आशीष चंचलानी का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Ashish Chanchlani Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
आज जब भी भारत के टॉप यूट्यूबर्स की बात होती है, तो आशीष चंचलानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। कॉमेडी, एक्सप्रेशन और आम जिंदगी से जुड़े किरदारों के जरिए उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आशीष चंचलानी सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि उस नई पीढ़ी का चेहरा हैं जिसने यूट्यूब को करियर का मजबूत जरिया बना दिया। आईए जानते हैं विस्तार से आशीष चंचलानी का जीवन परिचय।
आशीष चंचलानी का जीवन परिचय (Ashish Chanchlani Biography In Hindi)
| नाम | आशीष चंचलानी |
| जन्म | 8 दिसंबर 1993 |
| जन्म स्थान | उल्हासनगर, महाराष्ट्र |
| गृह नगर | मुंबई |
| शिक्षा | इंजिनीयरींग |
| स्कूल | ज्ञात नहीं |
| कॉलेज | दत्ता मेघे कॉलेज, मुंबई |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 33 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, youtuber |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | घूमना, डांस करना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| संपत्ति | 50 करोड़ रुपये |
आशीष चंचलानी का जन्म Ashish Chanchlani Birth)
- आशीष चंचलानी का जन्म 8 दिसंबर 1993 को उल्हासनगर, महाराष्ट्र में हुआ। उनका परिवार बिजनेस बैकग्राउंड से आता है। उनके पिता का मूवी थिएटर का कारोबार रहा है, जिसकी वजह से आशीष का ध्यान बचपन से ही फिल्मों और एंटरटेनमेंट की ओर था।
आशीष चंचलानी की शिक्षा (Ashish Chanchlani Education)
- आशीष चंचलानी ने दत्ता मेघे कॉलेज, मुंबई से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।स्कूल के दिनों में ही वह दोस्तों के बीच अपनी मिमिक्री और कॉमिक अंदाज के लिए मशहूर थे। स्टेज पर परफॉर्म करना उन्हें पसंद था और यहीं से उनके अंदर कलाकार बनने का सपना जग गया।
आशीष चंचलानी का परिवार (Ashish Chanchlani Family)
- आशीष चंचलानी के पिताजी का नाम अनिल चंचलानी है, जो एक सिंगल स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का व्यापार करते हैं। इनकी मां का नाम दीपा चंचल आनी है और वह अपने ही मल्टीप्लेक्स में वित्तीय मैनेजमेंट संभालने का काम करती है। आशीष चंचलानी को एक बहन है, जिसका नाम मुस्कान चंचलानी है और वह भी एक अपने भाई की तरह एक यूट्यूबर है।

आशीष चंचलानी की गर्लफ्रेंड(Ashish Chanchlani Girlfriend)
- आशीष चंचलानी वर्तमान समय में रिलेशनशिप में है।उनकी गर्लफ्रेंड एली अवराम है। आशीष चंचलानी की गर्लफ्रेंड यूरोप के स्वीडन के स्टॉकहोम कि रहने वाली है। जिसके चलते आशीष की गर्लफ्रेंड को स्वीडिश गिरी अभिनेत्री के रूप में पहचाना जाता है। इनका जन्म 29 जुलाई 1990 को हुआ था।

आशीष चंचलानी का करियर (Ashish Chanchlani Career)
पढ़ाई के साथ एक्टिंग का सपना देखा
- आशीष जब इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रहे थे, उनका मन पढ़ाई में कम और क्रिएटिव चीजों में ज्यादा लगता था। उन्होंने साफ समझ लिया था, कि उन्हें कॉर्पोरेट जॉब नहीं, बल्कि एक्टिंग और एंटरटेनमेंट की दुनिया में जाना चाहिए। इसी सपने को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अमेरिका जाकर New York Film Academy से एक्टिंग और फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग पूरी कर ली।
YouTube से कि शुरुआत
- एक्टिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड में तुरंत ब्रेक मिलना आशीष के लिए आसान नहीं था। इसी दौरान आशीष ने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपना जरिया बनाया। साल 2009 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल “Ashish Chanchlani Vines” शुरू किया।शुरुआत में वीडियो बहुत साधारण थे, लेकिन उनमें आम जिंदगी की सच्चाई और मजेदार अंदाज साफ नजर दिखता था।
Vine से यूट्यूब तक का सफर
- आशीष Vine प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव थे, लेकिन Vine बंद होने के बाद उन्होंने पूरा ध्यान यूट्यूब पर लगा दिया। यही फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उनके वीडियो स्कूल लाइफ, दोस्ती, परिवार, रिलेशनशिप और युवाओं की सोच पर आधारित होते थे, जिनसे दर्शक खुद को आसानी से जोड़ पाते थे। इनके युटुब चैनल पर 32 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके है।
हर किरदार खुद निभाते है आशीष
- आशीष चंचलानी के वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है, कि वह अपने वीडियो में लगभग हर किरदार खुद निभाते हैं। कभी सख्त पिता, कभी ओवर-ड्रामैटिक दोस्त तो कभी परेशान स्टूडेंट। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गए।
बॉलीवुड सितारों के साथ कोलैबोरेशन
- आशीष चंचलानी ने अपने करियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उनके यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सुपरस्टार्स नजर आ चुके हैं, जिनमें अक्षय कुमार,शाहिद कपूर,कार्तिक आर्यन,सारा अली खान,अल्लू अर्जुन, प्रभास जैसे एक्टर शामिल है। इन वीडियो ने न सिर्फ व्यूज बढ़ाए, बल्कि आशीष को मेनस्ट्रीम इंडस्ट्री के और करीब ला दिया।
आशीष चंचलानी के अवॉर्ड्स और सम्मान (Ashish Chanchlani Awards)
- आशीष चंचलानी को उनके डिजिटल कंटेंट के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है।
- Filmfare Award (बेस्ट डिजिटल क्रीएटर) के रूप मे नवाजा गया है।
- Forbes India 30 की सूची में Under 30 में नाम शामिल हुआ। कई राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया अवॉर्ड्स भी प्राप्त हुए है।
निजी संघर्ष और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन किया
- आशीष ने अपने करियर में ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का भी सामना किया। उन्होंने इस पर खुलकर बात की और खुद पर काम किया।
- मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के दम पर उन्होंने खुद को फिट किया और यह साबित किया कि आलोचनाओं को भी ताकत में बदला जा सकता है।
- आशीष चंचलानी कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं, कि वह आगे चलकर फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना चाहते हैं। उनके हालिया वीडियो ज्यादा सिनेमैटिक और स्टोरी-बेस्ड नजर आते हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि वह डिजिटल से आगे मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट की ओर बढ़ने की तैयारी में जुटे हैं।
आशीष चंचलानी के विवाद (Ashish Chanchlani Controversy)
यूट्यूब की दुनिया के सबसे पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर्स में शामिल आशीष चंचलानी हाल के दिनों में अपने कंटेंट की वजह से नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियों में आ गए थे। मामला उनके जुड़े हुए एक यूट्यूब शो से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट तक हलचल मचा दी। ‘India’s Got Latent’ शो से शुरू हुआ विवाद। यह पूरा विवाद यूट्यूब शो ‘India’s Got Latent’ के एक एपिसोड से शुरू हुआ, जिसमें आशीष चंचलानी अन्य यूट्यूबर्स के साथ नज़र आए थे। शो के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर आरोप लगे कि, शो में अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। सेक्स, वर्जिनिटी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर मज़ाक किया गया। कंटेंट सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ बताया गयाजैसे ही वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते मामला कानूनी मोड़ पर पहुंच गया।
आशीष चंचलानी समेत कई यूट्यूबर्स पर दर्ज हुई FIR
विवाद बढ़ने के बाद इस मामले में FIR दर्ज की गई, जिसमें आशीष चंचलानी के साथ-साथ रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा मखीजा जैसे नाम भी शामिल किए गए। आरोपों में अश्लीलता फैलाने और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने जैसी धाराएं जोड़ी गईं। कोर्ट तक पहुंचा मामला, सुप्रीम कोर्ट में याचिका आशीष चंचलानी ने खुद को निर्दोष बताते हुए इस FIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने याचिका में मांग की कि, FIR को रद्द किया जाए, या मामले की सुनवाई किसी अन्य शहर में ट्रांसफर की जाए।
आशीष चंचलानी की संपत्ति (Ashish Chanchlani Net Worth)
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशीष चंचलानी की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। हालांकि, यह आँकी गई संपत्ति अनुमानित है और उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता के चलते इसमें हर साल इजाफा हो रहा है।
- आशीष चंचलानी की कमाई के मुख्य स्रोत, आशीष की कमाई सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं है। उनकी इनकम के कई बड़े सोर्स हैं। यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशनल डील्स, वेब सीरीज और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स, लाइव शोज़ और इवेंट अपीयरेंस, सोशल मीडिया प्रमोशन जैसे कामों से पैसा कमाते है।
आलीशान घर में जीते हैं लग्जरी लाइफ
- आशीष चंचलानी महाराष्ट्र के उल्हासनगर (मुंबई क्षेत्र) में एक शानदार और बड़े घर में रहते हैं। उनका घर उनकी मेहनत और सफलता की कहानी बयां करता है, जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी दिखाते रहते हैं।
लग्जरी गाड़ियों का है शौक
- आशीष को महंगी और दमदार गाड़ियों का शौक है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास Toyota Fortuner, Maruti Suzuki Dzire, Royal,Enfield Thunderbird 350cc जैसी गाड़ियां और बाइक शामिल हैं।
आशीष चंचलानी से जुडी रोचक जानकारी facts about Ashish chanchlani
- बहुत कम लोग जानते हैं कि आशीष चंचलानी पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है, लेकिन नौकरी के रास्ते पर चलने के बजाय उन्होंने अपने पैशन यानी एक्टिंग और कॉमेडी को चुना।
- आशीष को कैमरे के सामने आने का शौक बचपन से था। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह ड्रामा और थिएटर में एक्टिव रहते थे, जिसने उनके अभिनय कौशल को और निखारा।
- यूट्यूब से पहले आशीष ने Vine ऐप पर छोटे-छोटे कॉमेडी वीडियो बनाकर पहचान बनानी शुरू की थी। Vine बंद होने के बाद उन्होंने यूट्यूब को अपना मंच बनाया।
- उनका यूट्यूब चैनल “Aashish Chanchlani Vines” आज भारत के सबसे बड़े और पॉपुलर कॉमेडी चैनलों में शामिल है। करोड़ों सब्सक्राइबर और अरबों व्यूज़ उनके कंटेंट की लोकप्रियता का सबूत हैं।
- आशीष के वीडियो की खास बात यह है कि उनमें उनकी मां, पिता और बहन भी कई बार दिखाई देते हैं। फैमिली की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है।
- आशीष चंचलानी और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है। दोनों कई बार साथ में वीडियो, इंटरव्यू और इवेंट्स में नजर आ चुके हैं।
- आशीष सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि शानदार राइटर भी हैं। वह अपने अधिकतर वीडियो की स्क्रिप्ट खुद लिखते हैं, जिससे कंटेंट और ज्यादा रियल लगता है।
- आशीष को उनके टैलेंट के लिए YouTube Creator Awards, Filmfare Digital Awards और IIFA Digital सम्मान जैसे कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके हैं।
- कॉमेडी के साथ-साथ आशीष अपने इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं को डर से बाहर निकलकर अपने सपनों के पीछे भागने की प्रेरणा देते रहते हैं।
- काफी समय से यह चर्चा तेज़ है कि आशीष चंचलानी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म या किसी बड़ी वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। उनके फैंस इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
FAQ:
आशीष चंचलानी कौन है?
आशीष चंचलानी भारतीय यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।
आशीष चंचलानी का जन्म कब और कहां हुआ था?
8 दिसंबर 1993 को महाराष्ट्र के उल्हासनगर में आशीष चंचलानी का जन्म हुआ था।
आशीष चंचलानी की संपत्ति कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आशीष चंचलानी की संपत्ति 50 करोड रुपए के आसपास है।
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- अहान शेट्टी का जीवन परिचय
अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Ashish Chanchlani Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|