प्रियांश आर्य का जीवन परिचय , जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Raghav Juyal Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home)
प्रियांश आर्य एक भारतीय युवा क्रिकेटर है, जो बाएं हाथ के बल्लेबाजी और दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाजी की मुख्य भूमिका निभाते हैं। जो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। अपने क्रिकेटर बनने के लिए प्रियांश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलने में अपने रूचि दिखाई, उनके परिवार वालों ने भी उनके क्रिकेटर बनने में पूरा साथ दिया। आज के समय में प्रियांश आर्य उभरते क्रिकेटर सितारों में गिने जाने वाले खिलाड़ी है। प्रियांश ने आईपीएल में तेज शतक लगाकर अपनी लोकप्रियता हासिल की है। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं प्रियांश आर्य का जीवन परिचय।
प्रियांश आर्य का जीवन परिचय (Priyansh Arya Biography In Hindi)
| नाम | प्रियांश आर्या |
| जन्म | 18 जनवरी 2001 |
| जन्म स्थान | दिल्ली, भारत |
| गृह नगर | दिल्ली, भारत |
| शिक्षा | स्नातक |
| स्कूल | कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल अशोक विहार, दिल्ली |
| कॉलेज | स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| उम्र | 25 वर्ष ( 2026 ) |
| पेशा | क्रिकेटर |
| डेब्यू | घरेलू : दिल्ली ( 2021 ) आईपीएल: पंजाब किंग्स ( 2025) |
| धर्म | हिन्दू |
| शौक | घूमना, संगीत सुनना |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| संपत्ति | 8 करोड़ रुपये |
प्रियांश आर्य का जन्म ( Priyansh Arya Birth)
- 18 जनवरी 2001 को भारत की राजधानी दिल्ली में प्रियांश आर्य का जन्म हुआ। इनके पिताजी का नाम पवन आर्य जो सरकारी शिक्षक है और मां का नाम राधा बाला आर्य है।
प्रियांश आर्य की शिक्षा (Priyansh Arya Education)
- प्रियांश आर्य को बचपन से क्रिकेट खेलने का काफी शौक रहा है। फिर भी उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने के सपने के लिए पढ़ाई छोड़ी नहीं है। उन्होंने अपनी पढ़ाई का भी बैकग्राउंड अच्छा खासा रखा है।
- प्रियांश ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल अशोक विहार, दिल्ली से पूरी की। इसके बाद प्रियांश ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया जहां से उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई पूरी की।
प्रियांश आर्य परिवार (Priyansh Arya Family)
- पिता का नाम- पवन आर्या
- मां का नाम- राधा बाला आर्य
- भाई का नाम- क्या तूने
- बहन का नाम- ज्ञात नहीं
- गर्लफ्रेंड- ज्ञात नहीं
प्रियांश आर्य की गर्लफ्रेंड ( Priyansh Arya Girlfriend)
- प्रियांश की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया में भी उनके बारे में ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है और ना ही प्रियांश ने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहा है। वह अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और अपने अच्छी क्रिकेटर बनने के लिए अपना समय अपनी प्रैक्टिस में लगाते हैं।
एक ओवर में छह छक्के लगाकर किया नाम रोशन
- साल 2025 के आईपीएल में प्रियांश को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल और पंजाब जैसे टीमों की होड शुरू हुई थी। अंत में पंजाब किंग्स ने प्रियांश को खरीद लिया। आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले उन्होंने छह छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन सीजन में प्रियांश आर्य ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार के लिए एक ओवर में छह छक्के लगाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया था।
- साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 308 रनो का लक्ष्य नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर को दिया था। इस दौरान प्रियांश आर्य ने 50 गेंद पर 120 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यह वही मैच था, जिसमें प्रियांश ने मनन भारद्वाज नाम के स्पिनर को एक ओवर में छह छक्के मारे थे। प्रियांश ने सभी छक्के सामने की ओर से मारे थे। उस दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने 10 पारियों में 67.56 की औसत और 198.69 की स्ट्राइक रेट की मदद से 608 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने पूरी लिग़ में 43 छक्के लगाए थे।
प्रियांश आर्य का घरेलू क्रिकेट करियर ( Priyansh Arya Domestic Cricket Career)
- प्रियांश आर्य ने अपने छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। 4 नवंबर 2021 को दिल्ली के लिए अपना पहला t20 मैच खेल कर अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की और अपने पहले मैच में उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। साल 2023-24 रणजी ट्रॉफी में प्रियांश का सिलेक्शन हुआ। तमिलनाडु के खिलाफ अपने पहले ही मैच में प्रियांश ने 71 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद उनको सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिला, उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाकर 47 गेंद पर 102 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
प्रियांश आर्य का आईपीएल करियर ( Priyansh Arya IPL Career)

- प्रियांश ने अपने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन दिखाकर चयन करता को आकर्षित करके आईपीएल के टीम में भी अपनी जगह बनाई। साल 2024 के आईपीएल मे अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। लेकिन उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और साल 2025 के आईपीएल के मेघा नीलामी में पंजाब किंग्स ने प्रियांश को 3.8 करोड रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। 2025 का आईपीएल में प्रियांश आर्य का बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपए था। प्रियांश ने 2025 का आईपीएल में गुजरात टाइटन के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 27 गेंद पर 47 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत और बड़ा स्कोर बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
- प्रियांश 8 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाकर 42 गेंद पर 103 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उन्होंने अपना यह शतक 39 गेंद पर पूरा किया था। अपना शतक पूरा करके प्रियांशु आर्य भारत के दूसरे सबसे तेज शतक जडने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यूसुफ पठान ने साल 2010 में 37 गेंद पर अपना शतक पूरा किया था।
प्रियांश आर्य की संपत्ति ( Priyansh Arya Net Worth)
- अपनी छोटी सी उम्र में क्रिकेट खेलने की शुरुआत करने वाले प्रियांश आर्य आज करोड़ों संपत्ति के मालिक है। प्रियांश आर्य ने अपने घरेलू प्रदर्शन में अच्छा प्रदर्शन दिखाकर आईपीएल के टीमों में भी अपनी जगह बनाई। प्रिंस आर्य आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। 2025 के आईपीएल में प्रियांश को पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड रुपए के प्राइस में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियांश आर्य की संपत्ति की बात की जाए। तो उनकी कुल संपत्ति 8 करोड रुपए के आसपास है। साल 2026 के आईपीएल में प्रियांश को 3.8 करोड रुपए के प्राइस में पंजाब किंग्स ने रिटर्न किया है।
प्रियांशु आर्य से जुड़ी रोचक बातें ( Priyansh Arya Facts In Hindi)
- प्रियांश भारतीय युवा क्रिकेट हैं। जो बाए हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं।
- प्रियांश का जन्म 18 जनवरी 2001 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ।
- बचपन से ही प्रियांश को क्रिकेट में काफी रुचि रही। है। जिसके लिए उन्होंने क्रिकेटर बनने का फैसला लिया।
- प्रियांश आर्य ने बताया कि गौतम गंभीर से अच्छा खासा कनेक्शन रहा है। उन्होंने गौतम गंभीर के पूर्व कोच संजय भारद्वाज के अंदर प्रशिक्षण लेना शुरू किया है। वह 9 साल की उम्र के हो चुके थे, तब उन्होंने अकादमी में अपना नाम दर्ज कराया था।
- रिपोर्ट के अनुसार प्रियांश ने बताया था, कि मैं गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद और नितीश राणा जैसे बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग करते हुए घंटों का समय बिताया है। सर हमें नेट के पीछे से उन्हें देखने के लिए कहते थे। हमारे लिए यह पल वाकई एक्साइटमेंट और रोमांचकारी बनाता था।
- प्रियांश का अगर किस्मत ने साथ दिया होता, तो जायसवाल के साथ वह अंडर-19 विश्व कप में ओपनिंग करते हुए नजर आते। बीसीसीआई की एक नियम के चलते प्रियांश को अयोग्य करार दिया गया।
- प्रियांश ने बताया था कि जब चयन करता अमित भंडारी ने उनको पूछा कि क्या आप अंदर 16 में है। तो प्रियांश ने जवाब दिया कि मैं इसके लिए योग्य नहीं हूं। इसको लेकर मुझे अंडर-19 के लिए नियुक्त नहीं किया गया । अंडर-19 के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा हूं। ऐसा प्रियांश कहना था और उन्होंने अंडर-19 ट्रायल गेम्स में रन भी बनाए थे।
- अपने घरेलू प्रदर्शन में अच्छा हुनर दिखाने के बाद प्रियांश को आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 3.8 करोड रुपए में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया।
- 2025 के आईपीएल के एक मैच में प्रियांश आर्य ने 42 गेंद में 103 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम का विशाल स्कोर बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
- प्रियांश आर्य के पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली है।
FAQ:
प्रियांश आर्य कौन है?
प्रियांश आर्य भारतीय क्रिकेटर है।
प्रियांश आर्य का जन्म कहां हुआ था ?
प्रियांश आर्य का जन्म दिल्ली में हुआ था।
प्रियांश आर्य का घर कहां है?
प्रियांश का परिवार सरकारी घर में रहता हैं। अब प्रियांश आर्य अपने माता-पिता को दिल्ली में एक घर गिफ्ट करने वाले हैं।
प्रियांश आर्य आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?
PUNJAB KINGS
क्या युवराज सिंह प्रियांश आर्य को कोचिंग दे रहे हैं?
हां
यह भी पढ़ें:
- सोफिया कुरैशी का जीवन परिचय
- दिलजीत दोसांझ का जीवन परिचय
- अभिषेक कुमार का जीवन परिचय
- शहनाज गिल का जीवन परिचय
- अंशु बीष्ट (गेमर फ्लीट) का जीवन परिचय
- राघव जुयाल का जीवन परिचय
अंतिम शब्द: दोस्तों मुझे विश्वास है कि लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें | अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Priyansh Arya Biography In Hindi ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”