Abishek Porel Biography In Hindi | अभिषेक पोरेल का जीवन परिचय

अभिषेक पोरेल का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, करियर, रोचक बातें ( Abishek Porel Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home) 

अभिषेक पोरेल एक भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। अभिषेक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और अपना घरेलू क्रिकेट बंगाल के लिए खेलते हैं। अभिषेक ने सिर्फ 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अपने स्थानीय क्षेत्र में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं, अभिषेक पोरेल का जीवन परिचय।

अभिषेक पोरेल का जीवन परिचय ( Abishek Porel Biography In Hindi )

नाम
अभिषेक पोरेल
जन्म
17 अक्टूबर 2002
जन्म स्थान
पश्चिम बंगाल , चंदन नगर
गृहनगर
पश्चिम बंगाल , चंदन नगर
शिक्षा
स्कूल तक की पढाई
स्कूल
पश्चिम बंगाल , चंदन नगर स्कूल
कॉलेज
ज्ञात नही
राष्ट्रीयता
भारतीय
उम्र
24 वर्ष ( 2025 )
पेशा
भारतीय क्रिकेटर, विकेटकीपर
डेब्यू
प्रथम श्रेणी: 17 फरवरी 2022 को बड़ौदा के खिलाफ कटक में
T20: 14 अक्टूबर 2022 को उड़ीसा के खिलाफ लखनऊ में
लिस्ट ए: 17 नवंबर 2022 को पुडुचेरी के खिलाफ रांची में
आईपीएल: 4 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली में
धर्म
हिन्दू
शौक
योगा करना, डांस करना, Travelling
वैवाहिक स्थिति
अविवाहित
संपत्ति
4 करोड़

अभिषेक पोरेल का जन्म ( Abishek Porel Birth )

  • 17 अक्टूबर 2002 को पश्चिम बंगाल के चंदन नगर में भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम चंद्रनाथ पोरेल है, जो एक किसान के रूप में कार्य करते हैं और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी मां का नाम अनिमा पोरेल है और वह एक गृहिणी है। अभिषेक को एक बड़ा भाई है। जिसका नाम ईशान पोरेल है। ईशान अभिषेक की तरह क्रिकेटर है और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने दोस्तों और भाइयों के साथ बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

अभिषेक पोरेल की शिक्षा ( Abishek Porel Education )

  • अभिषेक के शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 5 साल के थे। तब उन्होंने चंदन नगर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब ज्वाइन किया था और प्रदीप मंडल के तहत प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उसके बाद देशबंधु पार्क में उत्पल चटर्जी के कोचिंग सेंटर में क्रिकेट की बारीकिया सीखना शुरू किया।

अभिषेक पोरेल का लुक ( Abishek Porel Looks )

  • रंग- सावलाआंखों का रंग- काला
  • बालों का रंग- काला
  • लंबाई- 5 फुट 10 इंच
  • वजन- 60 किलोग्राम

अभिषेक पोरेल का घरेलू क्रिकेट करियर ( Abishek Porel Domestic Cricket Career)

  • साल 2022 में अभिषेक पोरेल ने अपना घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया। 20 फरवरी 2022 को 2022-23 रणजी ट्रॉफी में अभिषेक ने बड़ौदा के खिलाफ बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। उस मैच की पहली पारी में अभिषेक ने 21 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में 53 रनों की पारी खेली और बंगाल को जिद दिलाने में अहम भूमिका निभाई। साल 2022- 23 सीजन के अंत तक अभिषेक ने 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले। जहां पर उन्होंने 6 अर्धशतक लगाकर 695 रन बनाएं। इसके अलावा वह एक विकेटकीपर की भी भूमिका निभाते हैं। जहां पर उन्होंने 66 बल्लेबाजों को स्टंपिंग आउट किया।
  • 14 अक्टूबर 2022 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अभिषेक ने उड़ीसा के खिलाफ अपना पहला t20 मैच खेला। उस मैच में उन्होंने 14 गेंद में नाबाद 20 रन बनाया। उनकी टीम यह मैच जीत गई थी। इसके बाद 17 नवंबर 2022 को 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए पुडुचेरी के खिलाफ लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। हालांकि, इस मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
  • अभिषेक की घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो इन्होंने अब तक 29 फर्स्ट क्लास, 50 T20 और 18 लिस्ट ए मैच खेले हैं। इन सभी मैचो में उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 46 पारियों में 32.39 की औसत से 1324 रन निकले। उनकी लिस्ट ए की 16 पारियों में 39.46 के औसत से 592 रन बनाए और T20 के 48 पारियों में 29.92 के 1257 बनाए।
  • वेस्टइंडीज में आयोजित किए गए 2022 अंदर-19 विश्व कप के लिए भारत अंदर-19 टीम में अभिषेक को बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया था।

अभिषेक पोरेल का आईपीएल करियर ( Abishek Porel IPL Career )

Abishek Porel Biography In Hindi
Source: news18india
  • साल 2023 के आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत की रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिषेक को 20 लाख रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। 4 अप्रैल 2023 को अभिषेक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। उस मैच में उन्होंने 11 गेंद में दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए।  इसके अलावा उस मैच में उन्होंने हार्दिक पांड्या का एक शानदार कैच पकड़ लिया था। 2023 के आईपीएल सीजन में अभिषेक ने चार मैच खेले।
  • साल 2024 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल ने अभिषेक को रिटर्न किया। शुरुआती मैच में अभिषेक पंजाब किंग्स के खिलाफ एक इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए और 10 गेंद में 32 रन बनाकर सबको प्रभावित किया था। उस मैच में उनका 320 का स्ट्राइक रेट था।
  • 2025 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल ने अभिषेक पोरेल को 4 करोड रुपए में रिटर्न किया। इस सीजन में उनको 13 मैच खेलने के मौके मिले। जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाया।

अभिषेक पोरेल का डेब्यू ( Abishek Porel Debut)

प्रथम श्रेणी: 17 फरवरी 2022 को बड़ौदा के खिलाफ कटक में
T20: 14 अक्टूबर 2022 को उड़ीसा के खिलाफ लखनऊ में
लिस्ट ए: 17 नवंबर 2022 को पुडुचेरी के खिलाफ रांची में
आईपीएल: 4 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली में

अभिषेक पोरेल की नेटवर्थ ( Abishek Porel Net Worth )

  • अभिषेक पोरेल वर्तमान समय में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है। दिल्ली कैपिटल ने अभिषेक पोरेल को 2025 के आईपीएल में 4 करोड रुपए में खरीदा था। जिससे हम अंदाजा लगा सकते हैं, कि अभिषेक की नेटवर्थ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 4 करोड रुपए है।

अभिषेक पोरेल से जुड़ी रोचक बातें ( Abishek Porel Facts In Hindi )

  • अभिषेक पोरेल भारतीय क्रिकेटर है। जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं।
  • 17 अक्टूबर 2002 को चंदन नगर, पश्चिम बंगाल में अभिषेक पोरेल का जन्म हुआ।
  • अभिषेक पोरेल बहुत छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट बनने का फैसला किया था और सिर्फ 5 साल की उम्र में चंदन नगर में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने प्रदीप मंडल के द्वारा क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया।
  • अभिषेक ने क्रिकेट का अच्छा प्रशिक्षण लेने के लिए देशबंधु पार्क में उत्पल चटर्जी के कोचिंग सेंटर ज्वाइन किया। जहां पर उन्होंने अपने चचेरे भाई ईशान पोरेल के साथ क्रिकेट की बारीकियां की।
  • 17 फरवरी 2022 को अभिषेक ने बंगाल के लिए बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया।
  • 14 अक्टूबर 2022 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए उड़ीसा के खिलाफ T20 डेब्यू किया।
  • 31 मार्च 2023 को आईपीएल में ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट में दिल्ली कैपिटल ने 20 लाख रुपए में साइन किया था।
  • 4 अप्रैल 2023 को अभिषेक ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेल कर आईपीएल में डेब्यू किया।
  • IPL 2023 के सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ और अपनी टीम के लिए अभिषेक ने रोहित शर्मा का डाइव लगाकर कैच पकड़ा था। जिसके बाद उनके फैंस चंदन नगर का स्पाइडर-मैन कहने लगे।
  • अभिषेक भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बहुत बड़े फैन हैं। जो एक बेहतरीन ऑलराउंडर है।

FAQ:

अभिषेक पोरल कौन है?

अभिषेक पोरेल भारतीय क्रिकेटर है, जो बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर बल्लेबाज है।

अभिषेक पोरेल का जन्म कब और कहां हुआ था?

17 अक्टूबर 2002 को अभिषेक पोरेल का जन्म बंगाल में हुआ था।

अभिषेक पोरेल आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?

अभिषेक पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।

यह भी पढ़ें:

अंतिम शब्द:

  • दोस्तों मुझे विश्वास है कि Abishek Porel Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |
  • अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी  Abishek Porel Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत धन्यवाद”|“

Leave a Comment

Index