आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, कैरियर, रोचक बातें, (Akanksha Dubey Biography In Hindi, Age, Education, Birth, Boyfriend, Career, Net, Worth, Controversy, Facts )
आकांक्षा दुबे एक पॉपुलर इंस्टाग्रामर, यूट्यूबर और भोजपुरी अभिनेत्री थी। आकांक्षा दुबे ने अपने करियर की शुरुआत टिकटोक नाम के चाइनीस एप्लीकेशन से की थी। जहां पर वह शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। उनके वीडियो बहुत ही जल्द वायरल हो जाते थे। उनके वायरल हो जाने के बाद उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला, जहां पर उन्होंने अपनी बोल्ड सीन से दर्शकों का काफी प्यार जीता। आज के समय में आकांक्षा दुबे बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस में पहचानी जाती थी। लेकिन 26 मार्च 2023 को एक होटल में उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में जानकारी का पता नहीं चला। इसके चलते पुलिस भी जांच में जुटी हुई थी। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय।
आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय | Akanksha Dubey Biography In Hindi
नाम
|
आकांक्षा दुबे
|
जन्म स्थान
|
मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश
|
जन्म तारीख
|
21 अक्टूबर 1997
|
उम्र
|
28
|
शिक्षा
|
12 वी
|
स्कूल
|
ज्ञात नही
|
कॉलेज
|
ज्ञात नही
|
पेशा
|
अभिनेत्री
|
डेब्यू
|
मेरी जंग मेरा फैसला
|
संपत्ति
|
65 से 70 लाख
|
आकांक्षा दुबे का जन्म (Akanksha Dubey Birth)
आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
आकांक्षा दुबे का परिवार (Akanksha Dubey Family)
- पिता का नाम- मनोज दुबे
- मां का नाम- रिंकू दुबे
- भाई का नाम- हरिओम दुबे, आदित्य दुबे
- बहन का नाम- ज्ञात नहीं
- बॉयफ्रेंड- ज्ञात नहीं
आकांक्षा दुबे की शिक्षा (Akanksha Dubey Education)
आकांक्षा दुबे मात्र 3 साल की उम्र में ही मुंबई शिफ्ट हुई थी। जिसके चलते उनकी 12वीं तक की पूरी पढ़ाई मुंबई में हुई है। वह पढ़ाई में काफी तेज थी। उनके पिता जी उनको आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। लेकिन सोशल मीडिया के क्रेज को देखकर उनको पढ़ाई करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। जिसके चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई मॉडल और एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी।
आकांक्षा दुबे का करियर (Akanksha Dubey Career)
- आकांक्षा दुबे एक अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने 17 से 18 साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। सोशल मीडिया पर टिकटोक नाम का एक चीनी एप्लीकेशन काफि इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया था। आकांक्षा दुबे टिकटोक पर अपने रील बनाकर अपलोड करती थी और शुरुआती समय से ही आकांक्षा दुबे की वीडियो काफी वायरल होती थी। उनके बहुत कम समय में ही लाखों में फॉलोअर्स हुए थे।
- आकांक्षा दुबे के टिकटोक पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हुए थे। अपने स्टाइलिश लुक्स और बोल्ड सीन अपनी टिकटोक अकाउंट पर साझा करती थी। लेकिन किसी कारणवश भारत सरकार द्वारा टिकटोक एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाया गया। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड करने लगी थी। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकांक्षा के वीडियो काफी तेजी से वायरल होते थे, इनके वीडियो वायरल होने से वह काफी पॉपुलर इंस्टाग्रामर के रूप में पहचानने लगी। इसी पहचान से उनको भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला।
- इसके बाद उन्होंने अपनी किस्मत भोजपुरी फिल्मों में आजमाना शुरू किया। यहां तक का सफर आकांक्षा ने काफी मुश्किल और कठिन परिस्थितियों से पार किया। भोजपुरी फिल्मों में आकांक्षा दुबे ने काफी बोल्ड सीन दिए उनके बोल्ड सीन से उनके चाहने वाले की संख्या में काफी हुई। आकांक्षा दुबे के बोल्ड सीन काफी वायरल होते थे। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह सहित कई भोजपुरी सुपरस्टारों के साथ फिल्मों में अभिनय किया है। आकांक्षा दुबे ने वीरों की वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 मूवी से अपनी लोकप्रियता हासील की। फिल्मों के अलावा आकांक्षा दुबे ने कई म्यूजिक वीडियो में भी अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है।
- आकांक्षा दुबे ने मुझसे शादी करोगी, साजन और बैंड बज गया दूल्हा फस गया जैसे फिल्मों में अभिनय करके अपनी प्रसिद्धि हासिल की। यह उनकी सुपरहिट मूवी रह चुकी थी।इन फिल्मों की वजह से वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुपरहिट अभिनेत्री में पहचानने लगी।
- आकांक्षा दुबे ने काशी हिले पटना हिले, बुलेट पर जीजा और नाच के मालकिन जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। इनकी म्यूजिक वीडियो पसंद किया।
आकांक्षा दुबे की संपत्ति (Akanksha Dubey Net Worth)
आकांक्षा दुबे की संपत्ति की बात की जाए, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमाई के मुख्य जरिए इनका इंस्टाग्राम और यूट्यूब था। यूट्यूब से भी बहुत अच्छा पैसा कमा लेती थी। इसके बाद वह यूट्यूब में फेमस होने के बाद भोजपुरी फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला। आकांक्षा दुबे एक फिल्म में काम करने के लिए दो से तीन लाख रुपए चार्ज करती थी। कुल मिलाकर आकांक्षा दुबे की नेटवर्थ बताया जाए, तो 65 से 70 लाख रुपए तक थी।
आकांक्षा दुबे की रोचक बातें (Interesting facts about Akanksha Dubey)
- आकांक्षा दुबे एक बहुत ही पॉपुलर यूट्यूबर, इंस्टाग्राम और भोजपुरी एक्ट्रेस थी।
- आकांक्षा को बचपन से डांसिंग और एक्टिंग का काफी शौक था। उनके परिवार वालों को उनका कार्य पसंद नहीं आता था।फिर भी उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाया।
- साल 2018 में आकांक्षा दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्मी करियर को छोड़ने वाली थी। लेकिन उनके माता ने उनको समझाया और भोजपुरी फिल्मों में अपनी वापसी की।
- आकांक्षा दुबे एक फिल्म में काम करने के लिए बनारस गई थी और सारनाथ थाना के निकट होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का निधन 26 मार्च 2023 को हुआ। उनका निधन किस कारण हुआ इसके बारे में अब तक पता नहीं लग पाया है इसके चलते पुलिस जांच में लगी हुई थी।
- 26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे का निधन हुआ था। उसी दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है।जिसमें वह खुश नजर आ रही है और कमर हिलाते हुए ठुमके लगा रही है।
- 26 मार्च 2023 से पहले की सुबह आकांक्षा दुबे और पवन सिंह के साथ उनका एक नया सॉन्ग रिलीज हुआ था। उस गाने में पवन सिंह को आकांक्षा डांस के जरिए रिझाने की कोशिश भी कर रही थी और कौन अपना दम कम उस गाने में चमक रहे थे।
FAQ:
आकांक्षा दुबे के पास कितना पैसा था?
65 से 70 लाख रुपए
आकांक्षा के पति का क्या नाम है?
ज्ञात नहीं
आकांक्षा दुबे के कितने भाई हैं?
आकांक्षा दुबे को एक भाई है, जिसका नाम शैलेंद्र दुबे है।
आकांक्षा दुबे को कौन मारा है?
26 मार्च 2023 को आकांक्षा दुबे ने एक होटल में आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े:
ईशान खट्टर का जीवन परिचय
तृप्ति डुमरी का जीवन परिचय
हर्षित राणा का जीवन परिचय
धर्मेंद्र प्रधान का जीवन परिचय
रुबिका लियाकत का जीवन परिचय
राजकुमार राव का जीवन परिचय
मनोज दे का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Akanksha Dubey Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Akanksha Dubey Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|