Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi | चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय

चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, कैरियर, रोचक बातें ( Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi, age, family, net worth, education, facts, car, home) 

चंद्रशेखर बानकूले एक भारतीय राजनेता है, जो भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कार्य करते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सामाजिक कार्य करते हुए की थी। उन्होंने “छत्रपति सेना” की स्थापना की थी। शुरुआती समय में उन्होंने अपने क्षेत्र के बिजली आपूर्ति के लिए कई आंदोलन किए। इसके लिए वह जेल में भी गए। एक गरीब परिवार में जन्म हुए चंद्रशेखर ने राजनीति में बहुत बड़ा उलट फिर किया है। वह कामठी के रहने वाले हैं, साल 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कामठी विधानसभा क्षेत्र से चंद्रशेखर बानकूले ने अपनी शानदार जीत हासिल करके अपनी लोकप्रियता हासिल की है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की कामयाबी का 90% श्रेय चंद्रशेखर बानकूले के कार्य को दिया जाता है, क्योंकि उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा क्षेत्र के लिए कई शहरों में यात्रा की थी। तो चलिए दोस्तों हम आपको विस्तार से बताते हैं, चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय।

चंद्रशेखर बानकूले का जीवन परिचय | ( Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi )

नाम
चंद्रशेखर बानकूले
जन्म स्थान
कामठी, नागपूर, महाराष्ट्र
जन्म तारीख
13 जनवरी 1969
उम्र
56 साल
शिक्षा
विज्ञान की स्ट्रीम में शिक्षा
स्कूल
सरकारी स्कूल, कोराड़ी, नागपूर
कॉलेज
ज्ञात नही
नागरिकता
भारतीय
पेशा
राजनेता
पार्टी
भारतीय जनता पार्टी
वैवाहिक स्थिति
विवाहित
संपत्ति
44 लाख 71 हजार 350

 

चंद्रशेखर बानकूले का जन्म (Chandrashekhar Bawankule Birth)

 13 जनवरी 1969 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर के कामठी में एक साधारण तेली परिवार में हुआ। उनके माता-पिता के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके पत्नी का नाम ज्योति बानकूले है और इनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम संकेत बानकूले और बेटी का नाम पायल बानकूले है। उनके बेटी का एजुकेशन LLB और LLM हुआ है

चंद्रशेखर बानकूले की शिक्षा ( Chandrashekhar Bawankule Education )

चंद्रशेखर बानकूले ने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोराडी के स्कूल से पूरी की है। उन्होंने विज्ञान की स्ट्रीम में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की है। अपनी उच्च स्तर की पढ़ाई के दौरान चंद्रशेखर ने “छत्रपति सेना”की स्थापना करके सामाजिक कार्य करना शुरू किया और आगे चलकर राजनीति के क्षेत्र में कूद पड़े।

चंद्रशेखर बानकूले का राजनीतिक करियर ( Chandrashekhar Bawankule Political Career )

Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi

  • चंद्रशेखर का जन्म एक गरीब किसान परिवार में हुआ था।उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई कोराडी स्थित स्कूल से पूरी की और वहीं से उन्होंने विज्ञान की स्ट्रीम में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की और प्रथम वर्ष पूर्ण किया। जब वह कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे तब उन्होंने अपने छत्रपति सेना के नाम के पहले समूह की स्थापना की और सामाजिक कार्य शुरू करना चालू किया था। उनके क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली के आपूर्ति थी, जिसके लिए उन्होंने आंदोलन किए थे।
  • आंदोलन करने के बाद 1990 में उनको जेल की रोटी खानी पड़ी। जेल से आने के बाद भी उन्होंने छत्रपति सेना की शुरुआत की। अपने कार्य को बिना किसी स्वास्थ्य से जारी रखा था। इसके बाद उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे और नितिन गडकरी से मुलाकात होती है और वह 1995 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं। इसके बाद उनको महाराष्ट्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिसे भाजपा की युवा शाखा कहा जाता है। इस शाखा का उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बानकूले को बनाया गया था।
  • साल 1997 में चंद्रशेखर बानकूले कोराडी निर्वाचन क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य के रूप में चुने गए। साल 2002 में वह फिर से सदस्य चुने गए और जिला परिषद में विपक्ष के रूप में नेता बने। साल 2004 में चंद्रशेखर ने पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा और उसमें वह जीत भी हासिल की थी। इसके बाद 2009 और 2014 में भीवह इसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और चुनाव में जीत हासिल की। 6 दिसंबर 2014 को चंद्रशेखर बानकूले को महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री का कार्यकाल संभालने का मौका मिला और इस कार्य को उन्होंने बखूबी निभाया।
  • 15 दिसंबर 2024 को चंद्रशेखर बानकूले ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री की शपथ विधि में सबसे पहले शपथ ली। चंद्रशेखर 52 कूड़े को राजस्व मंत्री के पद की जिम्मेदारी मिली है।

चंद्रशेखर बानकूले के राजनीतिक घटनाक्रम

  • 1997-2022 जिला परिषद सदस्य
  • साल 2002 से 2004 तक जिला परिषद सदस्य भाजपा और निर्माण समिति समूह नेता।
  • 2004 – 2009, 2009 – 2014, 2014 -2019 विधानसभा सदस्य विधायक ( सार्वजनिक उपक्रम, पुस्तकालय समिति के सदस्य और विधायक पंचायत राज के सदस्य)
  • 2014 – 2019 नवीन एंव नवीकरणीय, महाराष्ट्र ऊर्जा नागपुर जिला संरक्षक मंत्री और राज्य आबकारी मंत्री।
  • 2022 के जनवरी विधान परिषद सदस्य ( नागपुर स्थानीय प्राधिकरण से निर्वाचित हुए) इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी स्तर पर चंद्रशेखर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य है।
  • 1995 से नागपुर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं।
  • 1999 – 2001 नागपुर जिला भारतीय जनता पार्टी महासचिव रह चुके थे।
  • 2002 – 2004 तक कामटी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के लिए संगठन प्रमुख रहे हैं।
  • 2011 – 2014 नागपुर जिला के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • 2014 -2017 तक राज्य सचिव महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी।
  • 2021- 2022 महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव के रूप में कार्य किया (महाराष्ट्र में 16 लोकसभा क्षेत्र के लिए कार्यक्रम के प्रभारी जिम्मेदारी निभाई)
  • 12 अगस्त 2022 से भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति है।

चंद्रशेखर बानकूले के सामाजिक कार्य ( Chandrashekhar Bawankule Social Work )

  • चंद्रशेखर जब विद्यार्थी हुआ करते थे। तब उन्होंने छत्रपति सेना की स्थापना करके, छात्रसंघ में अपना योगदान दिया है
  • 1988 से 1995 तक अखिल महाराष्ट्र परियोजना प्रभावित रोजगार समिती के संस्थापक और अध्यक्ष बने।
  • कोराडी क्षेत्र के विद्युत परियोजना प्रभावित लोगों के अहम मुद्दे और पुनर्वास के लिए लगातार कठिन परिश्रम और आंदोलन किया।
  • साल 1990 में विद्युत परियोजना प्रभावित लोगों के आंदोलन के लिए जेल गए।
  • श्री जगदंबा लोक सेवा प्रतिष्ठान कोराडी के अध्यक्ष
  • नंदा, कोराडी के महालक्ष्मी जगदंबा गैर कृषि सहकारी समिति के अध्यक्ष
  • चंद्रशेखर बानकूले के नेतृत्व में श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान कोराड़ी के अध्यक्ष के रूप में 185 करोड रुपए के कई विकास कार्य और कुछ पूरे होने की अग्रसर पर है।

चंद्रशेखर बानकूले की संपत्ति ( Chandrashekhar Bawankule Net Worth)

  • भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करने वाले चंद्रशेखर बानकूले विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। उस उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी वार्षिक आई और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दी।
  • उनकी वार्षिक आय 44 लाख 71 हजार 350 रुपए की है।उनकी आय में पिछले 5 वर्षों में 24 लाख 73 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग को सौपे गए हलफनामे में भी यह भी बताया गया कि उनके परिवार की कुल संपत्ति 66 करोड रुपए से ज्यादा है। इनकी वार्षिक आय 44 लाख 71 हजार 350 है।
  1. पत्नी के आय: 6 करोड़ 58 लाख 57 हजार 600 रुपए
  2. उनके नाम चल संपत्ति: 83 लाख 76 हजार 745
  3. पत्नी के नाम: एक करोड़ 79 लाख 28 हजार 273 रुपए
  4. उनके नाम अचल संपत्ति: 21 करोड़ 55 हजार 910 रुपए
  5. पत्नी के नाम: 43 करोड़ 82 लाख 1 हजार 311 रुपए
  6. पत्नी के नाम लोन: 20 करोड़ 24 लाख 99 हजार 236 रुपए

FAQ:

चंद्रशेखर बानकूले कौन है?

चंद्रशेखर बानकूले एक भारतीय राजनेता है, वह भारतीय बहुत जनता पार्टी के नेता है।

चंद्रशेखर बानकूले कहां के रहने वाले हैं?

चंद्रशेखर बानकूले कामठी, नागपुर के रहने वाले हैं

चंद्रशेखर बानकूले किस पार्टी से है?

भारतीय जनता पार्टी

यह भी पढे: 

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Chandrashekhar Bawankule Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

Leave a Comment