शहनाज गिल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें (Shehanaz Gill Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
अभिषेक कुमार एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता, युटुबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। जो मुख्य रूप से हिंदी धारावाहिको में अभिनय करते हुए नजर आते हैं। साल 2021 में “उडारियाँ” नाम के सीरियल में अमृत सिंह विर्क के रूप में निभा कर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और इस सीरियल से उन्होंने अपनी खूब प्रसिद्धि हासिल की। साल 2023 में अभिषेक कुमार ने भारत के सबसे बड़े विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में एक प्रतियोगिता के रूप में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। वर्तमान समय में अभिषेक कुमार भारतीय सफल यूट्यूबर और प्रसिद्ध अभिनेता के रूप में पहचाने जाते हैं। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं अभिषेक कुमार का जीवन परिचय।
अभिषेक कुमार का जन्म ( Abhishek Kumar Birth)
अभिषेक कुमार का जन्म 26 अगस्त 1995 को मंडी, गोबिंदगढ़, पंजाब में हुआ था। इनके पिताजी का नाम अर्जुन कुमार चौधरी है और मां का नाम हेमलता कुमारी है।इनको अनन्या पांडे नाम की एक बहन है।
अभिषेक कुमार की शिक्षा ( Abhishek Kumar Education)
अभिषेक कुमार ने अपने स्कूल की शिक्षा एसएनएस आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जहां से उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
अभिषेक कुमार की गर्लफ्रेंड ( Abhishek Kumar Girlfreind)
अभिषेक कुमार की शादी नहीं हुई है। लेकिन ऐसी अफवाह है, “उडारियाँ” की सह कलाकार इशा मालिविय के साथ वह रिश्ते में है। ईशा मालवीय एक टेलीविजन अभिनेत्री मॉडल और इनफ्लुएंसर है। जिन्होंने “उडारियाँ” सीरियल में जैस्मिन कौर संधू के रूप में किरदार निभाया था।
अभिषेक कुमार का करियर (Abhishek Kumar Career)
- साल 2021 में अभिषेक कुमार ने “उडारियाँ” नाम के सीरियल में अमरीत सिंह विर्क का किरदार निभाकर की थी। इनको बचपन से ही एक्टिंग के क्षेत्र में काफी रुचि रही है। अभिषेक कुमार ने अभिनय करियर शुरू करने से पहले वह सोशल मीडिया एप्लीकेशन टिकटोक में शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड करते थे ।
- टिकटोक पर नोरा फतेही, सरगुन मेहता और उर्वशी रौतेला जैसे बड़े अभिनेत्रीयों के साथ फनी वीडियो बनाकर अपलोड किये है। इसके अलावा अभिषेक कुमार ने कई म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय किया है।टिकटोक एप्लिकेशन कुछ दिनों के बाद बंद हो गया इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर फनी वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। उनके चैनल पर शुरुआती समय से ही सफलता मिलने लगी। वर्तमान समय में उनके चैनल पर 1.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।
- अभिषेक कुमार इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं। जहां पर वह कई ब्रांड कंपनियों का प्रचार करते हैं।अभिषेक ने साल 2018 में “ये प्यार नहीं तो क्या है” नाम के म्यूजिक वीडियो में अभीनय करके अपने करियर की शुरुआत की थी।अभिषेक कुमार भारत के सबसे बड़े विवादित शो बिग बॉस 17 में एक प्रतियोगिता के रूप में दिखाई दिए। जहाँ उन्होंने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी। यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था।
- अभिषेक कुमार यूट्यूब चैनलसाल 2015 के दिसंबर में उन्होंने अपने चैनल की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने चैनल का नाम एबी बोर्न टू शाइन रखा। इस चैनल पर 1.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इस चैनल पर उन्होंने 28 नवंबर 2018 को अपना पहला वीडियो “एक्टिंग ऑडिशन इन हिंदी” नाम के टाइटल से अपलोड किया।
- इस चैनल पर वह मुख्य रूप से लिप सिंक वीडियो, फनी वीडियो और जीवनशैली सामग्री जैसे वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं।साल 2021 में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर “सबसे प्यारी लड़की को इंप्रेस करने की बेस्ट ट्रिक” नाम के टाइटल से वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को मिलियंस व्यूज मिले हैं। इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया।
अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 सीजन में
- सलमान खान के द्वारा होस्ट किए गए सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 के सीजन में अभिषेक कुमार हिस्सा रह चुके हैं और इस सीजन में सबसे चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार रहे हैं। शो के अंदर उनके कई को- कंटेंस्टेंट्स के साथ लड़ाई हुई।जिसके चलते सलमान खान ने उनको कई बार डांट फटकार लगाई थी। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप रहे थे। शो के अंदर उनका उग्र बर्ताव कई बार मीडिया में छाया रहा।
- एक इंटरव्यू में सलमान खान से मुलाकात करने के बाद अभिषेक ने बताया की, शो के बाद सलमान खान ने उनसे मुलाकात और उनका हाथ पकड़ कर लोगों से परिचित करवाया। इसके अलावा उनकी कामयाबी से वह काफी खुश थे।
अभिषेक को सलमान खान ने दी सलाह
अभिषेक ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह मुझे बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने मेरा हाथ सुबह से 8 बजे तक पकड़ा था। “एक हाथ मेरे शोल्डर पर रखा था” और जाने नहीं दिया था। आखिर में, मैं जाने की कोशिश कर रहा था, तब मैंने उनके पैर छुए और उन्होंने मुझे कहा कि अच्छा मेरी एक बात मानेगा। मैंने बोला सर क्या, उन्होंने कहा “यह दांत का गैप फिल करवा लेना। जिंदगी में बहुत आगे जाएगा।

अभिषेक कुमार की संपत्ति (Abhishek Kumar Net Worth)
- अभिषेक कुमार की संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 करोड रुपए बताई गई है। इनके कमाई के मुख्य स्त्रोत इनका यूट्यूब चैनल, टेलीविजन करियर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य ब्रांड प्रमोशन है। अभिषेक कुमार 1 महीने के लगभग 8 से 10 लाख रुपए कमा लेते हैं।
अभिषेक कुमार से जुड़ी रोचक बातें (Abhishek Kumar Facts In Hindi)
- अभिषेक कुमार एक भारतीय टेलीविजन अभिनेता, यूट्यूबर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।अभिषेक कुमार का जन्म 26 अगस्त 1995 को मंडी, गोबिंदगढ़, पंजाब में हुआ था।
- अभिषेक कुमार ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में यह प्यार नहीं तो क्या है नाम के वीडियो एल्बम से की थी।
- अभिषेक कुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2021 में “उडारियाँ” नाम की सीरियल में अमृत सिंह विर्क के नाम के लड़के का किरदार निभा कर की थी।
- अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 में एक प्रतियोगिता के रूप में हिस्सा लिया है।अभिषेक कुमार का एक यूट्यूब चैनल है। जिसका नाम एबी बोर्न टू शाइन जहां पर वह फनी वीडियो और जीवन शैली सामग्री संबंधित वीडियो बनाकर अपलोड करते हैं।
यह भी पढ़े :
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- आकाश दीप का जीवन परिचय
- शशांक सिंह का जीवन परिचय
- चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय
अंतिम शब्द:
दोस्तों मुझे विश्वास है कि Abhishek Kumar Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Abhishek Kumar Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|