामविलास पासवान का निधन हो जाने के बाद उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व को लेकर चिराग के अपने चाचा पशुपति पारस से विवाद खड़ा हुआ। पार्टी टूट गई और दोनों अलग हो गए। इसके बाद उनके फैशन और बोलचाल की शैली पर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया गया।
- साल 2024 में एक पोस्ट में उनके बारे में यह अफवाह फैलाई गई थी कि वह एक समलैंगिक है। लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला था।
FAQ:
कौन है चिराग पासवान?
चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे हैं और बिहार राज्य के हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री है।
चिराग पासवान पहले क्या करते थे?
चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले अभिनेता के रूप में काम करते थे।
शादी से पहले चिराग पासवान की मां कौन थी?
चिराग पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान और अमृतसर की एक पंजाबी हिंदू एयर होस्टेस रीना शर्मा के बेटे हैं।
चिराग पासवान की पार्टी का नाम क्या है?
लोक जनशक्ति पार्टी
चिराग पासवान की पहली फिल्म कौन सी थी?
मिले ना मिले हम
चिराग पासवान का चाचा कौन था?
रामचंद्र पासवान
चिराग पासवान की सगी मां कौन थी?
रीना पासवान
रामविलास पासवान कौन है?
रामविलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक है।
चिराग पासवान कहां से जीते?
चिराग पासवान लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार राज्य के हाजीपुर सीट से एक लाख से ज्यादा वोटो से जीते।
यह भी पढ़ें:
-
- Akash Deep Biography In Hindi | आकाश दीप का जीवन परिचय
- Shashank Singh Biography In Hindi | शशांक सिंह का जीवन परिचय
- Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi | चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय
- Arnab Goswami Biography In Hindi | अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय
- Rahul Kanwal Biography In Hindi
- Ashutosh Sharma Biography In Hindi | आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
- दोस्तों मुझे विश्वास है कि Chirag Paswan Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
- अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Chirag Paswan Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|