Harshit Rana Biography In Hindi | हर्षित राणा का जीवन परिचय

हर्षित राणा का जीवन परिचय, जन्म, शिक्षा, परिवार, संपत्ति, कैरियर, आईपीएल करियर, टेस्ट करियर, रोचक बातें ( Harshit Rana Biography In Hindi, Age, Education, Family, Career, Facts, Birth, Girlfrend) 

हर्षित राणा भारतीय क्रिकेटर है, जो मुख्य रूप से दाए हाथ से गेंदबाजी करते हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। हर्षित राणा जब सातवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर रहे थे, तब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वह दिन में स्कूल जाते थे और शाम को पिताजी के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे। हर्षित राणा का सीलेक्शन अंडर 14 और 16 के लिए होने वाला था, उससे पहले उनके पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण वह अंडर 14 क्रिकेट टीम में चयनित नहीं हो पाए थे। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने प्रयास को जारी रखा और आज के समय में वह भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है। तो चलिए दोस्तों हम आपको बताते हैं, हर्षित राणा का जीवन परिचय।

हर्षित राणा का जीवन परिचय | Harshit Rana Biography In Hindi 

नाम
हर्षित राणा
जन्म स्थान
नई दिल्ली
जन्म तारीख
22 दिसंबर 2001
उम्र
24
शिक्षा
स्कूली पढाई
स्कूल
गंगा इंटरनेशनल स्कूल, दील्ली
कॉलेज
ज्ञात नहीं
पेशा
क्रिकेटर
डेब्यू
प्रथम श्रेणी : गुवाहाटी में, 2023 सितंबर 2022 को असम के खिलाफ
लिस्ट ए : कोलकाता में, 13 मार्च 2022 को मेघालय के खिलाफ
T20 आईपीएल : वानखेड़े में, 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ
गर्लफ्रेंड
ज्ञात नहीं
संपत्ति
लगभग 8 करोड़

 

हर्षित राणा का जन्म (Harshit Rana Birth) 

हर्षित राणा का जन्म 22 दिसंबर 2001 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। उनके पिताजी का नाम प्रदीप राणा और इनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। इनके नाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

हर्षित राणा की शिक्षा (Harshit Rana Education) 

हर्षित राणा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के गंगा इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। उनके पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बचपन से इनको क्रिकेटर बनना था। जिसके लिए उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट पर अधिक ध्यान दिया।

हर्षित राणा की गर्लफ्रेंड (Harshit Rana Girlfrend) 

हर्षित राणा की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और ना ही उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी बताइ हैं।

हर्षित राणा का शुरुआती जीवन  

  • हर्षित राणा जब 7वी कक्षा की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। तब साल 2012 में उन्होंने अपने स्कूल के अंदर ही क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू किया। वह रोज सुबह जल्दी उठकर क्रिकेट के मैदान में प्रैक्टिस करते थे। दिन में वह स्कूल खत्म करने के बाद अपने पिताजी के साथ प्रैक्टिस करते थे। क्रिकेटर बनने के लिए हर्षित राणा ने नई दिल्ली में रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी, घेवरा और रोहतक रोड जिमखाना में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। हर्षित को दिल्ली अंडर 14 और दिल्ली अंडर 16 टीमों में खेलने का मौका मिलने वाला था। लेकिन उनके पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के वजह से वह खेल नहीं पाए।
  • चोट का इलाज करने के बाद हर्षित दिल्ली अंडर-19 टीम की ओर से खेले। साल 2020-21 सीजन में हर्षित स्ट्रेस फ्रैक्चर से प्रभावित हुए। जिसकी वजह से 6 महीने तक वह क्रिकेट नहीं खेल सके। सितंबर 2021 में फिर से क्रिकेट खेला और गुरुग्राम में एक क्लब क्रिकेट मैच का हिस्सा बनकर 7 विकेट और दिल्ली के घेवरा में एक क्लब मैच में 8 विकेट हासिल किए थे।

हर्षित राणा का घरेलू क्रिकेट करियर (Harshit Rana Domestic Career) 

  • साल 2022 में हर्षित राणा ने दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 13 नवंबर 2022 को मेघालय के खिलाफ 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए अपना लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। यह मैच उन्होंने कोलकाता में खेला था। उस मैच में वह कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इसके बाद 20 नवंबर 2022 को असम टीम के खिलाफ गुवाहाटी में दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। राणा ने अपनी पहली पारी में 24 रन बनाए और बोलिंग से 4 विकेट हासिल किए।
  • 2023 के जून में हर्षित राणा ने 2023 दिलीप ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए हैं 75 गेंदो में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ दिया था। जुलाई 2023 में हर्षित राणा का चयन इंडिया ए टीम के लिए हुआ और पुरुषों की इमरजेंसी एशिया कप 50 ओवर के टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला। जुलाई 2023 में, राणा ने 2023 देवधर ट्रॉफी के लिए नॉर्थ जोन टीम की ओर से 7 प्रथम श्रेणी मैच खेले। जहां पर उन्होंने 4.00 की इकोनॉमी रेट से 28 विकेट चटके। लिस्ट ए में 14 मैच खेलकर 5.54 की इकोनॉमी रेट से 22 विकेट चटके।

हर्षित राणा का आईपीएल करियर (Harshit Rana IPL Career) 

  • साल 2022 में आईपीएल की नीलामी में हर्षित राणा अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने चोटिल खिलाड़ी रसिख सलाम की जगह हर्षित राणा को 20 लाख रुपए में बेस प्राइस पर खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। 28 अप्रैल 2022 को हर्षित राणा ने वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। जहां पर उन्होंने 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। हालांकि, हर्षित राणा ने उस सीजन में सिर्फ दो मैच खेले, इसके बाद साल 2023 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में बरकरार रखा। 2023 का आईपीएल सीजन हर्षित राणा के लिए थोड़ा अच्छा गया, उनको 6 मैच खेलने का मौका मिला और 8.65 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट हासिल किए थे।
  • साल 2024 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 लाख रुपए में खरीद कर रिटर्न किया, यह आईपीएल राणा के लिए काफी अच्छा रहा। हर्षित राणा  सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ओवर में हेनरीक कलासेन को आउट करके सुर्खियों में आए और आखिरी ओवर में 13 रन बचाकर अपने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभी तक हर्षित राणा ने 20 आईपीएल मैच खेले है। जहां पर उन्होंने 9.6 की इकोनॉमी रेट्स से 23 विकेट हासिल किए हैं।

हर्षित राणा का टेस्ट करियर (Harshit Rana Test Career) 

22 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर्षित राणा ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। जहां पर उन्होंने पहली पारी में 15.2 ओवरों में 3 और दूसरी पारी में 13.4 ओवरों में एक विकेट हासिल किया था।

हर्षित राणा का डेब्यू (Harshit Rana Debut) 

  • प्रथम श्रेणी : गुवाहाटी में, 2023 सितंबर 2022 को असम के खिलाफ
  • लिस्ट ए : कोलकाता में, 13 मार्च 2022 को मेघालय के खिलाफ
  • T20 आईपीएल : वानखेड़े में, 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ

हर्षित राणा का नेटवर्थ (Harshit Rana Net Worth) 

हर्षित राणा की संपत्ति की बात की जाए, तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 7 से 8 करोड रुपए है। इनके कमाई का मुख्य स्रोत इनका क्रिकेट करियर है। हर्षित राणा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से अच्छी खासी कमाई करते हैं। आईपीएल से उन्हें सालाना 20 लाख रुपए मिलते हैं।

Harshit Rana Biography In Hindi

हर्षित राणा से जुड़े विवाद (Harshit Rana Controverst) 

बांग्लादेशी खिलाड़ी से अनबन

पुरुषों की इमर्जिंग टीम एशिया कप में, हर्षित राणा भारत ए के लिए मैच खेल रहे थे। 2023 के सेमीफाइनल का मैच 21 जुलाई 2023 को बांग्लादेश ए के खिलाफ हुआ था। दरअसल मैच में सौम्या सरकार आउट होने के बाद हर्षित राणा जश्न मनाते हुए उन्हें क्रॉस किया। तो सौम्या सरकार को लगा कि वह उनके बारे में कुछ कहा है, यह कारण था कि इन दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में अंपायर ने हस्तक्षेप करके दोनों को शांत किया।

मयंक अग्रवाल को दिया फ्लाइंग किस

23 मार्च 2024 को हर्षित राणा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेल रहे थे। तब सनराइजर्स हैदराबाद के  बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट किया। उसके बाद उन्होंने फ्लाइंग किस दिया, उसके ऊपर मयंक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और मैदान से वापस चले गए। इस दृश्य को देखकर क्रिकेट प्रशंसकों ने खूब आलोचना की और बाद में सोशल मीडिया पर उनके बारे में टिप्पणी कि। राणा ने वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान करना सीखना चाहिए। बाद में हर्षित राणा पर अनुच्छेद 2.5 के तहत 2 लेवल 1 का उल्लंघन करने के रूप में 60% का जुर्माना लगाया गया था।

हर्षित राणा से जुड़ी रोचक बातें (Harshit Rana Facts In Hindi) 

  • हर्षित राणा एक  भारतीय क्रिकेटर है जो मुख्य रूप से दाहिने हाथ की तेज गेंदबाज के रूप में भूमिका निभाते हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं।
  • 22 दिसंबर 2001 को भारतीय क्रिकेटर हर्षित राणा का भारत की राजधानी नई दिल्ली में जन्म हुआ था। हर्षित राणा जब सातवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर रहे थे। तब साल 2012 में, उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना आरंभ कर दिया था।
  • साल 2022 में हर्षित राणा आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड खिलाड़ी के रूप में रहे थे। बाद में गुजरात टाइटंस ने उनको नेट गेंदबाज के रूप में चुन लिया था।
  • हर्षित राणा ने 28 अप्रैल 2022 को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में, अपना पहला आईपीएल मैच खेला। उस आईपीएल मैच में उन्होंने 8 की इकोनॉमी रेट से 24 रन देखने एक विकेट हासिल किया था।
  • साल 2023 में हर्षित राणा ने 2023 दिलीप ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ 75 गेंद में अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ा।
    साल 2024 के एक आईपीएल मैच में हर्षित राणा चर्चा में आए, जब उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पहले ओवरों में हेनरी क्लासेन को आउट किया और आखिरी ओवर में तेरा रन बजाकर अपनी टीम को जित लाने में अहम भूमिका निभाई।
  • 22 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर्षित राणा ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला। जहां पर उन्होंने पहली पारी में 15.2 ओवरों में 3 और दूसरी पारी में 13.4 ओवरों में एक विकेट हासिल किया था।

FAQ:

हर्षित राणा कौन है?

हर्षित राणा एक भारतीय क्रिकेटर है। जो मुख्य रूप से दाए हाथ से गेंदबाजी करते हैं।

हर्षित राणा आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

कोलकाता नाइट राइडर्स

हर्षित राणा की संपत्ति कितनी है?

लगभग 8 करोड रुपए

यह भी पढ़े: 

ईशान खट्टर का जीवन परिचय
तृप्ति डुमरी का जीवन परिचय
धर्मेंद्र प्रधान का जीवन परिचय
रुबिका लियाकत का जीवन परिचय
राजकुमार राव का जीवन परिचय
आकांक्षा दुबे का जीवन परिचय
मनोज दे का जीवन परिचय

अंतिम शब्द:

दोस्तों मुझे विश्वास है कि Harshit Rana Biography In Hindi वाला लेख आपको पसंद आया होगा, अगर आपको पसंद आया तो आप अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके इसकी जानकारी जरूर दें |

अगर आपकी कोई प्रतिक्रिया है और इस ब्लॉग में हमने आपको क्या जानकारी नहीं दी है, आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं, या फिर Contact Us में जाकर आप मुझे ईमेल कर सकते हैं | इसके अलावा मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो भी कर सकते हैं | बहुत जल्द ही आप लोगों से नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी Harshit Rana Biography In Hindi  ब्लॉग को पढने के लिए बहुत “धन्यवाद”|

 

 

 

Leave a Comment